Hot News

Ram Navami In Sambhal: हाथों में तलवार…जुबां पर श्रीराम के नारे; यूपी के संभल में पहली बार निकाली गई शोभायात्रा

Ram Navami In Sambhal: यूपी के संभल में विश्व हिंदू परिषद की ओर से पहली बार राम नवमी में शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें हाथों में तलवार लेकर युवतियां सड़क पर उतर गईं और बेहतरीन करतब दिखाया. जो आकर्षण का केंद्र था. श्रद्धालुओं के हाथों में भगवा झंडा और जबां पर श्रीराम के नारे थे. राम नवमी के मौके पर पूरे संभल का वातावरण राम मय हो गया.

संभल में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

उत्तर प्रदेश के संभल में राम नवमी के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. जगह-जगह पुलिस बल, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात है और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जा रही थी. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री ने कहा, संभल का गौरवशाली अतीत लौट रहा है.

रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामनवमी के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हुआ. लखनऊ में प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, काली बाड़ी मंदिर, सैलानी माता मंदिरों समेत मंदिरों में खासी भीड़ देखी गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया.

वाराणसी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रामनवमी के अवसर पर बनारस के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. विशेष महत्व के इस दिन पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में राम नवमी के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था.

The post Ram Navami In Sambhal: हाथों में तलवार…जुबां पर श्रीराम के नारे; यूपी के संभल में पहली बार निकाली गई शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top