Hot News

Chinese Veg Roll Recipe: बच्चों के लिए फटाफट बनाएं चायनीज वेज रोल, हर बाइट में मिलेगा स्वाद का जादू  

Chinese Veg Roll Recipe: चायनीज स्ट्रीट फूड में नूडल्स और मंचूरियन का तो मजा आपने कई बार लिया होगा. चायनीज डिशेस मुख्य रूप से शिशु खूब पसंद करते हैं. आज आपको हम चायनीज वेज रोल बनाने का रेसिपी बताएंगे. इस रेसिपी को आप ब्रेकफास्ट में या फिर स्नैक्स के तौर पर भी मजे लेकर खा सकते हैं. शिशु को तो यह डिश इतना पसंद आएगा कि वे इसे मांग-मांग कर खाएंगे और हर दिन इसकी डिमांड करेंगे. इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपको भी चायनीज फूड पसंद है तो आप इसे घर पर जरूर ट्राई करके देखें. चलिए अब आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

चायनीज वेज रोल बनाने की सामग्री

  • मैदा – 1 कप
  • उबले नूडल्स – 1 कप
  • आलू उबले – 2
  • प्याज कटा – 1
  • शिमला मिर्च – 1
  • पत्ता गोभी कटा – 1/4
  • हरी मिर्च कटी – 1 टेबलस्पून
  • चाट मसाला – 1 टी स्पून
  • शेजवान सॉस – 2 टेबलस्पून
  • टोमेटो सॉस – 3 टेबल स्पून
  • चीज – 1/4 कप
  • पनीर कद्दूकस – 1/4 कप
  • तेल – आवश्यकतानुसार
  • नमक – स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: Sabudana Idli Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं साबूदाना इडली, जानें मिनटों में बनाने का सबसे आसान तरीका

चायनीज वेज रोल बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए पहले एक बर्तन में मैदा डाल लें.
  • इस मैदे में एक चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक और पानी डालकर इसे सॉफ्ट गूंद लें.
  • फिर आप इस मैदे को एक कपड़े से ढककर रख दें.
  • इसके बाद आप उबले आलू लेकर उन्हें छील लें और मिक्सिंग बाउल में मैश कर लें.
  • इस आलू में आप चाट मसाला, कटी हरी मिर्च और नमक डालकर मिक्स कर लें.
  • फिर आप गूंदा हुआ मैदा लेकर उसकी समान अनुपात में लोइयां बना लें.
  • अब इन लोइयों की पतली-पतली रोटियां बनाकर सेक लें.
  • इसके बाद आप एक कड़ाही में 1 टेबल स्पून तेल डालकर उसे गर्म कर लें.
  • अब इसमें बारीक कटा प्याज, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालकर भूनें.
  • 3-4 मिनट बाद इसमें उबले हुए नूडल्स, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर फ्राई कर लें और फिर एक बर्तन में निकाल लें.
  • इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा में मैदे की रोटियों को हल्का तेल लगाकर सेकें.
  • इन रोटियों को एक थाली में निकालकर उसमें शेजवान सॉस, उबले आलू का मिश्रण, नूडल्स का मिश्रण, कद्दूकस पनीर, चीज और टोमेटो सॉस भी डाल दें.
  • फिर इन रोटियों को रोल करके एल्यूमिनियम फायल में रैप कर लें.
  • आपका टेस्टी चायनीज वेज रोल बनकर तैयार है और आप इसे गरमा गरम सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट हैं स्वाद में लाजवाब ये 5 स्नैक्स, जरूर करें टाई

यह भी पढ़ें: Paneer Toast Recipe: पनीर टोस्ट से ब्रेकफास्ट होगा सुपर टेस्टी, इसे बनाना भी है बहुत आसान

The post Chinese Veg Roll Recipe: बच्चों के लिए फटाफट बनाएं चायनीज वेज रोल, हर बाइट में मिलेगा स्वाद का जादू   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top