Hot News

समस्तीपुर

शिक्षा, समस्तीपुर

बच्चों में हौसला एवं प्रेरणा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जरूरी: डॉ. तुगकनायत

नया विचार सरायरंजन : राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर में अप्रैल महीने के 8 से 10 तारीख को महाविद्यालय के सबसे बड़े इंटर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम फेस्टिवर्स का आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम गत वर्ष हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम से भी भव्य और आकर्षक होने जा रहा है । महाविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब उड़ान को इस कार्यक्रम को जिम्मेदारी दी गई है । क्लब के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर अभय कुमार , आतिश कुमार एवं सफ़क अज़ीज़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के सारे बड़े कॉलेज और स्कूलों के शिशु सम्मिलित होंगे।साथ ही बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त दूसरे जिलों के शिशु भी हिस्सा लेंगे । इस कार्यक्रम को लेकर सभी बच्चों में खुशी और उल्लास का माहौल है । बच्चों को तकनीकी पढ़ाई के अलावा भी अपनी पाठ्येतर क्षमता और कला दर्शाने का सबसे बड़ा मंच मिलने वाला है।कार्यक्रम में डांस बैटल , रैप बैटल , नृत्य कला , गायकी , काव्य , ड्रामा , फैशन शो , एक्टमपोर , मेहंदी कंपटीशन , फेस पेंटिंग , वॉल पेंटिंग , स्केचिंग समेत और भी बहुत सारे मनोरंजक इवेंट्स शामिल है जिसमें जिले के कॉलेजों और स्कूलों के शिशु पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित होने वाले है । यह इवेंट कॉलेज के तरफ से आयोजित किया जा रहा है , जिसमें जिले के बड़े ऑर्गनाइजेशंस की भी सहयोग और हिस्सेदारी होने वाली है । महाविद्यालय के प्राचार्य राजकिशोर तुगनायत ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को उत्साहित एवं प्रेरणादायक बनाए रखने का एक अनोखा जरिया है जो उन्हें अपनी छुपी पाठ्येतर कलाओं से अवगत करता है । इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है ।

समस्तीपुर

Railway News- लखनऊ मंडल के गोरखपुर- गोण्डा रेलखंड पर स्थित बस्ती-गोविन्दनगर के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य हेतु एनआई कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

नया विचार समस्तीपुर-आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के गोरखपुर-गोण्डा रेल खण्ड पर स्थित बस्ती-गोविन्दनगर स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य हेतु एनआई कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार परिवर्तित मार्ग से की जाएगी – परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेन – 1. अमृतसर से 28 मार्च, 2025 को खुलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशनों पर नही रहेगा। 2. जम्मूतवी से 28 मार्च, 2025 को खुलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नही रहेगा। 3. दरभंगा से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। 4. मुजफ्फरपुर से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस सप्तक्रांति एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। 5. दरभंगा से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नही रहेगा।  6. नई दिल्ली से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नही रहेगा।  7. आनन्द विहार टर्मिनस से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 8. अमृतसर से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर नही रहेगा।  9. काठगोदाम से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, बभनान, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर नही रहेगा।  10. पूर्णिया कोर्ट से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।  मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नही रहेगा।  11. सहरसा से 28 मार्च, 2025 को खुलने वाली 05577 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस गरीबरथ स्पेशल निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नही रहेगा। पुनर्निर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेन – 1. कटिहार से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

समस्तीपुर

शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप; राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर, समस्तीपुर पर सैकड़ों की संख्या में हंगामा कर रहे लोग, आरोपित शिक्षक को बनाया बंधक

नया विचार समस्तीपुर: शहर के बहादुरपुर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर में वहां के हेडमास्टर पर पांचवी कक्षा की छात्रा से बैड टच व छेड़खानी किये जाने का मामला सामनें आया है। इसको लेकर विद्यालय परिसर में सोमवार की शाम घंटो हंगामा हुआ। वहां पहुंचे लोगों ने आरोपी हेडमास्टर को बंधक बना लिया। आरोपी हेडमास्टर की पहचान पवन पासवान के रूप में की गयी है। लोगों का आरोप था की सोमवार की शाम विद्यालय में छुट्टी के बाद हेडमास्टर के पास किसी काम से 5वीं कक्षा की तीन छात्राएं गयी थी। इस दौरान एचएम ने दो छात्राओं को घर जाने को कहकर एक छात्रा को रोक लिया। इसके बाद जब छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बतायी तो परिजन आक्रोशित होकर स्कूल पहुंच हंगामा करने लगे और हेडमास्टर को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। हालांकि सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने हेडमास्टर को आक्रोशित लोगों के चंगुल से निकालकर थाना लाया। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि स्कूल के सीसीटीवी में हेडमास्टर की करतूत कैद हो गयी है। स्थानीय आक्रोशित लोगों का कहना था कि एचएम छात्रा को गोद में बैठाकर बैट टच कर रहे थे। इधर काफी मशक्कत के बाद नगर थाने की पुलिस ने हेडमास्टर को अपने सुरक्षा घेरे मे लेकर थाना ले आयी। इस संबंध में पूछने पर आरोपित हेडमास्टर ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। वहीं डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नगर थाना द्वारा विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं, विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य हैं।

