Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

Railway News- गाड़ी सं. 15211/12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस के एक आईसीएफ रेक का एलएचबी रेक में परिवर्तन

नया विचार समस्तीपुर । दरभंगा और अमृतसर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 15211/15212 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस के एक आईसीएफ रेक को एलएचबी रेक में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है । यह बदलाव दरभंगा से दिनांक 18.03.2025 से तथा अमृतसर से दिनांक 20.03.2025 से प्रभावी होगा ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिला अधिकारी ने छात्रावास की भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

नया विचार समस्तीपुर– जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा ने समस्तीपुर समाहरणालय में सोमवार को कृषि विभाग , आईसीडीएस ,सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन, कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम कृषि विभाग द्वारा आयोजित अंकुरण परियोजना अंतर्गत जिला अभिसरण की बैठक की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड के दो बीच विद्यालयों में प्रायोगिक तौर पर किचन गार्डन मे सब्जियों को उगाया जा रहा है जिसमें विभिन्न विभागों से सहयोग अपेक्षित है। इस पर जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी ,डीपीओ मनरेगा एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण को जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ।इसके पश्चात आईसीडीएस की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा स्त्री पर्यवेक्षिका तथा वन स्टाफ सेंटर के रिक्त पदों के रोस्टर को अविलंब फाइनल करते हुए रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी को सावित्रीबाई फुले छात्रावास की भूमि की उपलब्धता अपर समाहर्ता समन्वय स्थापित कर भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया। सामाजिक सुरक्षा के क्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री आकाश को सभी पेंशन के लंबित मामलों को निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। अल्पसंख्यक कल्याण की समीक्षा के क्रम में आवासीय विद्यालय की भूमि के अभिलेख को हस्तांतरित करवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक दिव्यांगजन, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सहित सभी सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

समस्तीपुर

जन समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने का निर्णय

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के गंगापुर पंचायत वार्ड नंबर 14 मुबारकपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच जिला कमिटी के नेतृत्व में प्रखंड,नगर संयोजक तथा जनसंगठन के जिम्मेवार कार्यकर्ताओं की बैठक जिला संयोजक राम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा, मंच व जनसंगठन की सदस्यता चलाकर मजबूत करने,ब्रांच गठन, पंचायत प्रखंड सम्मेलन करने, प्रखंड स्तर पर जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करने समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक में जिला संयोजक राम कुमार, जिला कमिटी सदस्य व प्रखंड संयोजक राम सागर राय, मोहम्मद शमशेर अहमद अहमद,नरेश राय, सुशील कुमार मिश्र, सरायरंजन नगर पंचायत संयोजक मोहम्मद मुस्ताक, किसान मोर्चा के जिला संयोजक राम निवास मिश्र,स्त्री मोर्चा के जिला संयोजक अनिता देवी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक से निर्णय लिया गया कि 23 मार्च को मंच का स्थापना दिवस तथा भगत सिंह, राज गुरु सुखदेव की शहादत दिवस सरायरंजन प्रखंड के गंगापुर पंचायत वार्ड नंबर 04 अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगापुर गोपालपुर में बड़ी भागीदारी से मनाने, तथा 23 मार्च भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के शहादत दिवस से 31 मार्च क्रांतिकारी नेता चंद्रशेखर उर्फ चंदू का शहादत दिवस होते हुए 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक मंच तथा जनसंगठन का सदस्यता चलाते हुए ब्रांच गठन मंच का पंचायत व प्रखंड सम्मेलन तथा जन संगठन का प्रखंड स्तरीय ढांचा सम्मेलन कर बनाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड स्तरीय जन समस्याओं को लेकर प्रखंड स्तर पर आंदोलन भी करने का निर्णय लिया गया।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी नगर पंचायत में युवा शक्ति के बनाए गए अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के डगरुआ गांव वार्ड 08 निवासी संजय कुमार को मुसरीघरारी नगर पंचायत के युवा जदयू के युवा शक्ति संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है।इनको मुसरीघरारी का अध्यक्ष चुने जाने से क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नव मनोनीत अध्यक्ष ने कहा कि युवा जदयू का जो मुझे नेतृत्व मिला है, इस संगठन को हम और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर नवमनोनीत अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में विद्याकर झा, भोला कुमार, विशाल कुमार, रजनीश यादव, रितेश यादव, नागराज झा आदि शामिल हैं।

