The Traitors India Season 2: प्राइम वीडियो ने हाल ही में ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ सीजन 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. इसके साथ ही कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया और ऑनलाइन रिपोर्ट्स में सबसे ज्यादा चर्चा में एक्टर समर्थ जुरेल का नाम है, जिन्हें हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ में देखा गया था. अब वह शो में शामिल होने वाले है या नहीं, इस बात की पुष्टि खुद उन्होंने कर दी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
‘द ट्रेटर्स इंडिया’ सीजन 2′ को लेकर समर्थ जुरेल ने तोड़ा चुप्पी
समर्थ जुरेल ने टेली चक्कर से बात करते हुए इन अफवाहों को खारिज किया. उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मेरा नाम तो अक्सर चर्चा में आता ही रहता है.”
जब उनसे सीधे तौर पर करण जौहर के होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो में उनकी भागीदारी के बारे में पूछा गया, तो समर्थ ने साफ किया कि वह दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं हैं. शो के बारे में अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता. मैंने पहला सीजन देखा है, यह बहुत मुश्किल है.”
‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ की टेंटेटिव कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर जिन नामों की चर्चा है, उनमें शामिल हैं:
- कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी
- यूट्यूबर एल्विश यादव
- टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी
- एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती
- सोशल मीडिया पर्सनैलिटी अभिषेक मल्हान
- बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलाइक
- एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत
- अभिनेता संजय कपूर
हालांकि, इन सभी नामों की अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.
‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ की शूटिंग लोकेशन
‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में हो रही है. पहला और दूसरा सीजन सूर्यगढ़ पैलेस में शूट किया जा रहा है, वही जगह जहां जनवरी 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हुई थी.
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: जन्नत ज़ुबैर के साथ वायरल वीडियो पर समर्थ जुरेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत ही छोटी सी बात है
The post The Traitors India Season 2 में शामिल होंगे समर्थ जुरेल या नहीं? एक्टर ने बता दिया appeared first on Naya Vichar.

