Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

समस्तीपुर मध निषेध ने जारी किया साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन

नया विचार समस्तीपुर। समस्तीपुर मध्य निषेध विभाग ने 27 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक जिले में किया गया छापेमारी ,गिरफ्तारी ,जप्त गाड़ी ,शराब सहित एक सप्ताह में विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की ।बताया गया है कि कुल छापेमारी 440 दर्ज अभियोग 23 गिरफ्तारी 24 जेल 21 गाड़ी जांच 402 कुल ब्रेथ जांच 356 ब्रेथ जांच पॉजिटिव तीन जप्त की गई शराब 3773 लीटर गुड का गोल 64511 लीटर 1928 लीटर शराब नष्ट किया गया गाड़ी जप्त 3 ड्रोन से छापेमारी मुसहरी रेड 52 किया गया।

बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरिच कैंप का आयोजन किया गया कैम्प मे बाटे गए 55 करोड़ की राशि 

नया विचार समस्तीपुर-।समस्तीपुर जिले में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरिच कैंप का आयोजन किया गया कैम्प मे बाटे गए 55 करोड़ की राशि। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं खुशबू कुमारी,अध्यक्ष, जिला परिषद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.कैम्प मे यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के तरफ से उप क्षेत्र प्रमुख अंजनी कुमार एवं सुबोध मिश्रा जी उपस्थित थे साथ ही। इसी क्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक समस्तीपुर जिला सोनू कुमार भी उपस्थिति थे । इस मेगा एमएसएमई आउटरेज कैंप में जिला जिला में अवस्थित सभी 19 शाखों ने भाग लिया । कुल 300 से अधिक लाभार्थियों, जिसमे उद्यमियों और जीविका समूह की जीविका दीदी उपस्थित थी।इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन द्वारा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यक्रम और विभिन्न योजनाओं को संचालित की जा रही है ।वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वे लोग आत्मनिर्भर हो एवं इसी कड़ी में बैंक द्वारा प्राप्त ऋण कि सुविधा लेते हुए उसका अच्छे से उपयोग करें और इसमें बैंक भी अपना भूमिका निभाएंगी।बैंको को भी आगे बढ़कर काम करने को कहा और अग्रणी जिला प्रबंधक को ऐसे कैंप के माध्यम से लोगो को ऋण मुहया कराने हेतु निर्देशित किया।सभा को संबोधित करते हुए अंजनी कुमार ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा मुद्रा ऋण और एमएसएमई सुविधा ऋण के तहत ऑनलाइन माध्यम में बिना बैंक शाखा गये ऋण की प्राप्ति कर सकते हैं। जीविका दीदी ने भी संगीत के माध्यम से अपना अनुभव साझा किया । साथ ही यह बताया कि किस प्रकार बैंक और जीविका उनके जीवन में परिवर्तन लाया है।अग्रणी जिला प्रबंधक सोनू कुमार ने कहा कि बैंक समस्तीपुर जिले के प्रत्येक परिवार को बैंकिंग सुविधा देने के लक्ष्य में अग्रसर है एवं प्रशासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस एमएसएमई आउटरीच कैंप में आरसीटी निदेशक प्रकाश कुमार यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक रंजीत कुमार, कृषि व्यवसाय अधिकारी अनिल कुमार, एलडीएम कार्यालय के भवानंद गूहा एवं जीविका के माइक्रो फाइनेंस मैनेजर राजेश कुमार समेत विभिन्न शाखा के शाखा प्रबंधक भी उपस्थित थे

समस्तीपुर

सेवानिवृत्ति पर दी गई भावपूर्ण विदाई

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनिकपुर में गुरुवार को सेवानिवृत्त रसोईया ब्रह्मदेव सहनी एवं प्रमिला देवी को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सेवाभाव, ईमानदारी एवं व्यवहार कुशलता की भूरि– भूरि प्रशंसा करते हुए उनके दीर्घ जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत दोनों कर्मियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक समल बिहारी ने की। संचालन विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह गुंजन ने किया। मौके पर सहायक शिक्षिका सुधा कुमारी, फिरोज आलम, शंकर कुमार, रवि कुमार, उत्तम कुमार, अर्चना कुमारी, प्रीति कुमारी,चांदनी कुमारी,प्रतिभा कुमारी, विनोद राम आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

