Hot News

Dhurandhar पर प्रीति जिंटा का शानदार रिव्यू, फिल्म को बताया ‘मास्टरपीस’

Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से जबरदस्त सराहना मिल रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा लगातार बरकरार है. हिंदुस्तान में 400 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी यह फिल्म, वर्ल्डवाइड करीब 600 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

फिल्म देखने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इसकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का नाम भी जुड़ गया है. आइए बताते हैं एक्ट्रेस को कैसी लगी फिल्म.

प्रीति जिंटा ने किया ‘धुरंधर’ का रिव्यू

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ‘धुरंधर’ का रिव्यू शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म का दोपहर का शो देखा, जो पूरी तरह हाउसफुल था. उन्होंने लिखा कि यह उन बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जो उन्होंने लंबे समय बाद देखी है.

उन्होंने कहा, “कच्ची और असली, @RanveerOfficial, अक्षय, @duttsanjay, @ActorMadhavan, @rampalarjun, सारा अर्जुन, @bolbedibol, @gauravgera और हर दूसरे एक्टर की शानदार परफॉर्मेंस से सजी हुई. मुझे इसका दिल को छू लेने वाला और दिल की धड़कन बढ़ा देने वाला म्यूजिक बहुत पसंद आया और सबसे ज्यादा मुझे @AdityaDharFilms का डायरेक्शन बहुत पसंद आया. बहुत मुश्किल और फिर भी, इतने दिल से बनाया गया.”

“मुझे यह मास्टरपीस कितना पसंद आया”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह हर उस अनजान आदमी, औरत और देशभक्त के लिए एक लव लेटर है जो हमारे देश की रक्षा के लिए खतरे के रास्ते में खड़ा हुआ है. साढ़े तीन घंटे पलक झपकते ही बीत गए और मैं इसे फिर से देखने के लिए तैयार हूं. आदित्य धर मेरे पास शब्द नहीं हैं! जब होंगे तो मैं आपको कॉल करके बताउंगी कि मुझे कैसा लगा और मुझे यह मास्टरपीस कितना पसंद आया. तब तक मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि इसे मिस न करें दोस्तों! जाकर देखें. इस मास्टरपीस को ज़िंदा करने के लिए कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई.”

यह भी पढ़ें: Border 2 में अपने सैनिक के किरदार पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वर्दी सबसे बड़ी ताकत होती है

The post Dhurandhar पर प्रीति जिंटा का शानदार रिव्यू, फिल्म को बताया ‘मास्टरपीस’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top