समस्तीपुर

Samastipur News- किराना व्यवसाय से लूटपाट में पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन अपराधियों को एक देशी पिस्टल और दो खोखा किया बरामद 

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर पुलिस ने लूटकांड के तीन आरोपी को किया गिरफ्तार ।लूट के मजह 24 घण्टे के अंदर कार्यवाई करते हुए लूट में शामिल तीन अपराधियों को एक देशी पिस्टल दो खोखा और लूट लूट गए नगदी रकम में से 11 हजार आठ सौ तीस रुपए के साथ लूट में हुए उपयुक्त मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार । बता दे चले कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डैता पोखर के पास स्तित एक किराना दुकानदार से 22 मार्च को रात्रि 9:30 बजे मोटरसाइकिल सवार 3 अपराध कर्मियों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था । लूटपाट की घटना के तुरंत बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार राजीव कुमार के आवेदन पर तड़ित कार्रवाई करते हुए किराना दुकान में लूटपाट के घटना को 24 घंटे के अंदर ही उद्वेदन कर दिया जिसमें लूट कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया । जिसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, दो खोखा ,लूटकांड में उपयुक्त मोटरसाइकिल और 11 हजार नगदी के साथ दुकान से लूटे गए अन्य सामानों को भी बरामद किया गया गिरफ्तार तीनों अपराधी । जिसकी पहचान समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तरी वार्ड नंबर दो निवासी करण राय ,नागमणि कुमार और बिरजू कुमार के रूप में हुआ है ।यह पूर्व में भी चोरी की कई कांडों में शामिल रहा है । इन तीनों अपराधियों को पुलिस पहले से भी ढूंढ रही थी । इस संबंध में रोसरा एसडीपीओ सोनम कुमारी का बताना है कि 22 तारीख की रात्रि में विभूतिपुर थाना क्षेत्र से तीन बाइक सवार अपराधियों ने किराना दुकानदार से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था दुकानदार के बयान पर तड़ित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार तीनों अपराधी पूर्व में भी चोरी के कांड का अभियुक्त रहा है ।

समस्तीपुर

राज्यस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में सरायरंजन के शिवराज को मिला द्वितीय पुरस्कार

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगापुर गोपालपुर में अध्यनरत 8 वीं के छात्र शिवराज कुमार ने राज्यस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्थापना दिवस पर गांधी मैदान पटना में आयोजित प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले शिवराज को पुरस्कार स्वरूप मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। ज्ञात हो कि विगत 21 मार्च को समस्तीपुर के पटेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवराज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। शिवराज की सफलता पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी,जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनंत कुमार राय, संकुल समन्वयक अखिलेश ठाकुर,साधनसेवी विपिन कुमार, वीर बहादुर महतो,नरेश पांडे के अलावा संकुल संचालक सुधीर कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज राम ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

