Hot News

MS Dhoni को झारखंड आवास बोर्ड ने भेजा नोटिस, घर पर पैथलैब खोलने का है मामला

MS Dhoni: हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड के ही स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिया है. आवास बोर्ड की ओर से उनके नाम पर अलॉटेड एक रेजिडेंशियल प्लॉट के कथित कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर नोटिस जारी किया गया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड ने धोनी पर रांची के हरमू इलाके में एक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर कमर्शियल एक्टिविटी की इजाजत देकर अलॉटमेंट के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

प्लॉट के कमर्शियल इस्तेमाल का मामला

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि हरमू के H-10A नाम का यह प्लॉट सिर्फ रेजिडेंशियल मकसद के लिए अलॉट किया गया था. हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि अभी इस जगह से एक पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है, जो बोर्ड के नियमों का उल्लंघन है. धोनी को जारी नोटिस में, हाउसिंग बोर्ड ने उल्लंघन पर धोनी से सफाई मांगी है. इसमें आगे कहा गया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर जमीन का अलॉटमेंट कैंसिल करने की सिफारिश की जा सकती है.

सीएम ने की तारीफ और बोर्ड ने थमाया नोटिस

अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने हाल ही में ऐसे ही कई मामलों में कार्रवाई शुरू की है, जहां अलॉटमेंट की शर्तों के खिलाफ, रेजिडेंशियल प्लॉट का कमर्शियल मकसद के लिए इस्तेमाल किया गया है. हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व हिंदुस्तानीय कप्तान की जमकर तारीफ की थी. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सोरेन ने कहा था कि धोनी झारखंड का गर्व हैं. मुख्यमंत्री ने उन्हें झारखंड का बेटा बताया था. उन्होंने कहा था कि क्रिकेट के मैदान पर अपनी उपलब्धियों से धोनी ने राज्य को दुनिया भर में पहचान दिलाई.

15 दिन में धोनी को देना होगा जवाब

झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड के नोटिस पर धोनी के जवाब के आधार पर यह तय होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है. वैसे देखा जाए तो धोनी उस मकान में अब नहीं रहते हैं. उन्होंने रिंग रोड पर अपना एक शानदार फॉर्म हाउस बनाया है और जब भी वह रांची में रहते हैं तो वहीं अपना समय बिताते हैं. आवास बोर्ड ने धोनी से नोटिस पर 15 दिनों में जवाब मांगा है.

ये भी पढ़ें…

हिंदुस्तान ने जिंबाब्वे को 72 रन से हराया, अब 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ आर-पार की लड़ाई

रिंकू सिंह ने पिता को दी अंतिम विदाई, भारी मन से दिया अर्थी को कंधा

The post MS Dhoni को झारखंड आवास बोर्ड ने भेजा नोटिस, घर पर पैथलैब खोलने का है मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top