Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

जीविका दीदियों को फलेरिया एवं कालाजार के बारे में दी गई विशेष जानकारी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के जीविका अधिकार भवन में सोमवार को आरजीबी जीविका समूह की बैठक हुई। बैठक में पीरामल फाउंडेशन के सुबोध कुमार ने फलेरिया व कालाजार के बारे में सभी जीविका दीदियों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलता है तथा इसके लक्षण देखने में 5 से 10 साल लग जाते हैं। फलेरिया के मरीज को दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के बारे में भी बताया गया। साथ ही कहा गया कि अपने घर के आस-पास किसी को भी 15 दिन या उससे ज्यादा दिनों से बुखार हो तो उसे काला जार की जांच के लिए नजदीक के अस्पताल में जरूर भेजें। फरवरी महीना में होने वाले कार्य एमडीए कार्यक्रम में सभी से कहा गया कि दवा जरूर खाएं और आसपास के तीन-तीन घरों के सभी सदस्य दवा खाए, इसकी पूरी जिम्मेदारी लें। बैठक में 73 ग्राम संगठन के सदस्य शामिल थे।एरिया कोऑर्डिनेटर सागर कुमार, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर मिथिलेश कुमार एवं नीतू कुमारी के अलावा अध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष एवं आरजी के सदस्य उपस्थित थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का आयोजन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : स्थानीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पहले दिन अंदर 14 एवं अंदर 16 खिलाड़ियों के बीच एथलेटिक्स, क्रिकेट बॉल थ्रो एवं साइकिलिंग रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 24 संकुलों के 950 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रखंड स्तर पर विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने कहा कि मशाल प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य प्रदेश में स्पोर्ट्सों के विकास के साथ-साथ कम उम्र के प्रतिभाशाली बच्चों का चयन कर उसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देना और उन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तैयार करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ठाकुर ने की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका किरण कुमारी ने किया। स्वागत भाषण सोनाली कुमारी सिन्हा ने दिया। मौके विशिष्ट अतिथि राम दयाल राय, शिक्षक अखिलेश ठाकुर, लेखा सहायक नीरेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक मदन कुमार भगत, विनोद कुमार झा,अरविंद कुमार झा, शारदा कुमारी, रजनीकांत ठाकुर, नवीन कुमार सिंह, रतन कुमार, चंदन कुमार झा,किरण कुमारी, विभा कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

बरबट्टा में भीषण गलगी में चार घर जले

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत के वार्ड 05 में सोमवार की दोपहर आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये । इस दौरान घरों में रखे सभी सामान एवं अनाज जलकर राख हो गये। अग्नि पीड़ितों में रामचंद्र दास, मानचन दास,अशोक दास, बतहू दास के नाम सामिल हैं। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों केप्रयास से अन्य दर्जनों घरों को जलने से बचाया गया।आग लगने की सूचना अंचल कार्यालय को दे दी गई है। अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