बिहार, समस्तीपुर

होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

नया विचार समस्तीपुर- होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में निम्नलिखित होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा – सहरसा/दरभंगा/जयनगर से खुलने वाली स्पेशल ट्रेनें- 1. गाड़ी सं. 05577 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल (निर्मली-झंझारपुर-दरभंगा- सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते) – गाड़ी सं. 05577 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 31 मार्च, 2025 तक गुरूवार एवं शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन सहरसा से 20.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 00.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 2. गाड़ी संख्या 04065 सहरसा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते): गाड़ी संख्या 04065 सहरसा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 18 मार्च, 2025 को सहरसा से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी । 3. गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार होली स्पेशल (बरौनी-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते): गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार होली स्पेशल 17 मार्च, 2025 को सहरसा से 09.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 4. गाड़ी संख्या 04601 सहरसा-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल (बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर- गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-लुधियाना के रास्ते): गाड़ी संख्या 04601 सहरसा-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल 18 मार्च, 2025 को सहरसा से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 18.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी । 5. गाड़ी सं. 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल (समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र – डीडीयू – प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते) – गाड़ी सं. 05585 सहरसा – कमान्य तिलक स्पेशल 21 मार्च, 2025 को सहरसा से 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 00.50 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । 6. गाड़ी संख्या 05565 सहरसा-सरहिन्द स्पेशल (दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल- गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते): गाड़ी संख्या 05565 सहरसा-सरहिन्द स्पेशल 16, 23 एवं 30 मार्च, 2025 (गुरूवार) को सहरसा से 19.30 बजे खुलकर शनिवार को 00.45 बजे सरहिन्द पहुंचेगी । 7. गाड़ी सं. 05507 सहरसा-अमृतसर-सहरसा स्पेशल – गाड़ी सं. 05507 सहरसा-अमृतसर स्पेशल 16 मार्च, 2025 को सहरसा से 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी । 8. गाड़ी संख्या 05581 दरभंगा-आनंद विहार होली स्पेशल (सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते): गाड़ी संख्या 05581 दरभंगा-आनंद विहार होली स्पेशल 18 मार्च, 2025 को दरभंगा से 18.30 बजे खुलकर अगले दिन 18.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 9. गाड़ी संख्या 04011 दरभंगा-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज- गोरखपुर-लखनऊ के रास्ते): गाड़ी संख्या 04011 दरभंगा-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 19 मार्च, 2025 को दरभंगा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी । 10. गाड़ी सं. 055012 दरभंगा-कोलकाता स्पेशल (समस्तीपुर-बरौनी-मुंगेर के रास्ते)- गाड़ी सं. 05512 दरभंगा-कालकाता स्पेशल 17 मार्च, 2025 को दरभंगा से 12.05 बजे खुलकर अगले दिन 05.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी । 11. गाड़ी सं. 05273 दरभंगा-दौराई (अजमेर)-दरभंगा स्पेशल (सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-गोरखपुर-मथुरा-जयपुर के रास्ते) – गाड़ी सं. 05273 दरभंगा-दौराई स्पेशल 22 एवं 29 मार्च, 2025 को दरभंगा से 13.15 बजे खुलकर अगले दिन 22.30 बजे दौराई पहुंचेगी । 12. गाड़ी संख्या 04013 जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-लखनऊ के रास्ते): गाड़ी संख्या 04013 जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 18 मार्च, 2025 को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 13. गाड़ी संख्या 04501 जयनगर-सरहिन्द फेस्टिवल स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर-हाजीपुर- गोरखपुर-लखनऊ-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते): गाड़ी संख्या 04501 जयनगर-सरहिन्द फेस्टिवल स्पेशल 18 मार्च, 2025 को जयनगर से 23.30 बजे खुलकर तीसरे दिन 05.15 बजे सरहिन्द पहुंचेगी । 14. गाड़ी संख्या 09032 जयनगर-उधना स्पेशल (दरभंगा -समस्तीपुर-बरौनी- मोकामा-पटना-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-इटारासी-भुसावल के रास्ते): गाड़ी संख्या 09032 जयनगर-उधना स्पेशल 17 मार्च से 30 जून, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को जयनगर से 23.00 बजे खुलकर मंगलवार को 06.20 बजे पटना जं. रूकते हुए बुधवार को 14.30 बजे उधना पहुंचेगी । 15. गाड़ी संख्या 05973 जयनगर-डिब्रूगढ़ स्पेशल (कटिहार-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते): गाड़ी संख्या 05973 जयनगर-डिब्रूगढ़ स्पेशल 19 मार्च, 2025 को जयनगर से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी । 16. गाड़ी संख्या 04009 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (पूर्णिया-कटिहार-बरौनी -हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते): गाड़ी संख्या 04009 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 19 मार्च, 2025 को जोगबनी से 09.45 बजे खुलकर अगले दिन 12.25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 17. गाड़ी संख्या 04027 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (पूर्णिया-कटिहार-बरौनी- हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते): गाड़ी संख्या 04027 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 22 मार्च, 2025 को जोगबनी से 09.45 बजे खुलकर अगले दिन 12.25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 18. गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल (मुजफ्फरपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-इटारसी-भुसावल के रास्ते): गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 19 मार्च, 2025 को समस्तीपुर से 23.20 बजे खुलकर दूसरे दिन 02.20 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरे दिन 11.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी । रक्सौल/सीतामढ़ी से खुलने वाली स्पेशल ट्रेनें– 19. गाड़ी सं. 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल (मुजफ्फरपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू -प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते) – गाड़ी सं. 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 18 मार्च, 2025 को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर अगले दिन 01.05 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरेे दिन 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । 20. गाड़ी सं. 05506 रक्सौल-कोलकाता स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-मुंगेर के रास्ते) – गाड़ी सं. 05506 रक्सौल-कालकाता स्पेशल 16 मार्च, 2025 को रक्सौल से 09.00 बजे खुलकर अगले दिन 05.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी । 21. गाड़ी संख्या 04025 रक्सौल-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (नरकटियागंज-गोरखपुर- बरेली-मुरादाबाद के रास्ते): गाड़ी संख्या 04025 रक्सौल-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 21 मार्च, 2025 (शुक्रवार) को रक्सौल से 22.00 बजे खुलकर अगले दिन 17.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी । 21. गाड़ी संख्या 04015 सीतामढ़ी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा -बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी के रास्ते): गाड़ी संख्या 04015 सीतामढ़ी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 19 मार्च, 2025 को सीतामढ़ी से 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 22. गाड़ी सं. 07714 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-कटनी-गोंदिया-काजीपेट के रास्ते) – गाड़ी सं. 07714 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 21 मार्च, 2025 को रक्सौल से 15.00 बजे खुलकर 19.50 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरे दिन 07.30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी ।

