Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो चचेरे भाई की मौत एक अन्य जख्मी 

नया विचार समस्तीपुर : समस्तीपुर में तेज अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो भाई व एक अन्य युवक को मारी ठोकर ।जिसमे एक की घटनास्थल पर मौत ,दूसरा का इलाज के दौरान मौत वही तीसरा जख्मी हालत में अनुमंडलीय अस्पताल से किया गया रेफर ।पूरी घटना समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एस एच 88 के मोख्तियारपुर सलखन्नी गांव के महादेव चौक के पास की है जंहा एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवक को कुचल दिया । इस घटना में बाइक चला रहे अमन कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । जबकि राजीव कुमार की मौत अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई । वही गंभीर रूप से घायल अजय कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है । घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घटना स्थल पर सड़क जाम कर दिया । लोग वरीय अधिकारी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग भी कर रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी थी। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपाइका गांव के वार्ड संख्या 7 निवासी जागो महतो के पुत्र मृतक अमन कुमार (24) अपनी अपाची बाइक से गांव के विश्वनी महतो के पुत्र मृतक राजीव कुमार (23) और घायल कुशेश्वर राय के पुत्र राजमिस्त्री अजय कुमार (30) के साथ दलसिंहसराय की ओर से गांव की ओर लौट रहा था। इस दौरान एक विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीनों को कुचल दिया ।तीनो में से दो युवक राजीव और अमन कुमार की मौत हो गई जो रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं वही एक राजमिस्त्री अजय कुमार बुरी तरह जख्मी हैं ।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया । वही घटना की सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय थाने की पुलिस सड़क जाम कर रहें लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है बताया जाता है की घटना के 5 घंटा बीत जाने के बाद भी जाम नही हटाया गया है जिस बजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है ।

समस्तीपुर

अयोध्या में मंदिर तो बन गया लेकिन आपके बच्चों के लिए स्कूल ,कॉलेज नही बना- पीके 

नया विचार विभूतिपुर :समस्तीपुर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर जन सुराज उधघोष यात्रा के तहत आज समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट दुर्गा मंदिर मैदान में जन सभा का आयोजन किया गया था ।इस जन सभा मे जिले के सभी प्रखण्डों से लोग पहुंचे थे । जंहा हज़ारों की संख्या में लोग इस जनसभा में प्रशांत किशोर को सुनने पहुंचे थे ।जनसभा को सम्बोधित करने से पहले प्रशांत किशोर को उनके कार्यकर्ताओं ने फूल माला व पाग देकर सम्मानित किया ।इस दौरान मंच पर पार्टी के तमाम बरिय कार्यकर्ता मौजूद रहें । जन सभा को सम्बोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज हम बिहार बदलने के लिए निकले हैं हमने पिछले 10 सालों मैंने जिसका हाथ पकड़ा वही आदमी जीत के राजा हो गया । लेकिन दो वर्ष पूर्व उस काम को छोड़ दिए हैं।और बिहार में पैदल घूम रहें ताकि हमने सोचा कि ईश्वर ने हमे बुध्दि ढिया है जिसे चाहते हैं वही जीतता है इसलिए अब बिहार की जनता को सलाह देते हैं ताकि बिहार के लोगों का और आने वाले पीढी का जीबन बदले इसलिए अभियान शुरू किए हैं अबतक 5 हजार गांवो में पैदल घूमे हैं ।बिहार कर लोगो ने पांच किलो अनाज के लिए मोदी जी को वोट दिया ।अयोध्या में राम मंदिर बना लेकिन गांवो में नाली गली नही बना ,स्कूल ,अस्पताल नही बना फेक्टरी नही लगी ।लालू जी के राज में शिक्षा नही मिला क्राइम बढ़ा और नीतीश जी के राज्य में बिजली मिली लेकिन साथ मे दो हजार का बिजली मिला हैं ।आज आपसे में अपील करने आया हूँ कि आपके शिशु को जिसने बेरोजगार बनाया ,अनपढ़ बनाया ,उनको आपलोग वोट नही देना हैं चाहे वो किसी जाति का हो ।तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव 9वी फेल हैं लेकिन लालू यादव को चिंता है कि उनको बेटे को सीएम बनाने का आपके शिशु मेट्रिक पास हैं,बीए पास हैं लेकिन सीएम तेजस्वी यादव बनेगा इसको बदलना हैं ।आपलोग जात का झंडा ढोना बंद कीजिए अगर अपने बच्चों को भविष्य बनाना हैं ।साथ ही प्रधानमंत्री के 56 इंच के सीने वाले बयान पर लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगो को मोदी जी के सीने के चिंता हैं लेकिन आपके शिशु का सीना 15 इंच हो गया उसकी चिंता नही हैं ।यही बात बताने आये हैं हाथ जोड़ रहें हैं एक बार अपने बच्चों का भविष्य जरूर सोचिए । अगर आप लोगों ने अपनी मेरी बात नहीं मानी तो 5 किलो अनाज पर नली गली पर जीवन भर वोट करते रहिएगा । मैं वादा करता हूं किस वर्ष छठ में जब आपके भाई चाचा भतीजा या पति बाहर से लौटे तो उन्हें छठ के बाद लौटना नहीं पड़े बिहार से उन्हें प्लान नहीं करना पड़े इसलिए इस बार अपने परिवार के लिए वोट करें अपने बच्चों के लिए वोट करें