समस्तीपुर

इंसानियत एवं मोहब्बत का पैगाम देता है मोहर्रम: विजय

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुहर्रम हमें इंसानियत एवं मोहब्बत का पैगाम देता है। ईमान व वसूलों पर जीने वाले लोग संपूर्ण मानवता के लिए अपनी कुर्बानी देकर सच्ची मिसाल पेश करते हैं। ये बातें जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहीं। वे रविवार की शाम मुहर्रम के अवसर पर मुसरीघरारी में ताजिया मिलन के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि कुछ फिरका परस्त ताकतें क्षेत्र में वर्षों से कायम गंगा –जमुनी तहजीब को निजी स्वार्थ के कारण तोड़ने का मनसूबा पाले रहते हैं। लेकिन क्षेत्र और देश की जनता आपसी सद्भाव एवं एकता की बदौलत उनके मनसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगी। वही एमएलसी कारी शोहैब ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें लोगों के बीच वहम पैदा कर एवं मजहबी जुनून का सहारा लेकर हमे बांटने की कोशिश में लगी है। ऐसी ताकतों के मंसूबों को वर्तमान हालात में नेस्तनाबूद्ध करने की जरूरत है। डीएम रौशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने क्षेत्र वासियों को मोहर्रम पर्व शांति व सद्भाव के साथ मनाने को लेकर मुबारकबाद दी। पूर्व विधान पार्षद रोमा हिंदुस्तानी, समस्तीपुर एडीएम आदि ने संबोधित किया। इस दौरान नारा ए तकदीर व अल्लाह हू अकबर के नारों से क्षेत्र अनुगूंजीत होता रहा। युवाओं ने इस दौरान परंपरागत कलाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया। इस दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों को मुजाहिद उल इस्लाम मोहर्रम कमेटी मुसरीघरारी की ओर से तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसकी अध्यक्षता नसीम अब्दुल्लाह ने की। मंच संचालन अताउर रहमान ने किया। कर्बला में ताजिया मिलन के बाद मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और ग्रामों जैसे गंगापुर, फतेहपुर वाला, लाटबसेपुरा, रुपौली, बरबट्टा, नगर पंचायत मुसरीघरारी के अंतर्गत पछियारी टोला ऐलौथ, कचहरी टोला ऐलोथ शाहटोला एलौथ , अंसारी टोला एलौथ, चौसीमा, गोहदा, बरबट्टा दर्जी मोहल्ला, बथुआ टोले सिहमा, बथुआ मंसूरी टोला, उदापट्टी, बखरी बुजुर्ग आदि से लगभग 22 अखाड़ों से आई ताजिया सह पहलाम किया गया। मौके पर प्रधान महासचिव मो. साहेब जान, कोषाध्यक्ष हाजी मो.फिरोज असरार दानिश, अताउर रहमान, गुलाब कैसर, शहादत हुसैन, मो. नौशाद, दानिश कमाल, रजा उल हक, अब्दुल कुडूस, आदिल रफी, मो.रिजवान, अब्दुल हकीम, मो. राजा, मो. आबिद, मो.आमिर, मो.हामीद, मो.कलाम, मो .दानिश सहित अन्य सक्रिय सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में नाबालिग लड़की का अपहरण 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी से एक नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में नाबालिग लड़की के पिता के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाना कांड सं. 99/25 दर्ज की गई है। पीड़ित पिता ने प्राथमिकी में कहा है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री विगत 28 जून की सुबह अपने घर से कोचिंग जाने के लिए मुसरीघरारी की ओर निकली थी, जो शाम तक नहीं लौटी। गायब नाबालिक लड़की के पिता जब कोचिंग के शिक्षकों से जानकारी ली,तो उन लोगों ने बताया कि उनकी पुत्री तो आज कोचिंग आई ही नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उनके बहनोई ने उक्त लड़की का अपहरण कर लिया है,क्योंकि पूर्व में उसने उक्त लड़की को एक मोबाइल खरीद कर दिया था, जिस मोबाइल पर वह चोरी छुपे अक्सर बातें करती थी। इसके बाद उक्त किशोरी के पिता अपने घर के सदस्यों के साथ हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर मंगल हाट निवासी बहनोई मो. सद्दाम के घर पहुंचे। इन लोगों के पहुंचते ही उनके बहनोई ने कहा कि आपकी पुत्री ने हमसे 10 हजार रुपए लिया था। पहले उक्त रुपये को चुकता कीजिए, वरना आपकी पुत्री को अपहरण कर ले जाएंगे और बेच देंगे। इसके बाद उन लोगों ने गाली –गलौज कर उन्हें भगा दिया।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी चौराहा होकर गुजरने वाली गाड़ियों का बदला रूट

