आज हिंदुस्तान में Lava Bold 2 5G को लॉन्च कर दिया गया है. यह स्मार्टफोन पिछले साल अप्रैल 2025 में आए Lava Bold 5G का नया और अपग्रेडेड वर्जन है. यह नया Lava Bold 2 5G देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. फोन दो आकर्षक रंगों में आया है. हालांकि इसे फिलहाल एक ही RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है. आइए फोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.
Lava Bold 2 5G के फीचर्स
Lava Bold 2 5G कंपनी का नया ड्यूल सिम स्मार्टफोन है. यह Android 15 के साथ आता है. कंपनी का कहना है कि इस फोन में यूजर्स को बिल्कुल साफ-सुथरा एक्सपीरियंस मिलेगा. यानी न तो बेकार के ऐप्स (bloatware) होंगे और न ही परेशान करने वाले ऐड्स.
फोन में 6.67-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करता है. फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो Lava Bold 2 5G में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर लगाया गया है. कंपनी के मुताबिक, इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 5 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है. इसके अलावा इसमें 6GB RAM और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है.
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (Sony sensor) मौजूद है. इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश भी मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो होल-पंच कटआउट में फिट है. पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Introducing Bold 2 5G – Bold Design. Fearless Performance
Special Launch Price –
6GB+128GB – ₹12,999*
Sale Starts: 19th March, 12PM
Notify Me: https://t.co/9klnVr1zw0✅ 2.6GHz MediaTek Dimensity 7060 Processor – 5,00,000+ AnTuTu Score
✅ 16.94cm (6.67″) FHD+ AMOLED Display… pic.twitter.com/1Sd1LDVMba— Lava Mobiles (@LavaMobile) March 13, 2026
Lava Bold 2 5G की कीमत और उपलब्धता
हिंदुस्तान में Lava Bold 2 5G की कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये रखी गई है. हालांकि यह एक स्पेशल लॉन्च प्राइस है, जिसमें बैंक ऑफर्स का फायदा भी शामिल है. अच्छी बात यह है कि कंपनी इस फोन के साथ फ्री डोरस्टेप सर्विस भी दे रही है. यानी अगर फोन में कोई दिक्कत आती है तो सर्विस आपके घर तक पहुंचेगी.
यह स्मार्टफोन 19 मार्च को दोपहर 12 बजे से Amazon पर बिक्री के लिए शुरू होगा. वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो Lava Bold 2 5G को Feather White और Midnight Black जैसे दो स्टाइलिश रंगों में लॉन्च किया गया है.
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a Series की सेल शुरू, जानिए डिस्काउंट और ऑफर डिटेल्स
The post Lava Bold 2 5G: देसी कंपनी लेकर आई 5000mAh बैटरी वाला नया फोन, देखें कीमत और फीचर्स appeared first on Naya Vichar.