समस्तीपुर

बिहार स्थापना दिवस को ले निकाली गई प्रभातफेरी 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में शनिवार को बिहार स्थापना दिवस को लेकर शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। यह प्रभातफेरी विद्यालय प्रांगण से निकलकर पोषक क्षेत्र के गांव व टोला का भ्रमण करते हुए लोगों को साफ सफाई, नशा मुक्त बिहार आदि को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन के बाद विद्यालय में निबंध,लेखन, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रभातफेरी में प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर के अलावा शिक्षक संजीत कुमार, कुमार गौरव, राजीव रंजन, संजीव कुमार झा, मीनाक्षी कुमारी आदि शिक्षक– शिक्षिकाएं शामिल हुए।

समस्तीपुर

बखरी में अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलशयात्रा 

नया विचार सरायरंजन । मुसरीघरारी नगर पंचायत के बखरी बुजुर्ग गांव के वार्ड 11 में शनिवार से शुरू हो रहे श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई।इस कलशयात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।इस कलशयात्रा को अष्टयाम महायज्ञ से शुरू किया गया।जिस गांव का परिभ्रमण कराते हुए गांव के हीं तालाब से विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल पर लाकर कलश स्थापना करते हुए दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ को शुरू कराया गया। कलशयात्रा में रामजतन राय, भूषण राय,रितेश राय, सुनील राय, राजेश राय, अरुण यादव, राकेश पाल, श्रवण कुमार, विकाश यादव, सहदेव राय,कुंदन कुमार, प्रमोद राय, अखिलेश, सुरेंद्र भुल्ला, आदिल, राहुल, सौरव कुमार आदि सैकड़ों श्रद्धालु सामिल थे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान, 3938 मामलों में 21.36 लाख रुपये की वसूली

नया विचार समस्तीपुर: समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सही तरीके से टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जा सके।इसी क्रम में दिनांक 21 मार्च 2025 एवं 22.03.2025 को मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर सुबह 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक 16 घंटे तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 215 टिकट जांचकर्मी, वाणिज्य विभाग के सुपरवाइजर तथा करमचारियो एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जवानों की विशेष टीमों द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई।अभियान के दौरान दिनांक 21.03.2025 तथा दिनांक 22.03.2025(16.00 बजे तक) को बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 3938 मामले पकड़े गए, जिनसे 21.39 लाख रुपये की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुई। दिनांक 22.03.2025 को किलाबंदी अभियान अभी चल रहा है जो 22 बजे तक चलेगा, अभियान के समापन पर कुल अर्जित आय में परिवर्तन संभावित है।  मुख्य जांच स्थल: समस्तीपुर, हसनपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज,बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि प्रमुख स्टेशन।इस दौरान स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज (FOB), प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किए गए, जिससे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ में वृद्धि देखी गई। यह दर्शाता है कि यात्री अब उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं।  

समस्तीपुर

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रोसरा के 12 पी ओ क्वार्टर निर्माण का किया शिलान्यास 