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन–  मोहर्रम के अवसर पर मुसरीघरारी चौराहा से गुजरने वाले वाहनों के लिए सड़क मार्ग बदल गया है शनिवार की सुबह 8:30 से 11:30 तक एवं रविवार को सुबह 8:30 से 1130 एवं शाम 3:30 से 7 30 तक चौराहा पर खिलाड़ियों द्वारा कई तरह के स्पोर्ट्स दिखाया जाएगा वही जिला प्रशासन विधायक मंत्री जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा मोहर्रम पर्व को देखते हुए प्रशासन ने पर्व के समय में गाड़ियों को निम्नलिखित मार्गो से चलने के लिए अपील किया है 1– समस्तीपुर से आने वाले वाहनों को ताजपुर की तरफ जाने हेतु चार नंबर इनरा चौक ग्राम विशंभरपुरा एलौथ होते हुए भट्टी चौक एनएच 28 रूट से जाना होगा। 2- समस्तीपुर से आने वाले वाहनों को दलसिंहसराय की तरफ जाने हेतु चार नंबर इनरा चौक से ग्राम गोहदा होते हुए हुंडहिया पेट्रोल पंप एनएच 28 रूट से जाना होगा। 3– ताजपुर की तरफ से आने बाले वाहनों को समस्तीपुर जाने हेतु भट्टी चौक एनएच 28 से ग्राम विशंभरपुर ऐलोथ होते हुए चार नंबर इनरा चौक से जाना होगा। 4- ताजपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को पटोरी जाने हेतु भट्टी चौक एनएच 28 से ग्राम उदा पट्टी होते हुए मुसरीघरारी थाना से जाना होगा। 5- पटोरी की तरफ से आने वाले वाहनों को ताजपुर की तरफ जाने हेतु ग्राम उदापट्टी होते हुए भट्टी चौक एनएच 28 से जाना होगा। 6– पटोरी की तरफ से आने वाले वाहनों को दलसिंहसराय की तरफ जाने हेतु ग्राम बखरी बुजुर्ग होते हुए हुनडहिया पेट्रोल पंप एनएच 28 से जाना होगा। 7. दलसिंहसराय की तरफ से आने वाले वाहनों को समस्तीपुर जाने हेतु ग्राम गोहदा हुए चार नंबर इनिरा चौक की तरफ जाना होगा। 8– दलसिंहसराय की तरफ से आने वाले वाहनों को पटोरी जाने हेतु ग्राम बखरी होते हुए मुसरीघरारी थाना होते हुए एनएच 322 तक जाना होगा। शनिवार एवं रविवार को ऊपर में दिए गए समय के अनुसार यह रूट चार्ट लागू रहेंगे

बिहार, समस्तीपुर

रेलवे की तत्काल टिकट योजना में संशोधन,1 जुलाई से IRCTC के मोबाइल एप एवं वेबसाइट तथा 15 जुलाई से पीआरएस (कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली) काउंटर्स से तत्काल टिकट हेतु आधार प्रमाणीकरण अवश्य होगा

15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग हेतु आधार आधारित ओटीपी सत्यापन (OTP Authentication) सभी तरह की तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अनिवार्य नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–    सामान्य उपयोगकर्ताओं को तत्काल योजना का लाभ सुचारू रूप से एवं पारदर्शी तरीके से प्रदान करने के उद्देश्य से हिंदुस्तानीय रेल द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव निम्नलिखित हैं: 1. केवल आधार प्रमाणीकरण से तत्काल टिकट बुकिंग: दिनांक 01 जुलाई 2025 से हिंदुस्तानीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट अथवा मोबाइल ऐप (IRCTC Rail Connect) के माध्यम से तत्काल टिकट सेवा केवल आधार प्रमाणीकरण वाले उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग हेतु आधार आधारित ओटीपी सत्यापन (OTP Authentication) सभी तरह की तत्काल टिकट बुकिंग (पीआरएस काउंटर्स सहित) के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। 2. पीआरएस काउंटर व अधिकृत एजेंटों के लिए भी ओटीपी सत्यापन अनिवार्य: 15 जुलाई 2025 से, पीआरएस (कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली) काउंटरों अथवा अधिकृत एजेंटों के माध्यम से तत्काल टिकट बुकिंग केवल उस स्थिति में ही की जा सकेगी जब उपयोगकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए सिस्टम जनित ओटीपी के माध्यम से उसकी पहचान प्रमाणित हो जाए। 3. अधिकृत टिकट एजेंटों पर समय सीमा प्रतिबंध: हिंदुस्तानीय रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंटों को तत्काल टिकट बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक बुकिंग करने की अनुमति नहीं होगी। ★ एयर कंडीशन्ड (AC) श्रेणियों के लिए: सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक एजेंट बुकिंग नहीं कर सकेंगे। ★ नॉन-एसी श्रेणियों के लिए: सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक एजेंटों को बुकिंग से प्रतिबंधित किया गया है.

