Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

बिजली की शार्ट सर्किट से खेतों में लगी फसल जलकर खाख ,फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर में बिजली की शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी भीषण आग आग लगने से कई किसानों के गेहूं की फसल जलकर हुई राख सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू। पूरी घटना समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत पंचायत के केवस जागीर वार्ड 9 पिपलेश्वर धाम के पास की है । जहां 1:00 बजे के आसपास खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से आग लग गई ।आग लगते ही किसान आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन पछुआ हवा की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते लगभग एक बीघे में खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गया हालांकि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आसपास के खेतों में लगी फसल को बचा लिया । इस आग लगी की घटना में केवस निजामत पंचायत के केवस जागीर वार्ड 9 निवासी धर्मेंद्र महतो,शिव टहल महतो ,संतोष कुशवाहा अरविंद कुशवाहा और विजय महतो इकड़ी के खेत जलकर राख हो गया । वहीं जिला अग्निशमन सहायक पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत वार्ड 11 में खेतों में लगी गेंहू की फसल में आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पर दमकल की गाड़ी गई थी और आग पर काबू पा लिया गया ।पीड़ित किसानों से आबेदन मांगा गया है ।

समस्तीपुर

वरिष्ठ भाजपा नेता जयकृष्ण झा किए गए सम्मानित

नया विचार सरायरंजन:पटना के ज्ञान भवन में चैंपियन ऑफ चेंज के तत्वावधान में बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के गणमान्य प्रतिष्ठित एवं समाजसेवियों को कई उत्कृष्ट अवार्डों से सम्मानित किया। इसमें भाजपा बिहार प्रदेश के वरिष्ठ नेता सरायरंजन प्रखंड के रामचन्द्रपुर निवासी जयकृष्ण झा को सर्वोच्च समाजसेवी ऑफ 2024 के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। श्री झा के सम्मानित होने पर सरायरंजन प्रखंडवासियों ने खुशी जताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राम लगन सिंह, डॉ.मित्र कुमार ठाकुर,हरेराम झा,भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बबलू झा,नगर के महेश रजक,उत्तरी एवं मुसरीघरारी नगर के जय कुमार सिंह,रत्नेश चौरसिया सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

समस्तीपुर

बीज वितरण में अनियमितता को ले किसान करेंगे आंदोलन

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के गंगापुर पंचायत में मंगलवार को स्थानीय किसानों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कृषि से जुड़े हुए किसानों ने अपनी बातों को रखा और वे प्रखंड कृषि पदाधिकारी के खिलाफ काफी आक्रोश थे। किसानों ने कहा कि किसी भी प्रकार के बीज गंगापुर पंचायत में आते हैं तो यहां के कृषि समन्वयक,किसान सलाहकार किसी को सूचना नहीं देते हैं। वे गांव के कुछ उन्हीं लोगों को सूचना देते हैं,जो उनके आगे पीछे करता है। अभी मूंग बीज का वितरण किया जा रहा और गंगापुर के किसानों को सरायरंजन में डीलर है,उसके यहां भेजा जाता है। बैठक के माध्यम से कृषि पदाधिकारी को चेतावनी दी गई कि जो छूटे हुए किसान हैं, जो रजिस्ट्रेशन करवाएं हुए हैं,उनको अगर बीज नहीं दिया गया तो कृषि पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज राय ने कहा कि अगर किसानों को मूंग का बीज नहीं मिला तो जन आंदोलन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता रंजीत राय ने की। बैठक में सुबोध ठाकुर, बबलू साह, मंजू देवी, रामवती देवी,कला देवी,मीरा देवी, विभा देवी, सीताराम ठाकुर, उषा देवी, सोनेलाल राय, शत्रुघ्न महतो, कृष्ण कुमार, संदीप कुमार, रूपक कुमार, रत्नेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।

समस्तीपुर

बिहार दिवस को ले प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया। ये सभी प्रतिभागी बिहार दिवस पर आगामी 21 मार्च को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में पहली से पांचवी कक्षा के लिए आयोजित गणित ओलंपियाड में छात्रा रचना कुमारी, क्विज में पुष्कर कुमार माधव एवं पेंटिंग में स्मृति ईशानी चयनित हुए। वहीं छठी से आठवीं कक्षा के लिए आयोजित गणित ओलंपियाड में आयुष राज, क्विज में सुमन कुमारी तथा पेंटिंग में शिवराज कुमार का चयन हुआ, जबकि नवमी से बारहवीं तक के लिए आयोजित गणित ओलंपियाड में मेहर परवीन, क्विज में आलोक चौधरी तथा पेंटिंग में सौम्या श्री का चयन हुआ। इस अवसर पर राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि स्पोर्ट्स हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं जो हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में मदद करते हैं। स्पोर्ट्स हमें अनुशासन, संघर्ष और टीमवर्क की भावना सीखाते हैं। इसलिए बच्चों को स्पोर्ट्सकूदों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं नोडल शिक्षक सह प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सुमन ने सभी चयनित बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में सफल सभी छात्र-छात्राओं को बीईओ निर्मला कुमारी ने पाठ्य सामग्री एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सुमन, साधनसेवी विपिन कुमार, वीर बहादुर महतो, नरेश पांडे,शिक्षक रतन कुमार, पंकज कुमार,आशुतोष कुमार झा, रवींद्र कुमार चौधरी, ललित कुमार, मनोज कुमार राम सहित कई अन्य शिक्षक– शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष ने पुणे में किया किसान संगोष्ठी को संबोधित