समस्तीपुर

उदयपुर में पुस्तक लोकार्पण सह कवि सम्मेलन का आयोजन

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उदयपुर स्थित मां कलावती आश्रम में डॉ. राम सूरत ‘प्रियदर्शी’ लिखित काव्य संकलन ‘सपनों का संसार ‘ का लोकार्पण सह कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात साहित्यकार शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने कहा कि डॉ.राम सूरत प्रियदर्शी एक सफल गीतकार हैं। उनके गीतों में जीवन के सुख-दुख ही नहीं बल्कि विविध अवसरों से संबंधित भावों की सुन्दर प्रस्तुति है। समारोह के मुख्य अतिथि चांद मुसाफिर ने कहा कि डॉ .रामसूरत प्रियदर्शी जीवन जगत, मानव प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना से जुड़े एक प्रशंसनीय काव्याकर हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए प्रख्यात गीतकार डॉ. सच्चिदानंद पाठक ने कहा कि डॉ .राम सूरत प्रियदर्शी हिंदी साहित्याकाश के नवीन हस्ताक्षर हैं। उनकी अभिव्यक्ति का सरल सरल प्रवाह श्रोताओं को सहसा प्रभावित कर लेता है। कवयित्री स्मृति झा ने कहा कि डॉ .राम सूरत प्रियदर्शी के काव्य में आध्यात्मिक भाव की सशक्त अभिव्यक्ति है।पुस्तक में प्रस्तुत गीतों पर अपना विचार प्रकट करते हुए प्रख्यात साहित्यकार द्वारिका राय ‘सुबोध’ एवं अनिरुद्ध झा ‘दिवाकर’ ने इसे एक महत्वपूर्ण कृति बताते हुए डॉ. राम सूरत प्रियदर्शी को अपनी बधाई दी। लोकार्पण से पूर्व आए हुए आगत रचनाकारों का स्वागत करते हुए उनके सम्मान में जीवछ राय ‘वीराना’ ने अपने मोहक स्वर में स्वागत गान गाकर सबको भाव – विभोर कर दिया। तत्पश्चात मंचासीन वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा समवेत रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत् आरंभ किया। इसके उपरांत आए हुए रचनाकारों एवं सम्मानित साहित्यकारों का सम्मान पाग, अंगवस्त्र और पुष्पहार से किया गया तथा डाॅ. शंभुनाथ झा ने डॉ .राम सूरत प्रियदर्शी की सृजनधर्मिता और उनकी लोकार्पित पुस्तक की रचनाओं में निहित भावों पर प्रकाश डाला। पुस्तक लोकार्पण के बाद काव्य – गोष्ठी का आगाज युवा कवयित्री रंजना लता ने अपने सुमधुर स्वर में एक ग़ज़ल से किया। काव्य गोष्ठी को आगे बढ़ाते हुए डॉ सच्चिदानंद पाठक, अनिरुद्ध झा दिवाकर , चांद मुसाफिर, द्वारिका राय सुबोध ,राज कुमार चौधरी,सत्ससंध भारद्वाज ‘सत्य’, उदय शंकर चौधरी ‘नादान’, यशवंत कुमार , स्मृति झा, ललिता कुमारी , वीणा कुमारी , संजीव कुमार इन्कलाबी, अनिरुद्ध झा , पप्पू राय ‘दानिश’ , रामाश्रय राय ‘राकेश’, राज कुमार राय ‘राजेश’, ऋषि रोही, काविश जमाली , कासिम सबा, दुखित महतो भक्तराज , अरुण कुमार आदि कवियों ने उपस्थित श्रोताओं के समक्ष अपनी रचनाओं का पाठ किया।

समस्तीपुर

Samastipur News- शराब माफिया के साथ फोटो वायरल होने पर उजियारपुर थाना के पुलिस अधिकारी निलंबित

