Ranveer Singh Rejected Films: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. आइए आपको बताते हैं कि अपने करियर में रणवीर ने किन बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट किया हैं. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई फिल्में बाद में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. आइए जानते हैं उन 6 फिल्मों के बारे में, जिन्हें रणवीर ने करने से मना कर दिया था.
डॉन 3
डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में पहले रणवीर सिंह को लीड रोल के लिए चुना गया था. साल 2023 में फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर भी सामने आया था, जिसमें यह बताया गया था कि अब शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह ‘डॉन’ के किरदार में दिखाई देंगे. हालांकि हाल के दिनों में समाचारें आईं कि रणवीर ने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है. इस समाचार ने फैंस को हैरान जरूर किया, लेकिन अभी तक मेकर्स की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
एनिमल
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी और इसमें रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह का नाम सामने आया था. कहा जाता है कि मेकर्स उन्हें ही इस किरदार में देखना चाहते थे, लेकिन रणवीर ने किसी वजह से फिल्म करने से इनकार कर दिया. इसके बाद रणबीर कपूर को यह मौका मिला और फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर जबरदस्त सफलता हासिल की.
कबीर सिंह
शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ भी पहले रणवीर सिंह को ऑफर की गई थी. बताया जाता है कि रणवीर को इस फिल्म का किरदार काफी डार्क लगा, इसलिए उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया. बाद में शाहिद कपूर ने इस रोल को निभाकर जबरदस्त सफलता हासिल की और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई.
सैम बहादुर
डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ के लिए भी रणवीर सिंह का नाम चर्चा में था. मेकर्स उन्हें फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन उस समय रणवीर अपनी फिल्म ‘83’ की शूटिंग में व्यस्त थे. डेट्स की कमी के कारण उन्होंने यह फिल्म नहीं की. बाद में यह किरदार विक्की कौशल को मिला.
लव एंड वॉर
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर भी समाचारें आई थीं कि इसमें पहले रणवीर सिंह को लेने की योजना थी. लेकिन किसी वजह से रणवीर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया. अब इस फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
भाग मिल्खा भाग
फरहान अख्तर की फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ भी रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी. बताया जाता है कि रणवीर ने इसके लिए ऑडिशन भी दिया था और उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई थी. लेकिन बाद में उन्होंने यह फिल्म नहीं की. इसके बाद फरहान अख्तर ने खुद इस फिल्म में अभिनय किया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले दिन की बुकिंग ने चौंकाया
The post Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ के ‘हमजा’ ने ठुकराईं ये फिल्में, नहीं करते मना तो पहले ही बन जाते सुपरस्टार appeared first on Naya Vichar.

