Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

संजीव को वर्ल्ड स्पोर्ट्स पैराशूटिंग में मिले दो सिल्वर मेडल 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन  –  प्रखंड के गोस्वामी मठ हरसिंगपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र संजीव कुमार गिरि ने इस सप्ताह साउथ कोरिया में आयोजित वर्ल्ड स्पोर्ट्स पैराशूटिंग वर्ल्ड कप 2025 में दो सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि साउथ कोरिया के चांगवों शहर में विगत 28 मई से 6 जून के मध्य आयोजित वर्ल्ड स्पोर्ट्स पैराशूट वर्ल्ड कप के 10 मी. एयर पिस्टल एवं 50 मी. फायर पिस्टल में संजीव को दो सिल्वर मेडल मिले हैं। इस वर्ल्ड कप में विश्व के 26 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। युवा पैराशूटर संजीव को विगत माह स्पोर्ट्सो इंडिया पैरागेम्स 2025 के तहत करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में संपन्न छह दिवसीय पैराशूटिंग प्रतियोगिता में 0.2 अंक से बिछड़ कर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। इस युवा पैराशूटर का अगला लक्ष्य एशियाड एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाना है,जिसके लिए वह अत्यधिक परिश्रम कर रहा है। फिलहाल वह है 11 वर्षों से चेन्नई स्थित हिंदुस्तानीय लेखा एवं सांख्यिकी विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत है। युवा पैराशूटर की इस सफलता पर क्षेत्र के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

समस्तीपुर

सरायरंजन सीएचसी में दोषी कर्मियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई: सीएस

नया विचार न्यूज़  सरायरंजन: समस्तीपुर सिविल सर्जन डॉ. एस. के. चौधरी ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां सीएस ने पीड़ित स्त्री से पूछताछ की।सीएस के पहुंचते ही मृत नवजात के स्वजन एवं अन्य लोग उनका घेराव करने लगे। उपप्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, विशाल कुमार, विष्णुदेव पासवान,राजू सिंह आदि के समझाने पर मामला शांत हुआ। उपस्थित लोगों ने सीएस को सरायरंजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत की पूरी जानकारी दी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएस ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस अस्पताल के जो भी दोषी कर्मी होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जएगी।सीएस के आने की सूचना पर पहुंचे युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार एवं अन्य लोगो ने सीएस से मांग करते हुए कहा कि दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर 48 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाए, अस्पताल में प्रभारी एवं डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक किया जाए और अनुपस्थित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, प्रशासनी दवाइयों की उपलब्धता के बावजूद निजी दुकानों से दवाइयां मंगवाने की जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होने, सिविल सर्जन स्वयं प्रत्येक 15 दिनों में निरीक्षण करने, प्रशासनी एम्बुलेंस की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, एएनएम व नर्सों की ट्रेनिंग कराने, प्रसव के समय अनुभवी स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य करने, अस्पताल में सक्रिय बिचौलियों की पहचान कर उन्हें संरक्षण देने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने,रूपौली बुजुर्ग स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। लोगों की मांग को लेकर सिविल सर्जन ने आश्वस्त किया कि जांचोपरांत दोषी कर्मियों के विरुद्ध लिखित कार्रवाई की जाएगी एवं अस्पताल व्यवस्था को पंद्रह दिनों में सुदृढ़ कर दिया जाएगा। साथ ही लिखित रिपोर्ट भी साझा की जाएगी।‌‌‍। सीएस ने दो स्वास्थ्य कर्मियों को रेफरल अस्पताल ताजपुर के लिए किया प्राधिकृत  सिविल सर्जन समस्तीपुर से हुई वार्ता की जानकारी स्थानीय जदयू विधायक सह राज्य के जल संसाधन मंत्री के संज्ञान में दी गई। मंत्री के त्वरित हस्तक्षेप के फलस्वरूप सिविल सर्जन समस्तीपुर द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जच्चा-बच्चा से अनुचित व्यवहार करने और पैसे की मांग करने वाली जीएनएम रश्मि कुमारी एवं एएनएम विद्युतमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल, ताजपुर में प्राधिकृत किया गया है। साथ ही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, समस्तीपुर एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इस जांच दल को निर्देश दिया गया है कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन में जाकर इस पूरे मामले की गहन जांच करे और एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने किया जनता दरबार का आयोजन

 नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–   जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में दिनांक 6 जून 2025 को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रमुख रूप से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा ,पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आपूर्ति , आईसीडीएस, इत्यादि मामलों की सुनवाई की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों यथाशीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक की निर्देश दिए गए ।जनता दरबार में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री महमूद आलम ,जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार कापर, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री विष्णु देव मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्री महेश्वर हजारी द्वारा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आपदा पीड़ितों में बांटा गया अनुदान राशि का चेक