समस्तीपुर

जुट मिल में काम करने के दौरान मजदूर हुआ जख्मी ,इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती ,मजदूरों ने कहा मशीन हो चुका है जर्जर 

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर जूट मिल में काम कर रहे एक मजदूर हुआ जख्मी । जख्मी हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती । सूत काटने के दौरान मशीन में हाथ फंसने से हुआ मजदूर जख्मी । पूरी घटना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित विंसम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर की है । जहां आज सुबह में काम करने के दौरान एक मजदूर का मशीन में हांथ फंस गया था लेकिन अन्य मजदूर की सूझबूझ से बड़ी घटना की अनहोनी से बचा लिया गया ।हालांकि मजदूर का उंगली कट गई आनन फानन में अन्य मजदूरों की मदद से उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह इलाजरत है । जख्मी मजदूर की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के हाजपुरवा निवासी घनश्याम राय के रूप में हुई है जख्मी घनश्याम राय बताते हैं कि सूट लपेटने के दौरान मशीन में उंगली फस गई थी उसी में उंगली कट गया है इलाज के लिए अस्पताल में अन्य साथी के द्वारा लाया गया है साथ ही जख्मी मजदूर ने बताया कि वह 2010 से ही रामेश्वर जूट मिल में काम करता है मशीन काफी पुरानी हो चुकी है आज सुबह में काम करने के दौरान हादसा हुआ है । वहीं मजदूर मनोज ठाकुर का बताना है की होली के पूर्व भी एक मजदूर सुरेश दास काम करने के दौरान जख्मी हो गया था जिसका इलाज कराया गया था । इस मिल में पहले 5000 मजदूर काम किया करते थे लेकिन अब स दो हजार मजदूर काम करते हैं । मशीनों का मेंटेनेंस सही समय पर नहीं हो पता है । बताते चले कि इससे पूर्व भी 2022 में कर्मियों ने जर्जर मशीन को लेकर हड़ताल किया था उत्पादन को ठप कर दिया था ।वही मिल प्रबंधक दिनेश गोराल ने बताया कि मज़दूर आज जख्मी हुए थे ।इलाज कर रहे डॉक्टर संतोष झा बताना है कि मजदूर के हाथों की उंगली कटी हुई है ।इलाज किया गया है वह ठीक-ठाक है जो मथुरापुर जूट मिल से इलाज के लिए पहुंचा था ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी नामजद

