Hot News

‘लंगर लगा रहता है, आधा पंजाब बैठा है’, कपिल शर्मा के शो पर Sunil Pal का तंज

Sunil Pal एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इससे पहले उन्होंने कुछ कॉमेडियनों पर स्त्रीओं की तरह कपड़े पहनकर “अश्लील और सस्ती कॉमेडी” करने का आरोप लगाया था. अब हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने कपिल शर्मा के साथ अपने रिश्ते और उनके शो को लेकर खुलकर बात की. उनका कहना है कि कपिल शर्मा के शो में लंगर लगा रहता है. अब उन्होंने ऐसा क्यों कहा, आइए बताते हैं.

कपिल शर्मा के फैन हैं सुनील पाल

Meri Saheli के पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे कपिल शर्मा के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो सुनील पाल ने साफ कहा कि उन्हें कपिल से कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि वह कपिल शर्मा के बहुत बड़े फैन हैं.

सुनील पाल के मुताबिक, कपिल पिछले 12 साल से ज्यादा समय से अपना कॉमेडी शो चला रहे हैं और लगातार अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कपिल हमेशा अपने दोस्तों को आगे बढ़ने का मौका देते हैं और वह दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कॉमेडियनों में से एक हैं.

सुनील पाल: ‘आधा पंजाब वहां पर बैठा है’

सुनील ने आगे बताया कि उन्होंने कभी कपिल से उन्हें अपने शो में लेने के लिए नहीं कहा और कहा, “वो मुझे कई बार बोलता है, मेरे सेट पे आया करो, मिला करो मुझसे. बहुत प्यार करता है, मानता है मुझे. लेकिन मैं कहता हूं वो मुझे मानता है वो उसकी महानता है. मैं तभी जाऊंगा जब उसको लगेगा सुनील पाल के लिए सच में काम है. वरना उसके यहां तो लंगर लगा रहता है. आधा पंजाब वहां पर बैठा है.”

सुनील ग्रोवर और अन्य कॉमेडियनों पर भी साधा निशाना

एक अन्य बातचीत में सुनील पाल ने कुछ कॉमेडियनों की कॉमेडी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने सुनील ग्रोवर का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें अब उनकी कॉमेडी में नई बात नहीं लगती.

सुनील पाल ने आरोप लगाया कि बार-बार स्त्रीओं के किरदार में आकर कॉमेडी करना और वल्गर बातें करना उन्हें पसंद नहीं आता. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कलाकारों को दूसरों को ज्ञान देने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ को पछाड़ आगे निकली ये तेलुगु फिल्म, Netflix पर टॉप-5 में कर रही ट्रेंड

The post ‘लंगर लगा रहता है, आधा पंजाब बैठा है’, कपिल शर्मा के शो पर Sunil Pal का तंज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top