नया विचार न्यूज समस्तीपुर– सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्री महेश्वर हजारी द्वारा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न आपदा पीड़ितों को ₹400000 की दर से अनुदान राशि का चेक उपलब्ध कराया गया। लाभूकों में मिंटू देवी पति स्वर्गीय चिंटू दास, कोशिला कुमारी पति शिवचंद्र पासवान तथा लक्ष्मी देवी पति स्वर्गीय नगीना सहनी शामिल है, जिनमें प्रत्येक को चार लाख रुपए की दर से कुल 12 लख रुपए की राशि प्रदान किया गया ।इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत सोरमार प्रखंड कल्याणपुर जिला समस्तीपुर में मनरेगा से निर्मित स्पोर्ट्स मैदान का उद्घाटन भी माननीय मंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया. मौके पर श्री महेश कुमार भगत कार्यक्रम अधिकारी कल्याणपुर ,श्रीमती पूनम कुमारी मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा पदाधिकारी मौजूद रहे मौजूद रहे।

समस्तीपुर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्तीपुर मंडल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

नया विचार न्यूज समस्तीपुर –  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज समस्तीपुर मंडल में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (मरेप्र) श्री विनय श्रीवास्तव ने स्वयं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। श्री विनय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा, “प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है। इस प्रकार के आयोजनों से जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन होता है।”कार्यक्रम में मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा रेलवे परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए यह प्रेरित किया गया कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करें।

समस्तीपुर

आस्था के साथ साथ पर्यावरण व नदी संरक्षण हेतु जन भागीदारी भी जरूरी-डीपीओ

गंगा दशहरा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा एस डी आर एफ के टीम की की गई तैनाती नया विचार न्यूज समस्तीपुर –  दिनांक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर जिला गंगा समिति जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा पर्यावरण और नदियों के संरक्षण को लेकर मोहनपुर स्थित रसलपुर गंगा घाट पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व स्वयं जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार कर रहे थे। डीपीओ द्वारा सभी श्रद्धालुओं को पर्यावरण और नदियों को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलाया गया और विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना”को ध्यान रखते हुए गंगा दशहरा के उपलक्ष्य पर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं के बीच “कपड़े के थैले” का वितरण किया गया। प्लास्टिक के थैले पर “सिंगल यूज प्लास्टिक का वहिष्कार कर स्वच्छ हिंदुस्तान की ओर बढ़े”, ” हम गंगा एवं सहायक नदियों तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों में कूड़ा कचरा एवं पॉलीथिन प्रवाहित नहीं करेंगे” इत्यादि संदेश लिखा था। जहां गंगा में स्नान को लेकर आएं श्रद्धालु अपने घर का कूड़ा कचरा भी नदी में प्रवाहित को लेकर आएं थे मौके पर डीपीओ द्वारा नदी में कचरा नहीं डालने व कूडादान में कचरे डालने का आग्रह करते देखा गया इसके निपटान के लिए जिला गंगा समिति के सौजन्य से दो कचरा का डब्बा भी उपलब्ध कराया गया था। पर्यावरण को लेकर नदी के तट पर पौधा रोपण भी किया गया और एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार,गंगा सेवी भाई रणधीर,बिपुल कुमार सिंह,रजनीश कुमार,आदर्श, मुस्कान,अन्नू,ईशा, पिंकी, के साथ साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

समस्तीपुर

तीन बच्चे भटके

नया विचार न्यूज –   एक लड़का काली सैंडो गंजी पहने है,वह अपना नाम सुशांत, पिता का नाम दीपक और बाबा का नाम जय जय राम बतला रहा है, एक लड़की ब्लू रंग की फ्राक पहने हुए है,वह अपना नाम राखी बतलाती है,दूसरा लड़का चेक की कमीज पहने है,उसका नाम आयुष है।वह भटकते हुए बिक्रम पुर चौर खरहौरी से कल शाम में मिला है।हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के बिक्रम पुर गांव में शंकर राय के यहां रखा गया है।वह घर का नाम नहीं बतला रहा है।जो भी सज्जन पहचान करें, तो कृपया सुरक्षित इसके माता पिता को जानकारी देकर, घर पहुंचाने में सहायता करें।