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड अंतर्गत हरिपुर बरहेता पंचायत के मुखिया सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार झा को पंचायती राज मंत्रालय की तरफ से आयोजित ग्रामीण स्वास्थ्य क्षेत्र की संरचना और उसके विभिन्न संदर्भो पर विमर्श और संबोधन के लिए आमंत्रित किया गयाथा। यह कार्यक्रम केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय की तरफ से महाराष्ट्र प्रांत के पुणे शहर में हुआ।आमंत्रित सदस्यों की सूची में पूरे बिहार से छह मुखिया के ही नाम शामिल थे,जिसमें सरायरंजन प्रखंड के हरिपुर बरहेता के मुखिया सह भाजपा नेता राजीव कुमार झा को भी आमंत्रित किया गया था। बता दें कि विगत चार साल में राजीव झा ने अपनी पंचायत को ना सिर्फ राज्य स्तर पर उभारा है,बल्कि अपने कार्यों से जनमानस में एक अलग छवि भी बनाई है।अपनी पंचायत को देश के उन्नत गावों में ला खड़ा करने की उनकी प्रतिबद्धता अक्सर प्रेरित करती है। मुखिया राजीव कुमार झा कि इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

समस्तीपुर, हादसा

अगलगी की भीषण घटना में चार गाय और 6 बकरियों की हुई मौत, 2 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू,

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर में बीमार पशु के लिए जलाई गई धूनी की चिंगारी से लगी भीषण आग जिसमें पांच पशु शेड और एक घर जलकर हुआ राख । पशु शेड में बंधी चार गाय और 6 बकरी की झुलसकर हुई मौत । पूरी घटना समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 8 मूसेपुर की है जहां मूसेपुर निवासी शत्रुघ्न राय के पशुशेड में बीमार गाय के लिए जलाए गए धूनी से निकली चिंगारी से लगी भीषण आग जिस दौरान पांच अन्य पशु सेठ और एक घर भी चपेट में आ गया स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन टीम को दी जहां सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की काफी मशक्कत के बाद । आग पर काबू पा लिया गया । इस दौरान पांच दमकल की गाड़ी की जरूरत पड़ी जिसमें दो बड़ी दमकल की गाड़ी और एक छोटी दमकल की गाड़ी ।हालांकि इस भीषण आग लगी ने शत्रुघ्न राय के पशु शेड में बंधी पांच गाय में से चार गाय की झुलस कर मौत हो गई और एक बुरी तरह झुलस गई ।अलग अलग पशु शेड में बंधी 6 बकरियां भी झूलकर मौत हो गई ।जिसमे पड़ोस के रामचंद्र राय की तीन बकरियां और उसका घर भी जलकर राख हो गया । इस आग लगी की घटना में समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 8 मूसेपुर ग्राम निवासी शत्रुघ्न राय के चार गाय , तीन बकरी समेत कुल पांच पशु शेड जलकर राख हो गए । वही रामचंद्र राय के तीन बकरी समेत एक पशु सेट में रखें मवेशियों का चारा घर में रखे एक मोटरसाइकिल ,घर मे रखें अनाज समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया । स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि लगभग 12:30 बजे के आसपास शत्रुघ्न राय के पशु सेठ से आंख की चिंगारी निकली और देखते ही देखते अगल-बगल कुल पांच पशु शेड और एक घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद और फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस आग लगी की घटना में लगभग 5 लाख से रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है । इस संबंध में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह का बताना है कि मूसेपुर 8 में आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने पांच गाड़ियों की मदद से 2 घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पाली आ गया इस दौरान प्रीत शत्रुघ्न राय के चार गाय ।तीन बकरी और रामचन्द्र राय का घर उसके तीन बकरी समेत एक मोटरसाइकिल ,अनाज जलकर राख हो गया ।

समस्तीपुर

मिट्टी के चूल्हे से निकले चिंगारी से भीषण अगलगी ,तीन घर जलकर राख, लाखो की सम्पत्ति जलकर नष्ट 

