Hot News

Jharkhand basket player cash reward : झारखंड बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों को मिले दो लाख रुपये

जमशेदपुर. झारखंड सब जूनियर बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों के बीच सोमवार को दो लाख रुपये के नकद पुरस्कार का वितरण किया गया. केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केपीएस के निदेशक शरत चंद्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्तार आलम खान, अकादमी निदेशक लक्ष्मी आर, केपीएस कदमा की प्राचार्या शर्मिला मुखर्जी ने इने खिलाड़ियों को कोचिंग स्टॉफ को नकद पुरस्कार दिया. उल्लेखनीय है कि झारखंड टीम ने देहरादून में आयोजित सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनी थी. बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इनाम स्वरूप टीम को दो लाख रुपये की राशि दी गयी थी. कार्यक्रम में जेबीए के अध्यक्ष हरभजन सिंह, जेबीए के सचिव जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे. ध्रुव मुखर्जी, प्रद्यूमन, ऋषभ, रंजन मुर्मू, साहिल कुमार बोदरा, गणेश कर्मकार, रितेश मुर्मू, पिन्नू कुमार, अमन, हर्ष कुमार, प्रतीम कुमार व शौर्यजन घोष को नकद पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा मुख्य कोच मो आरिफ आफताब, सहायक कोच आदर्श कुमार व मैनेजर विशाल दास को नकद पुरस्कार दिया गया.

The post Jharkhand basket player cash reward : झारखंड बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों को मिले दो लाख रुपये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top