Hot News

Garud Puran: क्या हिंदू धर्म में महिलाएं कर सकती हैं अंतिम संस्कार? जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण

Garud Puran: अक्सर आपने देखा होगा कि किसी के निधन के बाद अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी घर के पुरुष सदस्य निभाते हैं. स्त्रीएं आमतौर पर श्मशान नहीं जातीं या सिर्फ वहीं तक जाती हैं जहां से शव यात्रा निकलती है. लेकिन क्या सच में शास्त्रों ने स्त्रीओं को अंतिम संस्कार करने से रोका है? क्या गरुड़ पुराण या अन्य धर्मग्रंथों में इसका स्पष्ट जिक्र मिलता है? आइए जानते हैं कि इस विषय में गरुड़ पुराण क्या कहता है.

किन-किन लोगों को है अंतिम संस्कार करने का अधिकार?

अंतिम संस्कार से जुड़ी बात का जिक्र गरुड़ पुराण के प्रेत खंड के अध्याय 8 में मिलता है. इस अध्याय में गरुड़ भगवान विष्णु से सवाल करते हैं कि किसी व्यक्ति के निधन के बाद अंतिम संस्कार करने का अधिकार किन लोगों को होता है. इस पर भगवान विष्णु विस्तार से जवाब देते हुए कहते हैं: “सबसे पहले पुत्र, पौत्र (पोता), प्रपौत्र (परपोता) यानी संतान की अगली पीढ़ियों को अंतिम संस्कार करने का अधिकार प्राप्त होता है. यदि ये न हों, तो भाई, भाई के बेटे और उनके वंशज यह कर्म कर सकते हैं. इनके अलावा समान कुल में जन्मे रिश्तेदारों को भी यह अधिकार दिया गया है.”

क्या स्त्रीओं को है अंतिम संस्कार करने का अधिकार?

आगे भगवान विष्णु कहते हैं कि यदि परिवार में कोई पुरुष सदस्य न हो, तो स्त्रीएं जैसे पत्नी, बेटी या बहन अंतिम संस्कार कर सकती हैं. यानी जब पुरुष सदस्य न हों, तो स्त्रीओं को पूरी तरह यह जिम्मेदारी निभाने की अनुमति है. वहीं, अगर परिवार में कोई भी रिश्तेदार मौजूद न हो, तो समाज का प्रमुख व्यक्ति उस मृतक का संस्कार कर सकता है.

इससे स्पष्ट होता है कि शास्त्रों में कहीं भी स्त्रीओं को अंतिम संस्कार से वंचित नहीं किया गया है. यह जो मान्यता बन गई है कि स्त्रीएं श्मशान नहीं जा सकतीं या संस्कार नहीं कर सकतीं, यह धार्मिक नियम नहीं बल्कि सामाजिक परंपरा है, जिसे समय के साथ लोगों ने स्वयं बना लिया. शास्त्रों ने स्त्रीओं को इस जिम्मेदारी से नहीं रोका है. आज के समय में जब परिवार छोटे हो गए हैं और कई बार बेटियां ही अपने माता-पिता की देखभाल करती हैं, ऐसे में केवल पुरानी परंपराओं पर टिके रहना सही नहीं है. असली जरूरत यह है कि हम धर्मग्रंथों की बातों को सही तरह से समझें.

यह भी पढ़ें: Garud Puran: गरुड़ पुराण में पत्नी को प्रताड़ित करने वाले को मिलती है ये भयंकर सजा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

The post Garud Puran: क्या हिंदू धर्म में स्त्रीएं कर सकती हैं अंतिम संस्कार? जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top