समस्तीपुर

श्रावणी मेला के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा । साथ ही मेला अवधि के दौरान जसीडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों को छोड़कर अन्य सभी का न्यूनतम ठहराव बढ़ाकर 05 मिनट किया गया । जिनका विवरण निम्नानुसार है:- श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन – 1.गाड़ी सं. 05597/05598 जयनगर-आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (समस्तीपुर-बरौनी-मुंगेर-जमालपुर-किउल-झाझा-जसीडीह के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन): – गाड़ी सं. 05597 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को जयनगर से 22.00 बजे खुलकर अगले दिन 09.05 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 12.07.2025 से 09.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को आसनसोल से 13.00 बजे खुलकर 14.30 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 04.20 बजे जयनगर पहुंचेगी । 2.गाड़ी सं. 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल (सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-मोकामा-किउल-जमालपुर-भागलपुर के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन): – गाड़ी सं. 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रक्सौल से 05.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 16.50 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05546 देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को देवघर से 17.50 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी । जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि – मेला अवधि के दौरान गाड़ी संख्या 12305/06 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, 22347/22348 हावड़ा-पटना-हावड़ा वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस, 22499/22500 देवघर-वाराणसी-देवघर वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस, 12273/74 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस, 22213/14 शालीमार-पटना-शालीमार एसी दूरंतो एक्सप्रेस, 12023/24 हावड़ा-पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12303/04 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, 12359/60 पटना-कोलकाता-पटना गरीब रथ एक्सप्रेस, 12235/36 मधुपुर-आनंद विहार-मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस, 22459/60 मधुपुर-आनंद विहार-मधुपुर हमसफर हमसफर एक्सप्रेस को छोड़कर जसीडीह स्टेशन पर 05 मिनट से कम समय के लिए रूकने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेनें जसीडीह में पांच मिनट के लिए रूकेगी । मेला अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 13021/13022 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस, 13029/13030 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 13185/13186 हावड़ा-जयनगर-हावड़ा गंगा सागर एक्सप्रेस, 13105/13106 सियालदह-बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में साधारण श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जा रहा है ।

समस्तीपुर

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मानने को लेकर बैठक

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर । अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता मे अनुंडल स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। इसमे शामिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (1), (2) अनुमंडल अन्तर्गत सभी थाना अध्यक्ष अनुमंडल दण्डाधिकारी सभी दल के जनप्रतिनिधी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने इस बैठक मे मुख्य रूप से निर्देश दिये। (1) बिना लाइसेंस जुलूस निषेध- ताजिया जुलूस अपने थाने से अनुमति लेकर ही निकाले जाएगे।(2) लाइसेंस उन शर्त पर जारी होगी जो पूर्व वर्षो मे थी।(3) अफवाह या संद्धिगध गतिविधिया मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दे। बैठक में मुहर्रम जुलूस की योजना रूट समय आदि का समन्वय किया गया धार्मिक भावनाओ को सम्मान और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के सुक्षाव दिये गये।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल द्वारा टिकट जांच से वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून/2025 तक ₹16.38 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति

इस अवधि में 2.24 लाख बिना टिकट यात्रा के मामले पकड़े गए नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  महाप्रबंधक,पूर्व मध्य रेल श्री छत्रसाल सिंह एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, पूमरे के आदेश तथा मंडल रेल प्रबंधक एवं वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन में समस्तीपुर मंडल में नियमित टिकट जाँच के अलावे विशेष टिकट जाँच अभियान लगातार चलाये जा रहे हैं। मंडल में अप्रैल/2025 से जून/2025 तक नियमित टिकट जाँच के अतिरिक्त 59 स्पॉट चेक, 85 किलाबंदी जाँच, 26 मेगा चेक, 19 लालगाड़ी, 08 मजिस्ट्रेट जाँच तथा 07 बस रेड अभियान चलाये गये ।मंडल के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रारंभ से अब तक (01 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025) टिकट जांच के माध्यम से 2.24 लाख बिना टिकट/अनियमित टिकट यात्रा के मामले पकड़े गए जिनसे जुर्माने के रूप में ₹16.38 करोड़ की उल्लेखनीय राजस्व प्राप्ति की गई है, जो टिकटिंग व्यवस्था के प्रति मंडल की सजगता और सतत निगरानी का परिणाम है।विशेष रूप से, जून,2025 माह में मंडल द्वारा मेगा टिकट जांच अभियानों जैसे 18 स्पॉट चेक, 26 किलाबंदी जाँच, 08 मेगा चेक, 05 लालगाड़ी तथा 01 मजिस्ट्रेट जाँच अभियान के अंतर्गत बगैर टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई ।इस के दौरान 94660 बिना टिकट/अनियमित टिकट के मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹7.20 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया। जून/25 माह में सर्वाधिक आय देने वाले दो चल टिकट निरीक्षक श्री टुनटुन राय, टीटीआई टाइगर स्क्वाड/समस्तीपुर(1267 केस एवं आय ₹970470/-) तथा श्री मनोज कुमार, टीटीआई, आईसीपी/बापूधाम मोतिहारी(710 केस एवं आय ₹500405/-) को मंडल द्वारा पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है|

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top