Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में इंटर डिपार्टमेंटल बैठक सम्पन्न

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– आज जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में इंटर डिपार्टमेंटल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी परिवार कल्याण पखवारा के सफल आयोजन हेतु सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना था।जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे इस पखवारा कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि यह अभियान जिले में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए।बैठक में सिविल सर्जन द्वारा पखवारा की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि यह पखवारा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले की समस्त प्रशासनी स्वास्थ्य संस्थाओं में परिवार नियोजन ऑपरेशनों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ गैर-प्रशासनी संगठन (NGOs) भी विशेष शिविर लगाकर परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगे।उन्होंने कहा कि योग्य लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें समय पर परामर्श एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा।बैठक में पिछले वर्ष आयोजित पखवारा की उपलब्धियों की समीक्षा की गई और श्रेष्ठ कार्यों के उदाहरण साझा किए गए। जिला पदाधिकारी ने अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों की सराहना की तथा अन्य सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे भी इस वर्ष बेहतर प्रयास करेंगे।सभी विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा समुदाय में भ्रांतियों को दूर करने के निर्देश दिये गये। बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी ब्लॉकों में नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति की निगरानी की जाएगी।इस महत्वपूर्ण बैठक में वर्चुअल माध्यम से सभी ब्लॉकों के अधिकारी तथा डॉ. विजय (DIO), DS, DPM, DPC, DAM, DMNE, DCM, DPO (ICDS), CDPO, जीविका DPM, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, पिरामल फाउंडेशन, WHO एवं अन्य संबद्ध विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।जिला पदाधिकारी ने अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों से अपील की कि वे परिवार कल्याण पखवारा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने में योगदान करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित न रहकर सभी विभागों के सामूहिक प्रयास से ही सफल होगा।

समस्तीपुर

शांति एवं सौहार्द के माहौल में मनाएं मुहर्रम 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: सरायरंजन थाना परिसर में मंगलवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी और सभी लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। वहीं थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहना जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाले भ्रामक समाचारों के प्रति सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, बिहार मदरसा बोर्ड के सदस्य मो.इजहार अशरफ, प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर सरायरंजन नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा कुमारी,राम प्रवेश राय, राम कुमार झा, मिलन कुमार सिंह वैधनाथ ठाकुर, अशोक पासवान, दीपक महाराज, विष्णुदेव पासवान, मो. इरफान,मो.अलाउद्दीन, अब्दुल कलाम, राज नारायण कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

समस्तीपुर

हिंदी विभागाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत केएसआर महाविद्यालय, सरायरंजन के हिन्दी विभाग में डॉ .उषा कुमारी ने नये विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा एवं पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार झा ने डॉ. उषा कुमारी को अंगवस्त्र,पाग एवं पुष्प माल से सम्मानित करते हुए पदभार ग्रहण कराया। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.अवधेश कुमार ने डॉ .उषा कुमारी को पदभार सौंप कर शुभकामना एवं बधाई दी। वहीं प्राचार्य ने महाविद्यालय की गरिमा को गौरवान्वित करते रहने वाले हिन्दी विभाग की सराहना करते हुए,नये विभागाध्यक्ष को हरसंभव सहयोग का आश्वासन के साथ बधाई एवं शुभकामना दी। मौके पर प्रो. मनोज कुमार झा,प्रो. शेखर प्रसाद चौधरी, कालेज के बर्सर सह मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो. पवन कुमार चौधरी,प्रो. नीलमणि झा, डॉ .मोहम्मद शाहिद, प्रो.वाल्मीकि चौधरी, प्रो. देवेंद्र झा,प्रो .दीपक कुमार चौधरी सहित अन्य प्राध्यापकगण मौजूद थे। डॉ .उषा कुमारी के विभागाध्यक्ष बनने पर शिक्षक प्रतिनिधि डॉ.शर्देनन्दु कुमार झा सहित संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने बधाई दी है।

समस्तीपुर

सरायरंजन में 270 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव से पुलिस ने मंगलवार की सुबह भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्हाइट लेस बौद्का जो राजस्थान निर्मित मदिरा है वो 260.34 लीटर एवं इंपिरियल ब्लू विदेशी शराब कुल 9 लीटर 750 एमएल बरामद किया गया है। किसी संबंध में थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भगवतपुर गांव के एक निजी मकान से अवैध शराब को बरामद किया गया है। वहीं मुख्य धंधेबाज फरार हो गए। पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर उक्त मकान के मालिक वीर बहादुर राय के पुत्र दीपक राय के खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल द्वारा टिकट जांच से वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक ₹15.11 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