नया विचार समस्तीपुर  :समस्तीपुर में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने के बाद आग नहीं बुझाने से भीषण अगलगी की घटना से गांव के तीन घर जल कर हुए राख साथ ही घर में रखा लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया ।हालांकि इस आगलगी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । पूरी घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के मनिहारी पंचायत के रामपुर गांव वार्ड 13 की है जहां मिट्टी के चूल्हे में खाना बनाने के बाद आग नहीं बुझाया गया था ।चूल्हे की चिंगारी से आग लगी जिससे तीन पूस के घर जलकर राख हो गए । हालांकि देर रात की घटना होने की वजह से स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना नही दिया ।स्थानीय लोगो ने ही बोरिंग और मोटर की सहायता से आग पर घण्टो मशक्कत के बाद काबू पा लिया । आग लगी कि घटना में मनियारपुर पंचायत के रामपुर वार्ड 13 निवासी संजय ठाकुर ,चंदन ठाकुर और लालबाबू ठाकुर के घर जले हैं । इन घरों में रखे कपड़े, अनाज, फर्नीचर साइकिल ,नगद समेत लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया । घटना के संबंध में ग्रामीणों का बताना है कि घर में मिट्टी के चूल्हा पर खाना बनाने के बाद उसको ठीक से बुझाया नहीं गया था ।हवा के कारण चूल्हे से आग धधक कर उसकी चिंगारी से घर में आग पकड़ लिया ।देखते ही देखते आग का रूप धारण कर लिया था घर वाले किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाए हैं । रात 11 बजे होने की वजह से स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दिया । नजदीक में बोरिंग और मोटर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया । हालांकि घर में रखे सामान जलकर राख हो गए । वारिसनगर के सीओ धर्मेंद्र पंडित का बताना है कि स्थानीय लोगों ने सूचना दिया है कि रामपुर गांव वार्ड 13 में 11 बजे आग लगी की घटना घटी थी ।जिसमें संजय ठाकुर ,चंदन ठाकुर और लालबाबू ठाकुर का घर जलकर राख हो गया है ।राजस्व कर्मचारी को रिपोर्ट देने को कहा गया है प्रशासनी मुआवजा दिया जाएगा ।

समस्तीपुर

Railway News- गाड़ी सं. 15211/12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस के एक आईसीएफ रेक का एलएचबी रेक में परिवर्तन

नया विचार समस्तीपुर । दरभंगा और अमृतसर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 15211/15212 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस के एक आईसीएफ रेक को एलएचबी रेक में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है । यह बदलाव दरभंगा से दिनांक 18.03.2025 से तथा अमृतसर से दिनांक 20.03.2025 से प्रभावी होगा ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिला अधिकारी ने छात्रावास की भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

नया विचार समस्तीपुर– जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा ने समस्तीपुर समाहरणालय में सोमवार को कृषि विभाग , आईसीडीएस ,सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन, कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम कृषि विभाग द्वारा आयोजित अंकुरण परियोजना अंतर्गत जिला अभिसरण की बैठक की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड के दो बीच विद्यालयों में प्रायोगिक तौर पर किचन गार्डन मे सब्जियों को उगाया जा रहा है जिसमें विभिन्न विभागों से सहयोग अपेक्षित है। इस पर जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी ,डीपीओ मनरेगा एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण को जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ।इसके पश्चात आईसीडीएस की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा स्त्री पर्यवेक्षिका तथा वन स्टाफ सेंटर के रिक्त पदों के रोस्टर को अविलंब फाइनल करते हुए रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी को सावित्रीबाई फुले छात्रावास की भूमि की उपलब्धता अपर समाहर्ता समन्वय स्थापित कर भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया। सामाजिक सुरक्षा के क्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री आकाश को सभी पेंशन के लंबित मामलों को निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। अल्पसंख्यक कल्याण की समीक्षा के क्रम में आवासीय विद्यालय की भूमि के अभिलेख को हस्तांतरित करवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक दिव्यांगजन, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सहित सभी सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

समस्तीपुर

जन समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने का निर्णय

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के गंगापुर पंचायत वार्ड नंबर 14 मुबारकपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच जिला कमिटी के नेतृत्व में प्रखंड,नगर संयोजक तथा जनसंगठन के जिम्मेवार कार्यकर्ताओं की बैठक जिला संयोजक राम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा, मंच व जनसंगठन की सदस्यता चलाकर मजबूत करने,ब्रांच गठन, पंचायत प्रखंड सम्मेलन करने, प्रखंड स्तर पर जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करने समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक में जिला संयोजक राम कुमार, जिला कमिटी सदस्य व प्रखंड संयोजक राम सागर राय, मोहम्मद शमशेर अहमद अहमद,नरेश राय, सुशील कुमार मिश्र, सरायरंजन नगर पंचायत संयोजक मोहम्मद मुस्ताक, किसान मोर्चा के जिला संयोजक राम निवास मिश्र,स्त्री मोर्चा के जिला संयोजक अनिता देवी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक से निर्णय लिया गया कि 23 मार्च को मंच का स्थापना दिवस तथा भगत सिंह, राज गुरु सुखदेव की शहादत दिवस सरायरंजन प्रखंड के गंगापुर पंचायत वार्ड नंबर 04 अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगापुर गोपालपुर में बड़ी भागीदारी से मनाने, तथा 23 मार्च भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के शहादत दिवस से 31 मार्च क्रांतिकारी नेता चंद्रशेखर उर्फ चंदू का शहादत दिवस होते हुए 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक मंच तथा जनसंगठन का सदस्यता चलाते हुए ब्रांच गठन मंच का पंचायत व प्रखंड सम्मेलन तथा जन संगठन का प्रखंड स्तरीय ढांचा सम्मेलन कर बनाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड स्तरीय जन समस्याओं को लेकर प्रखंड स्तर पर आंदोलन भी करने का निर्णय लिया गया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top