Hot News

Passkeys क्या होते हैं? जानिए कैसे ये आपके Google अकाउंट की सेफ्टी को मजबूत बनाते हैं

Google अब धीरे-धीरे यूजर्स को पासवर्ड-फ्री फ्यूचर की तरफ ले जा रहा है. वहीं जहां पासकी (Passkey) नाम का नया ऑथेंटिकेशन तरीका इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें पुराने पासवर्ड की जगह बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का यूज होता है. पासकी ज्यादा सेफ मन जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसे ना तो कहीं लिखकर रखा जा सकता है, ना ही फिशिंग के जरिए चुराया जा सकता है और ना ही डेटा लीक में इसके चोरी होने का खतरा रहता है.

जब पासकी ऑन कर दी जाती है, तो यूजर्स अपने गूगल अकाउंट में लॉगिन करने के लिए पासवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं होती. इसकी जगह वो फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक तरीके से आसानी से साइन-इन कर सकते हैं. आइए पासकी के बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं.

Passkeys क्या होते हैं?

Passkeys एक तरह का डिजिटल पहचान तरीका होता है. इसमें आपके डिवाइस में सेफ तरीके से एन्क्रिप्टेड की (encrypted keys) सेव रहती हैं. यही वो चीज है जो आपकी पहचान वेरीफाई करती है. ये पुराने पासवर्ड से ज्यादा सेफ होते हैं, क्योंकि पासवर्ड चोरी या अनुमान किए जा सकते हैं. लेकिन passkeys सिर्फ उन्हीं वेबसाइट और ऐप्स पर काम करते हैं जहां वो रजिस्टर होते हैं.

Passkeys में पब्लिक की क्रिप्टोग्राफी (public key cryptography) का यूज होता है. इसका मतलब ये है कि Google के सर्वर पर सिर्फ पब्लिक की सेव रहती है, जो हैकर्स के किसी काम की नहीं होती. असली प्राइवेट की आपके डिवाइस में ही सेफ रहती है.

सबसे अच्छी बात ये है कि आपका बायोमेट्रिक डेटा जैसे फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक कभी भी आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाता. बता दें कि ये Google के साथ भी शेयर नहीं होता. इससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है और साथ ही अलग-अलग डिवाइस पर लोगिन करना भी आसान और सेफ हो जाता है.

Passkeys कैसे सेट करें?

  • सबसे पहले अपने Google अकाउंट में लॉगिन रहते हुए myaccount.google.com/signinoptions/passkeys पर जाएं.
  • अब अपनी पहचान कंफर्म करने के लिए पासवर्ड डालें.
  • इसके बाद Create a Passkey पर क्लिक करें.
  • एक पॉप-अप विंडो खुलेगी. उसमें Continue पर क्लिक करें.
  • जब ब्राउजर Passkey एक्सेस करने की परमिशन मांगे, तो Allow कर दें.
  • अगर आप Apple डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो iCloud Keychain को ऑन कर लें.
  • आखिर में अपने डिवाइस का फिंगरप्रिंट, फेस लॉक या स्क्रीन लॉक से ऑथेंटिकेट करें. बस आपका Passkey सेट हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp चैट गलती से डिलीट हो गई? Android और iPhone में ऐसे करें आसानी से रिस्टोर

The post Passkeys क्या होते हैं? जानिए कैसे ये आपके Google अकाउंट की सेफ्टी को मजबूत बनाते हैं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top