इस अवधि में 2.35 लाख बिना टिकट यात्रा के मामले पकड़े गए नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर-  महाप्रबंधक,पूर्व मध्य रेल श्री छत्रसाल सिंह एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, पूमरे के आदेश तथा मंडल रेल प्रबंधक एवं वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन में समस्तीपुर मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रारंभ से अब तक (01 अप्रैल 2025 से 24 जून 2025) टिकट जांच के माध्यम से 2.35 लाख बिना टिकट यात्रा के मामले पकड़े गए जिनसे जुर्माने के रूप में ₹15.11 करोड़ की उल्लेखनीय राजस्व प्राप्ति की गई है, जो टिकटिंग व्यवस्था के प्रति मंडल की सजगता और सतत निगरानी का परिणाम है। विशेष रूप से, जून माह में मंडल द्वारा मेगा टिकट जांच अभियानों के अंतर्गत बगैर टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। इसके प्रमुख विवरण निम्नानुसार हैं: 👉 दिनांक 24 जून 2025 को सबसे बड़े अभियान में 6,869 मामलों में ₹55.3 लाख की वसूली की गई। 👉दिनांक 17 जून 2025 को 6,575 मामलों में ₹53.1 लाख का राजस्व वसूला गया। 👉 दिनांक 10 जून 2025 को चलाए गए विशेष अभियान में 6,383 मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹52.5 लाख का राजस्व अर्जित किया गया। इस प्रकार केवल जून माह में ही तीन बड़े अभियानों के माध्यम से कुल 19,827 मामलों में ₹1.70 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई।यह उपलब्धि मंडल के वाणिज्य विभाग एवं टिकट जांच कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

समस्तीपुर

लगमा स्थित काली मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व भागवत कथा का शुभारंभ

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन– प्रखंड की मुसापुर पंचायत लगमा गांव में कालीमंदिर में काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के प्रसाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक माध्वाचार्य जी महाराज के द्वारा कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के पांचवें दिन कथावाचक ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण सोलहों कला से पूर्ण हैं,जबकि भगवान श्रीराम 12 कला से पूर्ण हैं। श्रीमद्भागवत कथा को सुनने से तन मन में सुखद अनुभूति होती है। इसलिए जहां कहीं भी श्रीमद्भागवत कथा हो, उसे अवश्य सुनें। लगमा गांव में आयोजित भागवत कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु श्रोता पहुंच रहे हैं। भागवत कथा के आयोजन से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं भागवत कथा को सफल बनाने में लगमा गांव के सभी श्रद्धालु सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

समस्तीपुर

जदयू बूथ कमेटी को मजबूत करने का लिया निर्णय

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के खजुरी एवं मणिकपुर पंचायत में सोमवार को जदयू पार्टी के बूथ कमिटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बता दें कि मिशन 2025 में 225 अभियान के तहत पार्टी बूथ सदस्यों के साथ बैठक कर मजबूत कर रही है। बैठक में सरायरंजन विधानसभा प्रभारी गजेन्द्र चौरसिया, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विशाल सिंह राठौर एवं प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद सिंह ने बैठकों में विधानसभा बूथ जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। खजुरी बूथ पंचायत की बैठक अमित कुमार सिंह एवं मणिकपुर पंचायत कि बैठक शम्भू कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

समस्तीपुर

दिवंगत रेणु सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि सह काव्यांजलि

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के सीमावर्ती मालपुर स्थित रामचंद्र निवास में दिवंगत विदुषी एवं धर्मपरायण रेणु सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सह काव्यांजलि समारोह का आयोजन हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए चर्चित कवि चांद मुसाफिर ने कहा कि रेणु सिंह जी का जीवन संघर्ष, स्नेह और साहस की एक प्रेरणादायक गाथा है। उनके भीतर एक अद्भुत जीवटता थी। अपने दिव्य गुणों के कारण वह हमेशा याद की जाएंगी। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व रेल राजभाषा अधिकारी द्वारिका राय सुबोध ने कहा कि रेणु जी का स्नेह,संघर्ष एवं उनका सकारात्मक दृष्टिकोण हम सबके लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए डॉ. तृप्ति नारायण झा ने कहा कि रेणु जी ने पारिवारिक एवं सामाजिक हर दायित्वों को ईमानदारीपूर्वक निर्वहन किया। उनका असामयिक निधन उनके परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्य आयोजक शिक्षाविद अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मेरी दिवंगत पत्नी रेणु जी कि आज प्रथम पुण्यतिथि है। जीवन के अनेक उतार चढ़ावों में उनका सानिध्य और संयम मुझे संघर्ष के लिए प्रेरित करता रहा। 44 सालों तक जीवन के हर सुख-दुख में उन्होंने मेरा साथ दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात काव्यांजलि कार्यक्रम में दो दर्जन नामचीन कवियों ने अपने उत्कृष्ट काव्य पाठ से कार्यक्रम में समां बांध दिया। समारोह का सफल संचालन चर्चित कवि सह गीतकार डॉ.सच्चिदानंद पाठक ने किया। इसके पूर्व दिवंगत रेणु सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में दो दर्जन कवियों को आयोजक द्वारा चादर, माला एवं पाग भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि सह काव्यांजलि समारोह में ई.अवधेश सिंह,डॉ. प्रेम कुमार पांडे, रामचंद्र चौधरी, प्रो. अवधेश कुमार झा, अखिलेश ठाकुर, शिवेंद्र कुमार पांडे, वशिष्ठ राय वशिष्ठ, स्मृति झा,सुनीता झा, कुमोद प्रसाद गिरि,ज्वाला संध्य पुष्प,शत्रुघन राय, रीतलाल भाई, सुशील कुमार झा,पुष्पा सिंह,विपुल कुमार,अमित नयन, नमित नयन आदि ने संबोधित किया।

