Hot News

Dhurandhar 2: रहमान डकैत की मौत के बाद कौन बनेगा ल्यारी का किंग? ट्रेलर में मिलेगा जवाब

Dhurandhar 2 Trailer: ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया था. फिल्म ने हिंदुस्तान में करीब 838.5 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 1305.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. करीब तीन महीने बाद इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाला है. आज इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है.

देखें धुरंधर 2 का ट्रेलर

धुरंधर 2 का जबरदस्त ट्रेलर

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का करीब साढ़े तीन मिनट का ट्रेलर है. ट्रेलर की शुरुआत पहली फिल्म के उसी अहम सीन से होती है, जहां इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 हाईजैकिंग की घटना दिखाई गई थी. इसके बाद कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और दर्शकों को याद दिलाया जाता है कि पहली फिल्म में हमजा ने कैसे रहमान डकैत को खत्म कर दिया था. रणवीर सिंह यानी हमजा अब शेर-ए-बलोच के रूप में उभरता है और उसकी ताकत और प्रभाव पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है. ट्रेलर में एक जगह इंट्रोड्यूसिंग जसकीरत सिंह रंगी लिखा दिखाई देता है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार फिल्म में उसके बैकस्टोरी को दिखाया जाएगा. ट्रेलर में सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल नजर आए हैं.

चौधरी असलम और हमजा की बढ़ेगी दोस्ती

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में संजय दत्त के किरदार चौधरी असलम के काफी अहम रोल में नजर आ रहे हैं. इस बार की कहानी में उनका रोल और भी बड़ा होने वाला है. जैसे-जैसे हमजा लियारी के गैंग नेटवर्क पर अपना कब्जा मजबूत होता है, वैसे-वैसे चौधरी असलम अपने चालों का हिस्सा बनते नजर आएंगे. संजय दत्त का डायलॉग “जहां दर्द है वहां मर्द है” भी काफी जबरदस्त है.

यालिना के हाथ में दिखी बंदूक

फिल्म में सारा अर्जुन का किरदार यालिना की भी कहानी का अहम हिस्सा बना हुआ है. ट्रेलर में यालिना हाथ में बंदूक के लिए नजर आती है. इस सीन को देखकर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर हमजा की सच्चाई क्या पता चलेगी?

मेजर इकबाल के रूप में फिर आएंगे अर्जुन रामपाल

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में अर्जुन रामपाल एक बार फिर मेजर इकबाल के किरदार में नजर आने वाले हैं. ट्रेलर से यह साफ हो रहा है कि इस बार मेजर इकबाल का सीधा मुकाबला रणवीर सिंह के किरदार हमजा से होने वाला है.

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ का ऐसा असर कि यामी की हो गई बोलती बंद, दिया रिव्यू

The post Dhurandhar 2: रहमान डकैत की मौत के बाद कौन बनेगा ल्यारी का किंग? ट्रेलर में मिलेगा जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top