टीएलएम मेला में शिक्षकों ने किया बौद्धिक दक्षता का प्रदर्शन

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय बी.एलौथ में टीएलएम मेला का आयोजन हुआ। इस मेला में अल्फा मध्य विद्यालय बी. एलौथ,प्राथमिक विद्यालय बी.इलौथ वार्ड 8, प्राथमिक मकतब चौसीमा, प्राथमिक विद्यालय डगरूआ पूर्व टोला एवं प्राथमिक विद्यालय डगरूआ ब्रह्मस्थान के शिक्षकों ने सराहनीय भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वहस्तलिखित टीएलएम का प्रदर्शन किया गया, जो छात्र-छात्राओं के मानसिक एवं बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। मौके पर संचालक रवींद्र कुमार चौधरी, समन्वयक फरीदा बेगम,अखिलेश ठाकुर, नवीन कुमार ठाकुर, अविनाश कुमार सुमन, विनोद कुमार झा,अरुण कुमार, शाहनवाज आलम, विभा कुमारी, कुमारी सरस्वती,राजेश कुमार चौधरी,सुधांशु शेखर, संदीप कुमार महतो,तारा मल्लिक, राजेश कुमार आदि शिक्षक –शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

151 कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बी. एलौथ स्थित वार्ड 05 में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें गांव की 151 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। इस कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं ने गांव के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए ब्रह्म पूजन ,काली पूजन एवं महादेव पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के प्रांगण में कलश को स्थापित किया। वहीं रात्रि में जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, गंधाधिवास, औषध्याधिवास, वस्त्राधिवास एवं शैय्याधिवास कराया गया। इस आयोजन में मुख्य यजमान अवध महतो,बिरजू कुमार, आचार्य सत्यनारायण मिश्र,पंडित विद्याधर झा, पुस्तकाचार्य वैदिक अनमोल कुमार मिश्र, बलवंत सिंह राठौर, शुक्कन महतो, राम उदगार महतो,जालंधर महतो, मुकेश महतो, राज नारायण शर्मा,पवन शर्मा आदि सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

समस्तीपुर

Jan Suraj- बड़ी संख्या में लोगों ने ली जनसुराज की सदस्यता

नया विचार सरायरंजन:जन सुराज विस्तार अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड के गंगापुर पंचायत में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें जन सुराज के विचारों से लोगों को अवगत कराया गया। प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार झा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विभिन्न दलों को छोड़कर जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि अगर बिहार को सही दिशा में आगे बढ़ाना है और सभी वर्गों का विकास करना है तो जन सुराज पार्टी को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को रोजमर्रा के काम में परेशानी हो रही है। प्रखंड कार्यालय एवं थाना में कोई भी काम आसानी नहीं से नहीं हो रहा है। मौके पर जिला किसान अध्यक्ष साकेत सिंह, मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार, प्रखंड महासचिव राम प्रवेश दास ज्योति, कामिनी कुमारी, पंचायत अध्यक्ष सुधीर कुमार, राजेश यादव सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्तीपुर

शादी समारोह में आई युवती की कुआं में डूबने से मौत

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर में गुरुवार की अलसुबह एक शादी की रस्म आएगी के दौरान कुआं में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी अवधेश कुमार पोद्दार की पुत्री गुड़िया कुमारी (18 ) के रूप में की गई है। उक्त युवती अपने मामा चंदन पोद्दार की शादी समारोह में भाग लेने अपने ननिहाल आई थी। गुरुवार की सुबह शादी की एक रस्म पानीकट्टी के लिए वह अपने रिश्तेदारों के साथ पास के कुआं पर आई थी। पानी कट्टी की रस्म अदायगी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह कुआं में जा गिरी। जब तक ग्रामीण लोग उक्त युवती को कुआं से बाहर निकालते,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि मृतका पांच भाई –बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उक्त युवती की आकस्मिक मौत से अख्तियारपुर सहित आसपास के क्षेत्र में मातम पसर गया है। वहीं शादी की शहनाई धुन मातमी धुन में बदल गई है।

समस्तीपुर

Railway News- रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा निम्नलिखित अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन

नया विचार समस्तीपुर ।रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा निम्नलिखित अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिनका विवरण निम्नानुसार है:- 1.गाड़ी संख्या 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल (झाझा-बरौनी-समस्तीपुर- दरभंगा-सीतामढ़ी के रास्ते):- 03043 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 08.03.2025 को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.10 बजे रक्सौल पहुँचेगी । वापसी में 03044 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 09.03.2025 को रक्सौल से 17.30 बजे खुलकर अगले दिन 10.45बजे हावड़ा पहुँचेगी । 2. गाड़ी संख्या 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल (झाझा-बरौनी- समस्तीपुर-दरभंगा- सीतामढ़ी के रास्ते):- 03045 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 10.03.2025 एवं 13.03.2025 को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.10 बजे रक्सौल पहुँचेगी । वापसी में 03046 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 11.03.2025 एवं 14.03.2025 को रक्सौल से 17.30 बजे खुलकर अगले दिन 10.45बजे हावड़ा पहुँचेगी । 3. 03187/03188 कोलकाता-जयनगर- कोलकाता होली स्पेशल (झाझा-किउल-बरौनी- समस्तीपुर के रास्ते):-03187 कोलकाता-जयनगर होली स्पेशल 07.03.2025 को कोलकाता से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 13.50 बजे जयनगर पहुँचेगी । वापसी में 03188 जयनगर-कोलकाता होली स्पेशल 08.03.2025 को जयनगर से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 05.15 बजे कोलकाता पहुँचेगी ।