नया विचार समस्तीपुर – माननीय न्यायमूर्ति नवनीत कुमार पांडे पटना उच्च न्यायालय पटना सह निरीक्षण न्यायमूर्ति समस्तीपुर न्यायालय के कर कमल से ऑनलाइन माध्यम से शुक्रवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय रोसरा के 12 पी ओ क्वार्टर निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर समीर कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समस्तीपुर सहित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं अन्य विद्वान अधिवक्ता गण कार्यपालक अभियंता शशांक शेखर एसडीओ मोहम्मद जीशान दानिश उपस्थित थे ।इस अवसर पर शिलान्यास स्थल पर एसडीओ दीपक कुमार एवं अन्य उपस्थित थे ।इसका सफल संपादन मनीष कृष्ण जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी वाजिद अली सिस्टम ऑफिसर ,अम्बरीश आनंद नेटवर्क इंजीनियर एवं सिस्टम सहायक कुणाल कुमार झा ने किया।

समस्तीपुर

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में प्रोफेसर सुनीता सिंह को प्रधानाचार्य के पद पर चयन होने से हर्ष लोगों ने दी बधाई 

नया विचार समस्तीपुर। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के प्रो इन चार्ज प्रो सुनीता सिन्हा का बिहार राज्य विश्विद्यालय आयोग, पटना से प्रधानाचार्य  के पद पर चयन  होने पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। सभी कर्मियों ने एक स्वर में विश्वविद्यालय से मांग की कि पुनः प्रो सुनीता सिन्हा को वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर की प्राचार्य बनाकर पदस्थापित करें। प्रो सिन्हा का चयन सामान्य श्रेणी के तहत टॉप 10 में 7वें रैंक पर हुआ है। सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि यह मेरे  30 वर्षों से अधिक समय का शैक्षणिक अनुभव और कठिन परिश्रम का परिणाम है । सफलता का श्रेय ईश्वर और अपने परिवार विशेष रूप से मां, नानू, पति को जाता है। इतना सारा प्यार और सम्मान देने के लिए वीमेंस कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। विदित हो कि पिछले चार वर्षों से अधिक समय से वीमेंस कॉलेज प्रभारी के रूप में कार्यरत है। उनके चयन पर महाविद्यालय में कार्यरत व सेवानिवृत शिक्षको ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। शुभकामना देने वालों में प्रो बिंदा कुमारी, प्रो अरूण कुमार कर्ण, डॉ सोनी सलोनी , डॉ विजय कुमार गुप्ता, डॉ नीतिका सिंह,  डॉ मधुलिका मिश्रा, प्रोफेसर सुरेश शाह ,  डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, प्रो फरहत जबीन,   डॉ कुमारी अनु, डॉ सगीता, डॉ वंदना कुमारी, डॉ रिंकी कुमारी, काजल श्रीवास्तव,  डॉ  अपूर्वा  मूले, डॉ. कविता वर्मा, डॉ मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ  स्मिता कुमारी,  डॉ नवेश कुमार,  डॉ अरुण कुमार,  डॉ शालिनी कुमारी,  डॉ लालिमा सिन्हा, डॉ कुमारी माधवी, डॉ आभा, डॉ रेखा कुमारी,  डॉ  स्वीटी दर्शन, डॉ मीना कुमारी ब्राह्मणी,  डॉ कुमारी शबनम , डॉ सरस्वती कमारी, श्रीविद्या , डॉ साधना पांडे, डॉ बबली कुमारी सुषेण कुमार, राधा कुमारी, पिनाक पानी बोस, अजीत कुमार, महेश कुमार वर्मा, राजीव रंजन, हेमंत और सोनी आदि सहित सभी शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समस्तीपुर

Railway News- अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए महाप्रबंधक ने विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से किया पुरस्कृत

