Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

समस्तीपुर में गेहूं की खेत में मिला महिला का शव, गला घोंटकर हत्या की जताई आशंका

नया विचार समस्तीपुर–  समस्तीपुर में एक अज्ञात स्त्री का शव गेहूं के खेत से बरामद हुआ है ।जिसके पास से एक शिशु का हाथ कंगन के साथ कुछ कपड़े बरामद किया गया हैं ।शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुटी हैं । हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई हैं ।पूरी घटना अंगार घाट थाना क्षेत्र के उतरी चेता चौड़ के गेहूं की खेत की हैं जहां आज सुबह पशु के चारे के लिए निकली स्त्रीओं ने स्त्री का सब देखकर हल्ला किया तो पूरा घटना सामने आया शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने अंगार घाट पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब की पहचान करने में जुटी है वही मौके से एक शिशु का चांदी का हाथ कंगन और कुछ कपड़े बरामद किए गए पुलिस ने एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया वो जांच में जुटी हैं ।फिलहाल शव की पहचान नहीं हों पाई हैं । इस घटना को लेकर एसडीपीओ ने पुलिस को सुबह 7:30 लगभग पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई के अंगार घाट थाना क्षेत्र के उत्तरी चैता वहां एक स्त्री का सब है जब थाना प्रभारी और मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि एक स्त्री जिसका शव गेहूं के खेत में पड़ा हुआ पाया । जहां प्रथम दृष्टया गला घोट कर स्त्री की हत्या की जाने की बात सामने आ रही है । फिलहाल अभी सब की पहचान नहीं हो पाई है । जिसकी सत्यापन की जा रही है वही स्पेशल की टीम पहुंची है जांच की जा रही है ।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

प्यारेपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत

नया विचार समस्तीपुर – मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र स्थित प्यारेपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार को हुआ। युवक को जिंदा समझ कर स्थानीय लोगों ने पटोरी अनुमंडल अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के दशहरा गांव निवासी 18 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार भेजे जाने तक, यानी रविवार दोपहर 12:30 बजे तक मृतक का शव पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में रखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके।

समस्तीपुर

सपा सांसद ने दिया गलत बयान आक्रोशित लोगों ने जलाया पुतला

नया विचार समस्तीपुर – सपा सांसद राम जी लाल सुमन द्वारा महाराणा राणा सांगा के प्रति दी गई विवादित बयान पर मोहिउद्दीन नगर बाजार में क्षत्रिय युवा मंच मोहिउद्दीन नगर ने सपा सांसद राम जी लाल सुमन विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सिंगार सिंह एवं संचालन रासपुर पतासीया पूरब पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ जीतू सिंह ने किया, जहां दो दर्जनों राणा सांगा के मानने वाले लोगों मोहिउद्दीन नगर उच्च विद्यालय के मैदान में पुतला फूंक कर नाराजगी व्यक्ति की है वहीं जीतू सिंह ने कहा अगर सपा सांसद अपनी बयान पर माफी नहीं मांगते हैं तो मोहिउद्दीन नगर से आगामी 12 अप्रैल को सैकड़ों राजपूत समाज के लोग आगरा कुच कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।इस मौके पर सुनील कुमार सिंह,रंजीत सिंह,उमाशंकर सिंह,जनार्दन सिंह,गुलशन कुमार सिंह,चुन्नू कुमार सिंह,राम बहादुर सिंह गोलू सिंह,जितेंद्र सिंह चंद्र शेखर सिंह,उदय सिंह आदि मौजूद थे

समस्तीपुर

एक्सपर्ट साईंस कोचिंग की छात्रा ललिता ने लहराया परचम, संस्थान परिवार को किया गौरवान्वित

नया विचार समस्तीपुर । प्रखंड के रहीमपुर रुदौली के निवासी नथुनी सहनी की पुत्री ललिता कुमारी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी दसवीं के परीक्षा परिणाम में 424 अंक मिले हैं। जब कि उसने अपनी परीक्षा की तैयारी गाँव के ही एक्सपर्ट साईंस कोचिंग सेंटर से कि। कोचिंग के व्यवस्थापक अमोद कुमार ने बताया कि ललिता पढ़ने में काफी होनहार छात्रा रही है उसे अच्छा अंक से उत्तीर्ण होने पर हमारे संस्थान सहित गाँव में खुशी का माहौल है। हालांकि कुछ मार्क्स से वो पीछे रह गई। फिर भी 84.8% अंक प्राप्त कर ललिता ने अपने माता-पिता गांव सहित अपने समस्तीपुर प्रखण्ड सहित जिले का मान बढ़ाई है। वहीं कोचिंग के पायल कुमारी, सुजीत कुमार, प्रियांशु कुमारी ने भी मारी बाज़ी एवं पुष्पांजलि, रजनी, कंचन, साक्षी, प्रीति,सजल, रितु, मनीषा, राजनंदनी, कुंदन, आरती, अनीशा, विपिन, राहुल, सचिन के साथ दर्जन भर छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए कोचिंग के डायरेक्टर अमोद कुमार सहित दुर्गेश सर ,गुड्डू सर अन्य शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