समस्तीपुर

बाढ़ सुरक्षा के लिए सजग प्रयास: समस्तीपुर में 17 स्थलों पर कटाव रोधी कार्य कराए गए

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। बिहार प्रशासन का जल संसाधन विभाग संभावित बाढ़ संकट के प्रति पूर्णतः सजग रहते हुए राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में पूर्व तैयारियों को लगातार सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में समस्तीपुर जिले के विभिन्न तटीय और संवेदनशील इलाकों में कुल 17 स्थलों पर कटाव रोधी एवं तटबंध सुरक्षा कार्य सफलता पूर्वक कराए गए हैं।बया नदी के दाहिने किनारे स्थित ग्राम अदलपुर के पास कुल 700 मीटर लंबे क्षेत्र में बाढ़ पूर्व कटाव रोधी कार्य कराया गया है। वहीं बलान नदी के दाहिनी ओर, दलसिंहसराय के अंतर्गत ग्राम केवटा के पास पक्की सुरक्षा दीवार का निर्माण किया गया है। गंगा नदी के बाएं किनारे चांदपुर-धमौन-रसालपुर डाउनल के बीच कटाव रोधी कार्य संपन्न किए गए हैं।बाया नदी में दलसिंहसराय के अंतर्गत ग्राम खानुआ के निकट तथा ग्राम चकपरानो बलुआयी (अविनाश चिमनी के पास) में भी पक्के सुरक्षा कार्य कराए गए हैं। इसी तरह बाया नदी के बाएं तटबंध पर ग्राम बदहुआ मोहनपुर घाट, चतरा काली मंदिर घाट, बदहुआ घाट और बदहुआ कुवार टोल घाट के निकट विभिन्न किलोमीटरों में कुल लंबाई 250 मीटर से अधिक के क्षेत्र में सुरक्षा कार्य पूर्ण किए गए हैं।गंगा नदी के बाएं तट पर हाजीपुर-वाजिदपुर तटबंध के बीच कटाव रोधी कार्य संपन्न हुए हैं। बलान नदी के दाहिने तट पर ग्राम मणियारपुर के पास बाढ़ पूर्व एक एंटी फ्लड स्लूइस का निर्माण भी किया गया है।इसके अतिरिक्त, बागमती नदी के दाहिने किनारे कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत मोरवारा गांव में तथा बुढ़ी गंडक नदी के बाएं तटबंध के बीच ग्राम भोरे जयराम के पास भी कटाव रोधी कार्य किए गए हैं। वहीं आर.बी.जी.ई. के अंतर्गत भूशवार के पास भी कार्य संपन्न हुआ है।इन सभी कार्यों के माध्यम से जल संसाधन विभाग ने समस्तीपुर जिले के विभिन्न बाढ़-संभावित क्षेत्रों में तटबंधों को सुदृढ़ बनाने, जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं आपदा पूर्व तैयारी को सशक्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

समस्तीपुर

सरायरंजन थाना एवं मुसरीघरारी में जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले की हुई सुनवाई

कुल 11 मामले की हुई सुनवाई, 3 मामले का हुआ निष्पादन नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने पूर्व के चार मामले एवं नया दो मामले कुल छह मामले की सुनवाई किया गया। एक मामले दोनों पक्षों के सहमति से मामले का निष्पादन किया गया। वही पांच मामले में राजस्व अधिकारी ने दोनों पक्षों को पूर्ण कागजात लेकर अगली तारीख में आने को कहा गया।जमीनी विवाद के मामले में कुछ लोगों के कागजात का अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया ।दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया ताकि अगले तारीख में दूसरे पक्ष के लोग भी अपना कागजात प्रस्तुत करें। वहीं दूसरी ओर सराय रंजन थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व के दो ,नए मामले तीन कुल पांच मामले की सुनवाई अंचल अधिकारी निशांत कुमार ने किया। दो मामले का निष्पादन दोनों पक्ष के सहमति से किया गया ।वहीं तीन मामलों में किसी एक पक्ष को कागजात था तो दूसरे पक्ष को कागजात नहीं था किसी को अधूरा था कागजात । तीन मामले में फरियादियों को अगली तिथि में पूर्ण कागजात लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया ।मौके पर अंचल अधिकारी निशांत कुमार, राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी , सराय रंजन थाना अध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार, विष्णु दयाल कुमार, राहुल कुमार, सतीश कुमार मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top