Hot News

Nirmali vidhansabha : पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च

सरायगढ़. विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के उद्देश्य से रविवार शाम डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी के नेतृत्व में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च थाना से निकलकर एनएच 327 ए भपटियाही बाजार, सरायगढ़ रेलवे ओवरब्रिज, सरायगढ़ रेलवे स्टेशन सहित अन्य पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को निर्भीक और भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया गया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने आसपास के संवेदनशील इलाके में गश्त की और लोगों से शांति और सहयोग की अपील की. इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहनों की तलाशी ली. पुलिस पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि हथियार, शराब या प्रतिबंधित सामग्री पर सख्त निगरानी रखी जायेगी. मौके पर सीओ धीरज कुमार, थानाध्यक्ष संजय दास, एसआई शौर्य दिगयांशु, वर्षा कुमारी, एएसआई जेपी सिंह, मनु कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Nirmali vidhansabha : पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top