समस्तीपुर

अगलगी में पांच कट्ठे में लगी गेहूं की फसल जली 

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत के वार्ड-7 निवासी राम सागर राय के गेहूं की खेत में रविवार को अचानक आग लग गई। अगलगी की घटना में पांच कठ्ठे में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि दिन के 11:00 के करीब गेहूं के खेत से अचानक धुआं उठने लगा,जिसे देख आसपास के लोग पहुंचे तो देखा गया कि गेहूं के खेत में आग लग चुकी है। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया,अन्यथा कई किसानों की गेंहू की फसल आग के आगोश में समा सकती थी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त खेत के आसपास समरसेबल बोर्डिंग है,जहां पर असामाजिक तत्व के लोग बैठकर बीड़ी –सिगरेट पीते रहते हैं। जिसके कारण उक्त घटना हुई है।

समस्तीपुर

रायपुर बुजुर्ग के आखाड़ा घाट में राम नवमी मेले की तैयारी का लिया जायजा 

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग स्थितनून नदी अखाड़ा घाट पर जलसंसाधन मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी ने रविवार को बाबा केवल स्थान में आयोजित होने वाली राजकीय मेला की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नल जल योजना का पानी , पुल की मरम्मती, श्रद्धालुओं के लिए पंडाल , बिजली का पोल एवं सभी मार्गों में लाइट लगाने का निर्देश दिया। वहीं प्रशासन के द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तैनात रहने की व्यवस्था की गई है। बताते चलें कि इस जगह पर आने वाले श्रद्धालुगण नदी घाट पर स्नान करने के बाद इंद्रवारा बाबा केवल स्थान एवं रायपुर बुजुर्ग गांव स्थित अखाड़ा घाट पर बाबा केवल की पूजा अर्चना करते हैं । यहां तीन दिनों तक मेला लगता है ।इस मेला में कई जिले एवं राज्य से भी श्रद्धालु आते हैं।इस अवसर पर जदयू नेता हरेराम सहनी , अजय कुमार राय , मत्स्यजीवी संघ के मंत्री सह जदयू नेता तेजनारायण सहनी , पूर्व मुखिया दीपू सहनी , उमेश सहनी , विनोद सहनी , गौतम गोस्वामी , राज कुमार सहनी, अरविंद राय, सुशील कुमार , मिथुन पुरी, घना सहनी , मुसाफिर सहनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में दावत ए इफ्तार का आयोजन

नया विचार सरायरंजन :मुसरीघरारी चौक स्थित नौशाद आवास परिसर में “दाव ए इफ्तार” का आयोजन समाजसेवी सह व्यवसायी मो. नौशाद द्वारा किया गया। “दावते इफ्तार” में सैकड़ो रोजेदारों ने इफ्तार कर अपने तथा मुल्क की तरक्की, अमन चैन और भाईचारगी की दुआएं मांगी l मौके पर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय तथा समस्तीपुर नगर विधायक के प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है l यह पाक महीना सिखाता है कि हम अपने जीवन में हर समय इंसानियत एवं सच्चाई के रास्ते पर चलें।

समस्तीपुर

नेत्र रोग चिकित्सा शिविर 45 रोगियों का हुआ निशुल्क इलाज

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग में गायत्री शक्तिपीठ के सौजन्य से रविवार को निशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. प्रिंस कुमार द्वारा 45 नेत्र रोगियों की जांच की गई। इनमें 18 रोगियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। गंभीर रूप से पीड़ित 14 मोतियाबिंद के रोगियों को तत्काल ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। इन्हें आगामी 1 अप्रैल को दलसिंहसराय स्थित एक आई हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह, चिकित्सक सलाहकार लाल बाबू सिंह,राकेश कुमार, डॉ .रंजीत कुमार, भूषण सिंह,अजय कुमार, अश्वमेघ देवी, नंदा देवी, मुन्नी देवी, रेणु कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

अभिभावकों की उपस्थिति में किया गया परीक्षाफल साझा 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में समारोहपूर्वक अभिभावक –शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें दो सौ से अधिक अभिभावकों के साथ वार्षिक परीक्षाफल में सफल –छात्राओं के परीक्षाफल को साझा किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं में प्रियांशु कुमारी,अंशु कुमारी, साक्षी कर्ण,रुपाली कुमारी, रुक्मणी कुमारी, रवि किशन एवं मिथिलेश कुमार को पाठ्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी अभिभावकों को विद्यालय पत्रिका नव सृजन की प्रतियां भेंट की गई। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में राज कुमार, नूतन कुमारी,ज्योति कुमारी,रुबी कुमारी,अंबिका कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

अगलगी से बचाव को ले दिया गया प्रशिक्षण

नया विचार समस्तीपुर– जिले में हो रही अगलगी घटनाओं को देखते हुए समस्तीपुर जिला अग्निशामक दल द्वारा किसान की फसलों और झुग्गी –झोपड़ियों में आग से बचाव को लेकर लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिला अग्निशामक पदाधिकारी के निर्देश पर फायर ब्रिगेड के टीम द्वारा गांव के झुग्गी झोपड़ी में आग से बचाव को लेकर जन जागरूकता चलाया चलाया जा रहा है।प्रशिक्षण दल जिले में विभिन्न प्रखंडों और गांवों के सुदूर देहात गांव में डोर टू डोर जाकर लोगो में अगलगी से बचाव और सुरक्षा करने का उपाय बता रहे हैं,ताकि परिस्थिति में ग्रामीण अपने घर और फसल की सुरक्षा कर सकें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top