बिहार, समस्तीपुर

सहरसा, मुजफ्फरपुर, जयनगर तथा सीतामढ़ी से चलेगी होली स्पेशल ट्रेनें

नया विचार समस्तीपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से कई होली स्पेशन ट्रेन चलाने जा रही है। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: 1. गाड़ी संख्या 04018/04017 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (बापूधाम मोतीहारी-रक्सौल-गोरखपुर के रास्ते): गाड़ी संख्या 04018 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 13 एवं 20 मार्च, 2025 को आनंद विहार से 09.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 07, 14 एवं 21 मार्च, 2025 को मुजफ्फरपुर से 07.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 2. गाड़ी संख्या 04030/04029 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (बापूधाम मोतीहारी-नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते): गाड़ी संख्या 04030 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 08, 11, 15 एवं 18 मार्च, 2025 को आनंद विहार से 09.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04029 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 09, 12, 16 एवं 19 मार्च, 2025 को मुजफ्फरपुर से 07.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 3. गाड़ी संख्या 04066/04065 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते): गाड़ी संख्या 04066 नई दिल्ली-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल 10, 13 एवं 17 मार्च, 2025 को नई दिल्ली से 21.35 बजे खुलकर अगले दिन 22.00 बजे सहरसा पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 04065 सहरसा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 07, 11, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को सहरसा से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी । 4. गाड़ी संख्या 04014/04013 आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-लखनऊ के रास्ते): गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल 10, 13 एवं 17 मार्च, 2025 को आनंद विहार से 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 12.00 बजे जयनगर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04013 जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 07, 11, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 5. गाड़ी संख्या 04016/04015 आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी के रास्ते): गाड़ी संख्या 04016 आनंद विहार-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 07, 11, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को आनंद विहार से 00.30 बजे खुलकर अगले दिन 02.00 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04015 सीतामढ़ी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 08, 12, 15 एवं 19 मार्च, 2025 को सीतामढ़ी से 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 6. गाड़ी संख्या 04602/04601 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल (बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-लुधियाना के रास्ते): गाड़ी संख्या 04602 अमृतसर-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल 08, 12 एवं 16 मार्च, 2025 को अमृतसर से 20.10 बजे खुलकर तीसरे दिन 05.00 बजे सहरसा पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 04601 सहरसा-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल 10, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को सहरसा से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 18.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी । 7. गाड़ी संख्या 04502/04501 सरहिन्द-जयनगर-सरहिन्द फेस्टिवल स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर-हाजीपुर- गोरखपुर-लखनऊ-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते): गाड़ी संख्या 04502 सरहिन्द-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल 07, 13 एवं 17 मार्च, 2025 को सरहिन्द से 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.45 बजे जयनगर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 04501 जयनगर-सरहिन्द फेस्टिवल स्पेशल 08, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को जयनगर से 23.30 बजे खुलकर तीसरे दिन 05.15 बजे सरहिन्द पहुंचेगी ।

समस्तीपुर

झखड़ा में सेवारत कर्नल के घर में भीषण चोरी 

नया विचार सरायरंजन :थाना क्षेत्र के झखड़ा निवासी कर्नल सुनील कुमार झा के घर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला काट कर हजारों मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना के संबंध में गृहस्वामी ने बताया कि वे कुछ दिनों पूर्व घर की सफाई करवा कर मुजफ्फरपुर अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। बुधवार की सुबह जब उनके निजी सफाईकर्मी घर पर सफाई करने पहुंचे तो उन्हें घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि उनके घर में लगे मोटर, बेशकीमती कपड़े एवं बर्तन गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक पखवाड़े से इस गांव में चोरी की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। हाल ही में सेवानिवृत शिक्षक नथुनी झा के घर में चोरी हुई। इसके पूर्व उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या पूरब टोल झखड़ा में चोरी की घटना हुई। वहीं ग्रामीण अभिनेश झा के खेत में लगी ओल की फसल की चोरी हुई,जबकि पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top