Nothing Phone 4a Series की सेल आज से शुरू हो गई है. इस सीरीज में Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro दो मॉडल्स शामिल हैं. इच्छुक ग्राहक इस सीरीज को देशभर में Flipkart, Reliance Digital, Vijay Sales, Croma और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. पहली सेल पर कंपनी अपने दोनों मॉडल्स पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिससे आप लॉन्च प्राइस से कम में मॉडल्स को खरीद सकते हैं.
Nothing Phone 4a Series की कीमत
कंपनी ने Nothing Phone (4a) की कीमत इसके पिछले मॉडल से थोड़ी ज्यादा रखी है. ऐसे में-
स्टैंडर्ड मॉडल Nothing Phone 4a की कीमत
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹31,999
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹34,999
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹37,999
यह स्मार्टफोन Black, White, Pink और Blue कलर ऑप्शन में अवेलेबल है.
Nothing Phone 4a Pro की कीमत
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹39,999
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹42,999
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹45,999
यह मॉडल Black, White और Pink कलर्स में अवेलेबल है.
Nothing Phone 4a Series पर मिल रहा लॉन्च ऑफर्स
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी दोनों मॉडल्स पर कुछ बैंक डिस्काउंट भी दे रही है. Phone 4a पर 3,000 रुपये तक और Phone 4a Pro पर 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया गया है.
Nothing Phone 4a की खासियत
डिजाइन: Nothing Phone (4a) अपने यूनिक डिजाइन के कारण अलग नजर आता है. इसमें कंपनी ने नया Glyph Bar दिया गया है, जिसमें सात LED बॉक्स होते हैं. इनमें से छह सफेद और एक लाल LED है, जो नोटिफिकेशन, कॉल और कैमरा रिकॉर्डिंग के दौरान जलती हैं. यह फीचर फोन को एक अलग पहचान देता है.
डिस्प्ले: फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसके साथ स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं.
कैमरा फीचर्स: Nothing Phone (4a) में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है. फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है. हालांकि लंबे समय तक भारी गेम स्पोर्ट्सने पर फोन थोड़ा गर्म हो सकता है.
यह स्मार्टफोन Nothing OS 4.1 पर काम करता है, जो काफी क्लीन और स्मूद एक्सपीरियंस देता है. कंपनी इसमें 3 साल तक का Android अपडेट और 6 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
बैटरी: फोन में 5,400mAh बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. नॉर्मल इस्तेमाल में यह फोन एक दिन आराम से चल सकता है, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करने पर बीच में चार्ज करना पड़ सकता है.
Nothing Phone 4a Pro में क्या है खास?
डिजाइन: Nothing Phone (4a) Pro का डिजाइन थोड़ा अलग है. इसमें एल्यूमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है और पीछे बड़ा कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें Glyph Matrix डिस्प्ले मिलता है.
डिस्प्ले: फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.
कैमरा: इस मॉडल में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है. यह फोन 140x ज़ूम तक सपोर्ट करता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 70x ज़ूम मिलता है.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़ा ज्यादा पावरफुल है. बाकी सॉफ्टवेयर और बैटरी लगभग एक जैसे हैं.
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a Review: यूनिक डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर, जानें खूबियां और कमियां
The post Nothing Phone 4a Series की सेल शुरू, जानिए डिस्काउंट और ऑफर डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.