नया विचार समस्तीपुर– जिले के विभिन्न सोशल साइट्स पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ स्त्रीएं व कुछ पुरुष एक जगह पर खड़े होकर फोटो सेशन करवा रहे हैं। तस्वीर को देखने से ऐसा लगता है कि, यह किसी भव्य रेस्टोरेंट अथवा किसी होटल में ली गयी तस्वीर है। तस्वीर को देखने से ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि, यह किसी के विवाहोपरांत होने वाली रिसेप्शन पार्टी, अथवा किसी के सगाई के मौके पर ली गयी तस्वीर है। वायरल हो रहे इस तस्वीर में कुल 5 लोग दिख रहे हैं। जिसमें एक स्त्री, एक युवती व एक युवक तथा दो व्यस्क पुरूष दिखाई दे रहे हैं। सभी ने ऐसे कपड़े भी पहन रखे हैं, जिससे ऐसा लगता है कि, सभी किसी पार्टी में शामिल होने आए हैं। वायरल हो रहे इस तस्वीर के बारे में जब जानकारी इक्ट्ठा की गयी तो, हैरान करने वाली बात पता चली। यह कि जिस पुलिसिंग को चुस्त व दुरूस्त करने के लिए समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक, अशोक मिश्रा दिन रात मेहनत कर रहे हैं। सारी-सारी रात जागकर समस्तीपुर पुलिस के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर, समस्तीपुर पुलिस की छवि को सुधारने व संभालने में लगे हैं, तो उनके ही कुछ पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर पुलिस की छवि पर कालिख पोतने में जुटे हुए हैं। वायरल हो रही उक्त तस्वीर बिहार के गया जिले के एक रेस्टोरेंट की बतायी जा रही है। जिस रेस्टोरेंट में उक्त तस्वीर में दिख रहे युवक व युवती की रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित किया जाना बताया जा रहा है। उक्त युवक के बायीं ओर खड़ा व्यक्ति संजय कुमार बताए जा रहे हैं, तथा तस्वीर में दिख रही स्त्री के दाहिने तरफ खड़ा शख्स मंजय लाल यादव बताया जा रहा है। संजय कुमार कोई पॉलीटिकल लीडर अथवा कोई बिजनेसमैन नही हैं, बल्कि समस्तीपुर पुलिस के एक दारोगा साहब हैं, जो वर्तमान में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र का रहने वाला मंजय लाल यादव भी, कोई बड़ा बिजनेसमैन अथवा समाजसेवी नही हैं, बल्कि जिले के टॉप टेन शराब माफियाओं में से एक है। जिसके खिलाफ अकेले उजियारपुर थाना में करीब 2 से भी अधिक नामजद प्राथमिकी दर्ज है। जिसमें शराब माफिया मंजय लाल यादव के खिलाफ, विदेशी शराब का अवैध रूप से धंधा करने का आरोप है, तथा उन दोनों मामलों में शराब माफिया मंजय लाल यादव नामजद अभियुक्त है। अब इसमें सबसे शर्म की बात यह है कि, जिस अवैध शराब की खेप को उजियारपुर थाना क्षेत्र में खपाने मामले में, उजियारपुर थानाध्यक्ष शराब माफिया मंजय लाल यादव को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी हुई है, तो वहीं दुसरी तरफ उजियारपुर थाना के ही दारोगाजी संजय कुमार, शराब माफिया मंजय लाल यादव को, अपने बेटे के रिंग सेरेमनी के रिसेप्शन पार्टी में बुलाकर, उसके साथ पार्टी ईंज्वाॅय करते दिख रहे हैं, और तस्वीर भी खिंचवा रहे हैं। जबकि वर्तमान समय में उजियारपुर थाना कांड संख्या 9/25 में मंजय लाल यादव फिरार चल रहा है। अब इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, उजियारपुर थाना में पदस्थापित दारोगा संजय कुमार, ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने के बदले, बिहार प्रशासन से वेतन लेकर, किसके साथ ईमानदारी और किसके साथ बेईमानी कर रहे हैं। यहां एक और हैरान करने वाली बात यह है कि, यह तस्वीर भी शराब माफिया मंजयलाल यादव के ही फेसबुक एकाउंट से वायरल की गयी है। मंजय लाल यादव ने दारोगा जी के साथ वाली यह तस्वीर, अपने फेसबुक स्टोरी पर लगाया था। जिसे स्टोरी पर लगाने के करीब 4 घंटा बाद ही किसी ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया, और वायरल कर दिया। विश्वसनीय सुत्रों का तो यहां तक बताना है कि, दारोगा जी के बेटे के रिंग सेरेमनी पर आयोजित इस आयोजन का सारा खर्च भी मंजय लाल यादव ने ही किया था। आपको बता दें कि दारोगा संजय कुमार की क्रिया-कलाप उजियारपुर थाना में योगदान देने के कुछ दिन बाद से ही संदेहास्पद रहा है। सुत्रों का यहां तक बताना है कि, अगस्त 2024 से लेकर दिसम्बर 2024 तक दारोगाजी संजय कुमार ने जमकर अपने आकाओं के साथ मिलकर काफी सारे स्पोर्ट्स किए थे। जिससे संबंधित कई बार ऑडियो क्लिप व विडियो क्लिप भी वायरल हो चुका है, लेकिन संबंधित विभागीय पदाधिकारी के द्वारा कभी भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गयी। सुत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, विगत वर्ष 2024 में, मालती गांव से शराब से भरी ट्रक को हटाकर उसकी जगह एक स्कॉर्पियो में 30 से 35 पेटी विदेशी शराब रखकर, उसे उजियारपुर थाने के हवाले कर दिया गया था। इस संबंध में सुत्रों का यह भी बताना है कि, उस स्कॉर्पियो को भी दारोगा संजय कुमार ने ही स्पेशल ट्रीटमेंट देते हुए, उसे पीले रंग के तिरपाल से ढंक दिया था, ताकि शराब माफिया मंजय लाल यादव की स्कार्पियो गाड़ी खराब न हो। हालांकि समाचार प्रकाशित होने के बाद दारोगा संजय कुमार के द्वारा ही उस तिरपाल को हटवा दिया गया था। अब देखना यह है कि, अगस्त 2024 से दिसम्बर 2024 तक उजियारपुर थाना क्षेत्र के तत्कालीन आका के साथ मिलकर उजियारपुर में एकछत्र राज करने वाले इस दारोगाजी के वायरल हो रही तस्वीर पर जिला पुलिस कप्तान समस्तीपुर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। वायरल हो रही यह तस्वीर करीब एक माह पुर्व की बतायी जा रही है। हालांकि वायरल हो रहे इस तस्वीर के सत्यता की पुष्टि न्यूज पोर्टल नया विचार नही करता है।