समस्तीपुर

शेरपुर नरसारी में राजमिस्त्री की संदेहास्पद स्थिति में मौत

नया विचार न्यूज सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के शेरपुर नरसारी में सोमवार की रात ससुराल में एक साल से रह रहे एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के एकशिल्ला निवासी स्व. रामवृक्ष पासवान के पुत्र चंदन पासवान (35 )के रूप में की गई है। मृतक के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मृतक की पत्नी का कहना है कि झगड़े के बाद शराब में जहर मिलाकर पीने से उसके पति की मौत हुई है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि चंदन राज मिस्त्री का काम करता था। उसके घर में कोई नहीं था। वह अकेला था। इसलिए ज्यादा ससुराल में ही रहता था। उसके एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर मारपीट और झगड़े होते थे। मौत की समाचार मिलने के बाद वे अपने भाई की ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे। ससुराल के लोगों द्वारा बचने के लिए इस हत्या को खुदकुशी का एंगल दिया जा रहा है। इधर, मृतक की पत्नी अनीता देवी का कहना है कि सोमवार की शाम में शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट भी हुई थी। घर में झगड़ा कर वे सरायरंजन बाजार चले गए। वहां से चूहा मारने वाली दवा लेकर आए और उसके सामने में ही पीने लगे। इस पर उसकी पत्नी ने रोका और थप्पड़ मारकर दवा जमीन पर गिरा दिया।   कुछ देर बाद वे फिर बाजार चले गए। वहीं शराब में चूहा मारने वाली दवा मिलाकर पी गए। घर लौटने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद जहर खाने की बात सामने आई है। मृतक के परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घटना की छानबीन चल रही है।

समस्तीपुर

समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी एवं मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर ।समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में जिला मोटर व्यावसायी संघ के प्रतिनिधियों की एक बैठक अनुमंडल कार्यालय समस्तीपुर में संपन्न हुई। बैठक में जिला मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा एस एफ सी में चलने वाली ट्रकों का बकाया पिछले 6 महीने से भुगतान नहीं होने के कारण उनके द्वारा घोषित 1 जून से एस एफ सी के उठाव का बहिष्कार करने की बात कही गई। जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 6 महीने से एस एफ सी के अभिकर्ताओं द्वारा प्रशासनी खाद्यान्न उठाव में चलने वाली ट्रकों के माल भाड़े का भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण ट्रक मालिक एवं चालकों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है ऐसी स्थिति में ट्रक मालिक अगले 1 जून से प्रशासनी खाद्यान्न के उठाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष श्री सिंह ने बकाए का शीघ्र भुगतान की मांग की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा संघ की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए इसे अपने स्तर से इसका निदान निकलने का आश्वासन दिया साथ ही प्रशासनी खाद्यान्न के उठाव को जारी रखने की बात कही । बैठक में उपस्थिति बी एस एफ सी के जिला प्रबंधक पंकज कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस समस्या से संबंधित बातों पर संज्ञान लेते हुए अविलंब इस दिशा में आवश्यक कारवाई करें। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा शीघ्र भुगतान का आश्वासन देने के उपरांत जिला मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों ने उनके आश्वासन का सम्मान करते हुए प्रशासनी खाद्यान्न का उठाव जारी रखने का भरोसा दिया।बैठक में जिला मोटर व्यवसायी संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन एवं सचिव राजबाला राय भी उपस्थित थे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।  विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज एएनएम स्कूल, समस्तीपुर में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “Unmasking the Appeal: Exposing Industry Tactics on Tobacco and Nicotine Products” थी, जिसका उद्देश्य तंबाकू उद्योग की युवाओं को लुभाने वाली रणनीतियों का पर्दाफाश करना था।कार्यक्रम में DMO डॉ. विजय कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, DPC डॉ. आदित्यनाथ झा, DM&E आलोक कुमार एवं पिरामल स्वास्थ्य की टीम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने तंबाकू मुक्त जीवन जीने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।वक्ताओं ने तंबाकू के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों, विशेषकर कैंसर पर विस्तृत चर्चा की। बताया गया कि धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर, वहीं खैनी-गुटखा से मुंह और गले का कैंसर होता है। इसके अतिरिक्त, तंबाकू अग्नाशय, मूत्राशय और गुर्दे के कैंसर का भी कारण बनता है।डॉ. विजय कुमार ने कहा कि युवाओं को तंबाकू उद्योग की मार्केटिंग चालों के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। DPC डॉ. आदित्यनाथ झा ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से पूरे समाज को तंबाकू मुक्त किया जा सकता है। आलोक कुमार ने विभिन्न प्रकार के तंबाकू और उनके घातक प्रभावों को समझना महत्वपूर्ण बताया। सभी प्रशिक्षु A.N.M ने कार्यक्रम से मिली जानकारी को दूसरों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों के माध्यम से संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top