Hot News

Indigo Crisis: इंडिगो की 500 उड़ानें कैंसिल, 586705 टिकटों के PNR रद्द, 4500 बैग यात्रियों को लौटाए गए

Indigo Crisis: मंत्रालय ने बताया कि एयरलाइन ने यात्रियों के कुल 9000 बैग में 4500 बैग उन्हें वापस कर दिए हैं और बाकी बैग भी अगले 36 घंटों में यात्रियों को सौंप दिए जाएंगे. मंत्रालय ने बताया, सोमवार को इंडिगो ने 138 में 137 गंतव्यों के लिए 1802 उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई है. जबकि 500 उड़ानें रद्द हुई हैं.

586705 टिकटों के पीएनआर रद्द, 569.65 करोड़ रुपये वापस किए गए

नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि एक से सात दिसंबर की अवधि के लिए बुक किए गए 586705 टिकटों के पीएनआर रद्द किए गए और उनका पैसा लौटा दिया गया. इसकी कुल राशि 569.65 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 21 नवंबर से सात दिसंबर के लिए कुल 955591 पीएनआर रद्द किए गए और उनका रिफंड किया गया. इसकी कुल राशि 827 करोड़ रुपये है.

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से लाखों यात्रियों को हो रही परेशानी

चालक दल की ड्यूटी से संबंधित नए नियमों और नियामकीय मानकों में बदलावों के चलते इंडिगो दो दिसंबर से ही प्रतिदिन सैकड़ों उड़ानें रद्द कर रही है. इस वजह से देशभर में लाखों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें: Indigo Crisis: इंडिगो पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन, उड़ानें रद्द होने की क्या है वजह? मंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी

The post Indigo Crisis: इंडिगो की 500 उड़ानें कैंसिल, 586705 टिकटों के PNR रद्द, 4500 बैग यात्रियों को लौटाए गए appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top