Hot News

DU में सीटों का हिसाब-किताब, CUET से UG कोर्स में 70000 से ज्यादा एडमिशन

DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के मुताबिक एडमिशन हो या भर्ती, हर प्रक्रिया तय गाइडलाइंस के अनुसार होती है. सभी कैटेगरी के छात्रों और उम्मीदवारों को बराबर मौका दिया जाता है. किसी तरह के भेदभाव की बात को प्रशासन ने गलत बताया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि यहां हर काम तय नियमों और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाता है.

DU Admission by CUET: सीयूईटी स्कोर से एडमिशन

डीयू ने बताया कि अब ज्यादातर कोर्सेज में एडमिशन CUET के स्कोर (DU Admission by CUET Score) के आधार पर होता है. खासकर UG और कई PG कोर्स में इंटरव्यू नहीं लिया जाता. इससे एडमिशन पूरी तरह मेरिट बेस्ड रहता है और गड़बड़ी की गुंजाइश कम हो जाती है.

यूनिवर्सिटी ने हाल के एडमिशन डेटा भी शेयर किए हैं, जिससे साफ होता है कि अलग-अलग कैटेगरी में छात्रों को मौके मिले हैं-

DU UG Admission 2025-26 Details

कैटेगरी एडमिशन (संख्या) प्रतिशत
UR 32,777 46.56%
OBC 17,971 25.52%
SC 10,517 14.93%
ST 3,251 4.62%
EWS 5,879 8.35%
कुल 70,395

DU PG Admission 2025-26

कैटेगरी एडमिशन (संख्या) प्रतिशत
UR 4,022 38.59%
OBC 3,115 29.88%
SC 1,488 14.27%
ST 614 5.89%
EWS 1,203 11.54%
कुल 10,422

DU ने दी जानकारी

टीचर भर्ती की डिटेल्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2021 से 15 मार्च 2026 के बीच कुल 5,056 शिक्षकों की भर्तियां की गई हैं. इनमें सबसे ज्यादा 2,123 भर्तियां जनरल कैटेगरी में हुईं, जो कुल का 41.99% है. इसके अलावा OBC कैटेगरी में 1,282 (25.35%) और SC कैटेगरी में 717 (14.18%) नियुक्तियां की गईं.

वहीं ST कैटेगरी में 349 (6.90%), EWS में 422 (8.35%) और PwD कैटेगरी में 163 (3.22%) शिक्षकों की भर्ती हुई. डीयू ने कहा है कि इन आंकड़ों से साफ होता है कि अलग-अलग कैटेगरी में नियुक्तियां की गई हैं.

यह भी पढ़ें: DU का बेस्ट कॉलेज! जानें कैसे मिलता है UG और PG कोर्स में एडमिशन 

The post DU में सीटों का हिसाब-किताब, CUET से UG कोर्स में 70000 से ज्यादा एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top