नया विचार समस्तीपुर।वैशाली रेल प्रेक्षागृह, हाजीपुर में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया । समारोह का उद्घाटन महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह, पूर्व मध्य रेल स्त्री कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह एवं अन्य उपस्थित गणमाण्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री बी.के.सिंह सहित मुख्यालय एवं पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित थे। इस समारोह में महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा वर्ष 2023-24 में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिये कुल 92 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु विभागों/मण्डलों के मध्य दक्षता एवं सर्वांगीण दक्षता शील्ड भी प्रदान किया गया ।   समारोह के दौरान समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए 2023-24 का महाप्रबंधक दक्षता शील्ड पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल को प्रदान किया गया जबकि रनर्स अप कप धनबाद मंडल को मिला । पूर्व मध्य रेल में सफाई अभियान के लिए बड़े स्टेशनों की श्रेणी में राजेन्द्रनगर को, मध्यम श्रेणी के स्टेशनों में रक्सौल स्टेशन को तथा छोटे स्टेशनों की श्रेणी में वैशाली स्टेशन को स्वच्छता शील्ड प्रदान किया गया । जनशिकायत निवारण में श्रेष्ठ प्रदर्शन से संबंधित रेल मदद शील्ड समस्तीपुर मंडल को दिया गया । मीडिया से बेहतर समन्वय हेतु समस्तीपुर मंडल को जनसंपर्क शील्ड प्रदान किया गया । समारोह के प्रारंभ में महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पूर्व मध्य रेल अपनी स्थापना काल से अब तक के अविस्मरणीय सफर के दौरान कई उपलब्ध्यिां हासिल कर चुका है । हमारी कार्य संस्कृति एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि कुल प्रारंभिक आय के मामले में पूर्व मध्य रेल को हिंदुस्तानीय रेल में चालू वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह तक सर्वाधिक राजस्व प्राप्त करने वाले जोन का गौरव हासिल हुआ है, इस अवधि में 23 हजार 668 करोड़ रूपये की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 4.79 प्रतिशत अधिक है। साथ हीं इसी अवधि में 149 मिलियन टन से अधिक माल लदान किया गया जो पिछले वर्ष के इसी अवधि से 2.61 प्रतिशत अधिक, अन्य कोचिंग से 247 करोड़ रूपये प्राप्त हुए जो 2.3 प्रतिशत अधिक, स्क्रैप बिक्री से 258 करोड़ रूपये प्राप्त हुए जो 22 प्रतिशत अधिक है। देशभर में अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के लिए 508 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास किया गया जिसमें से पूर्व मध्य रेल के 97 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य विभिन्न चरणों में है। यात्री सुविधा में भी हमने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में हमने 17 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया।इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव से साथ दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल किशोर सिन्हा, एवं सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद सहित मुख्यालय एवं पांचों मण्डलोें से आए अधिकारीकण, स्त्री कल्याण संगठन की सदस्यायें, पूर्व मध्य रेल के मान्यता प्राप्त यूनियन के अधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।

समस्तीपुर

जलापूर्ति योजना ठप, तीन माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं लोग

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड अंतर्गत जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत में बिहार प्रशासन की अति महत्वाकांक्षी “नल जल योजना ” का हाल बहुत खराब है। पंचायत के वार्ड संख्या 13 में विगत तीन माह से पेय जल की समस्या है।तीन माह से पानी का टंकी फूटा हुआ है,जिसे बदला नहीं गया है।भाजपा के निवर्तमान मंडलअध्यक्ष बलबंत सिंह राठौर ने इसकी लिखित और टेलीफोनिक सूचना विभाग को कई बार दी है,लेकिन पीएचइडीकी कुंभकर्णी निद्रा नहीं टूटी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा निम्न स्तरीय मटेरियल और मानक के अनुरूप काम नहीं किया गया,जिसके कारण यह दुर्दशा है। उन्होंने इसकी टेक्निकल जांच की भी मांग की है। कई जगह अभी तक नल जल सेवा पहुंची भी नहीं है,जो निंदनीय और चिंतनीय है ।

समस्तीपुर

सरायरंजन पश्चिमी पैक्स को मिला 15 लाख का पुरस्कार 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत सरायरंजन पश्चिमी पैक्स की शानदार उपलब्धियां को लेकर राज्य प्रशासन ने शुक्रवार को सहकारिता भवन पटना में मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 15 लाख का चेक प्रदान किया । यह चेक राशि पैक्स की अध्यक्ष नीतू देवी को राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेम कुमार द्वारा दी गई। बता दें कि राज्य स्तरीय कमेटी की अनुशंसा के आधार पर मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना अंतर्गत इस पैक्स को चुना गया था। ज्ञात हो कि इस पैक्स को पूर्व में भी ढेरों पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इनमें 2007 में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री वैद्यनाथ महतो द्वारा,2008 में बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा, 2009 में राज्य के सहकारिता मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा,2010 में हिंदुस्तान प्रशासन के कृषि मंत्री शरद पवार द्वारा एवं 2012 में हिंदुस्तान के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा इस पैक्स के सचिव विपिन कुमार ईश्वर को पुरस्कृत किया जा चुका है। पटना के सहकारिता भवन में पुरस्कार वितरण के मौके पर सहकारिता सचिव धर्मेंद्र सिंह,निबंधक इनायत खान, राज्य सहकारिता बैंक के अध्यक्ष रमेश चौबे, अस्थामा के विधायक जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top