समस्तीपुर

चोरों का आतंक पांच घरों को बनाया निशाना, एक घर हुआ बड़ा नुकसान शादी में मिले साढ़े चार लाख रुपया और पचास हजार की हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी 

नया विचार समस्तीपुर।:समस्तीपुर में रविवार को चोरों का आतंक एक साथ चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना जिसमे एक अन्य घर से ताला तोड़कर बक्से में रखें शादी में मिले 4 लाख का आभूषण व 50 हजार की नगदी की चोरी कर ली ।पूरी घटना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत के सिद्धि गांव की है जहां देर रात अज्ञात चोरों ने तांडव मचाया ।पांच घरों में चोरी की घटना अंजाम दिया है जिसमें गुलाब राय के घर से साढे चार लाख रुपए की सोना एवं चांदी समेत 50 हजार की कैश की चोरी कर ली । वहीं अन्य 4 घरों से भी कई सामान की चोरी चोरों ने चुरा कर फरार हो गया । वही चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । पीड़ित गुलाब राय का पुत्र टिम्पू कुमार का बताना है कि हमारी शादी 7 मार्च को हुई थी जिसमें मिले आभूषण बक्से में रखा हुआ था और इस बक्से में ₹50000 नगद रखा हुआ था जिसमें चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है या चोरी की घटना लगभग 2:00 बजे रात के आसपास की है जब सुबह में नींद खुली तो देखा कि बाहर में घर का ताला टूटा हुआ है अंदर गया तो देखा बक्से में रखा हुआ आभूषण और पैसा कुछ भी नहीं है । चोरी की घटना पांच घरों में भी हुआ है जहां से चोरों ने बाहर में रखे हुए सामान की चोरी कर ली है हालांकि हमारे यहां चोरों ने साढ़े चार लाख रुपए की आभूषण और 50 हजार नगद की चोरी की है । जिसकी सूचना कल्याणपुर थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर चली गई है ।वही इस संबंध में कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है कि पुलिस को चोरी की सूचना मिली थी । हालांकि बताया जाता है की पांच घरों में चोरी हुई है पुलिस छानबीन कर रही है अब तक आवेदन नहीं दिया गया आवेदन मिलने के बाद ही चोरी के नुकसान का पता चल पाएगा ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा, तीन झुलसे, लाखों की संपत्ति जलकर राख

नया विचार समस्तीपुर- बिहार के समस्तीपुर जिले में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। मोरवा दक्षिणी पंचायत में गैस सिलेंडर के विस्फोट से आग लग गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें एक स्त्री भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद स्त्री को समस्तीपुर से पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। घटना रविवार को अहले सुबह करीब 2:45 बजे हुई। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिससे पूरे घर में आग फैल गई। इस हादसे में सुबोध चौधरी और मनोज चौधरी भी झुलस गए हैं। विस्फोट के बाद लगी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने और घायलों को बचाने की कोशिश की। गांववालों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है। हादसे में घर का सारा सामान जल जाने से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय प्रशासन से भी मदद की अपील की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, ऐसे में प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचानी चाहिए। फिलहाल, घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

समस्तीपुर

भीषण अगलगी में डेढ़ लाख मूल्य के सामान जलकर राख 

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के मनिका बुजुर्ग में रविवार की शाम एक किसान के घर में अचानक आग लग गई। इस अगलगी में किस बतहु महतो के फूस के घर में रखे अन्न, वस्त्र, वर्तन एवं उपस्कर समेत करीब डेढ़ लाख मूल्य के सामान जल गए। वहीं बगल के जीबू महतो के घर को भी आंशिक क्षति पहुंची। यह अगलगी बिजली की शार्ट सर्किट से हुई। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ता कर मशीन स्टार्ट नहीं होने से अग्निपीड़ित को उसका लाभ नहीं मिल पाया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top