नया विचार समस्तीपुर – जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। सशस्त्र बल के साथ संध्या गश्त कर रहे सहायक अवर निरीक्षक राहुल कश्यप पर हमला किया गया। घटना गंज रोड, वार्ड नंबर 15 की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त एक यौन शोषण के मामले की जांच के दौरान यह हमला हुआ।  राहुल कश्यप के साथ रिजर्व गार्ड के सिपाही उमेश प्रसाद सिन्हा और सोनू कुमार पासवान भी थे। रात करीब 8:45 बजे जब वे जांच के लिए पहुंचे, तभी उमेश गारा और अन्य अज्ञात ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। उमेश गारा ने पुलिसकर्मियों को घर में कैद करने की कोशिश की। इसी दौरान उमेश गारा के बेटे गौतम कुमार ने पुलिस बल पर हमला कर दिया और शिकायत से जुड़े दस्तावेज छीनने का प्रयास किया।  हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल अवस्था में जब वे अनुमंडलीय अस्पताल जाने लगे, तो उमेश गारा और गौतम कुमार ने फिर से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हथियार छीनने की भी कोशिश की गई। इसी बीच थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  पुलिस ने उमेश गारा और गौतम कुमार के खिलाफ प्रशासनी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह दोनों अक्सर त्योहारों और आयोजनों के दौरान भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समस्तीपुर

अर्धनग्न स्थित में विवाहिता का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई जा रही है आशंका, जांच में जुटी पुलिस

नया विचार समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक विवाहिता का चौर में क्षत विक्षत स्थित में अर्धनग्न अवस्था मे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है । मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर पंचायत के बाजितपुर चौर की है । स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कर तप्तिश में जुट गई है । मृतक स्त्री की पहचान वाजितपुर गांव के वार्ड 14 के सुरेंद्र दास की पुत्री आभा कुमारी के रूप में हुई है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने सुबह खेत जाने के दौरान चौर में क्षत विक्षत अर्धनग्न स्थिति में स्त्री का शव देख पुलिस को जानकारी दी । जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ साथ एफएसएल और डीआईयू कि टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है । आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है । इधर घटना की सूचना के बाद एसपी अशोक मिश्रा भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया । घटना के संबंध में एसपी का बताना है कि चौर में विवाहिता का शव मिलने की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा घटना की जांच की जा रही है । निर्मम तरीके से स्त्री की हत्या की गई है । एफएसएल और डीआईयू कि टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन करने में जुटी है । सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है । जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा । बाइट : अशोक मिश्रा , एसपी समस्तीपुर

अपराध, समस्तीपुर

संदिग्ध अवस्था में तीन बच्चों की मां का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस, मायके बालों ने जताया हत्या की आशंका, सास और देवर करता था प्रताड़ित

