मुस्लिम समुदाय में इबादत व गुनाहों से मगफिरत (क्षमा) की रात यानी शब-ए-बरात का पर्व मंगलवार को मनाया गया. इस अवसर पर देर रात तक जहां मजार, कब्रिस्तानों पर फातिहा पढ़ा गया. वहीं मस्जिदों व घरों में कुरान की तिलावत की गयी. इमाम बताते हैं कि इस रात के इबादत की बड़ी अहमियत है. रमजान से ठीक एक पखवारा पहले मनाये जाने वाले शब ए बरात के साथ ही इबादत का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. शब ए बरात को लेकर शहर के वासेपुर, आजाद नगर, पांडरपाला, शमशेर नगर, रहमतगंज, टिकिया पाड़ा, मनईटांड़, गजुआटांड़, नया बाजार, गद्दी मोहल्ला, कबाड़ी पट्टी स्थित मस्जिदों की विशेष सजावट की गयी है. वहीं स्टेशन के पास स्थित मजार पर रात भर अकीदतमंदों की भीड़ जमी रही. इस मौके पर घरों को चिरागों से रौशन किया गया.
The post Dhanbad News: अकीदत के साथ मनाया गया शब ए बरात appeared first on Naya Vichar.