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर पंचायत अंतर्गत राजा चौक के समीप एक घर से शनिवार की सुबह पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता का शव बरामद किया है ।मृतिका की पहचान राजा चौक निवासी शंभू राय की पत्नी संगीता देवी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतिका संगीता देवी का पति हैदराबाद में रह कर मजदूरी करता है, जबकि वह अपने तीन बच्चों के साथ घर में रहती थी।घटना के संबंध में मृतिका के भाई मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महम्मदीपुर चकला निवासी उमेश राय ने बताया कि 2009 में हमारी बहन की शादी बाजिदपुर निवासी हेमलाल राय के पुत्र शंभू कुमार से हुआ था जिससे तीन शिशु हैं दो लड़का और एक लड़की है ।मेरा जीजा हैदराबाद में रहकर किसी फैक्ट्री में काम करता है ।जब भी वो मायका जाती थी तो सास और देवर उसके साथ मारपीट करता था या बताती थी । लेकिन आज सुबह बड़ा भांजा ने आज सुबह फोन पर मार देने की बात कहा आनन-फानन में यहां पहुंचे तो बताया गया है उसे अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन बाद में संगीता का शव उसके कमरे से ही बरामद किया गया। उन्होनें बताया कि मेरी बहन को उसके देवर और सास के द्वारा काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होनें आशंका जताई है कि उनकी बहन की हत्या ससुराल वालों के द्वारा कर दी गई है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि संगीता ने आत्महत्या कर ली है। बहरहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि एफएसएल टीम को घटनास्थल से नमूने एकत्र करने के लिए बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

अपराध, समस्तीपुर

होली नही खेलने दिया तो अपने समर्थकों के साथ होली की टोली में घुसकर जमकर किया मारपीट और फायरिंग, एक को लगी गोली व दो अन्य रूप से घायल

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर में होली के टोली में शामिल नही होने देने के बाद दूसरे पक्ष के लड़कों ने जमकर की मारपीट और फायरिंग ,फ़ायरिंग में एक को लगी गोली दो अन्य को मारकर किया जख्मी । पूरी घटना समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर शिव मंदिर के पास वार्ड 12 की है जहां पहले से होली स्पोर्ट्स रहे युवाओं के बीच इस गांव के अन्य लोग होली की टोली में शामिल होना चाह जिससे मना करना पहले से होली स्पोर्ट्स रहें युवाओं को महंगा पड़ गया । होली नहीं स्पोर्ट्सने देने से नाराज दूसरे पक्ष के युवाओं ने अपने साथियों के साथ आकर मंदिर पर जमकर की मारपीट और फायरिंग फायरिंग के दौरान एक को गोली लगी और तीन अन्य रूप से जख्मी हो गए । सभी ज़ख्मियों का इलाज विद्यापति नगर के अस्पताल में चल रहा है ।तीनों की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी शशिकांत गराय के 22 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है जिसे कमर में गोली लगी है । वही दो अन्य की पहचान राजू कुमार और साकेत कुमार के रूप में हुई है । घटना की सूचना पर पहुंची विद्यापति नगर की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी ज़ख्मियों से पूछताछ कर रही है । जख्मी सत्यम कुमार का बताना है की शेरपुर शिव मंदिर परिसर में होली हम लोग स्पोर्ट्स रहे थे गांव के ही अन्य कुछ युवक होली स्पोर्ट्सने के लिए पहुंचे तो हम लोगों ने अपने साथ होली नहीं स्पोर्ट्सने की बात की जिसके बाद वह लोग 20 की संख्या में मंदिर परिसर पहुंचे और मारपीट करना शुरू कर दिया जिसमें गांव के अविनाश कुमार के द्वारा फायरिंग की गई और गांव के ही छावन कुमार ने मुझे कमर में गोली मार दी । जख्मी राजू का बताना है कि हम लोगों ने होली स्पोर्ट्सने से उन लोगों के साथ मना किया तो वह लोग पहले थोड़ा मारपीट कर लौट गए लेकिन फिर बाद में वह लोग फिर हाथ में पिस्टल और लाठी डंडा लेकर पहुंच गए और हम लोगों के साथ मारपीट करने लगा जिसमें हम लोग जख्मी हो गए हैं । इस पूरी घटना में विद्यापति नगर थाना अध्यक्ष फिरोज आलम का बताना है कि पुलिस को सूचना मिली थी सूचना पर पहुंची पुलिस जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजी है पूछताछ की जा रही है फायरिंग की भी बात सामने आई है जिसमें एक को गोली लगी है पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top