Hot News

Vastu Tips: रसोईघर गलत दिशा में बना है तो बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें सही नियम

Vastu Tips: अक्सर लोग मकान तो बना लेते हैं, लेकिन मकान की किस दिशा में क्या बनाना चाहिए, इसकी सही जानकारी न होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र एक अत्यंत प्राचीन विद्या है, जिसमें घर के हर हिस्से के निर्माण से जुड़े नियम बताए गए हैं. प्राचीन काल में भी घरों का निर्माण वास्तु के नियमों को ध्यान में रखकर किया जाता था. आज हम जानेंगे कि वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार रसोईघर का निर्माण कैसे करना चाहिए, ताकि घर में सुख-शांति और आपसी एकता बनी रहे.

रसोईघर से संबंधित वास्तु निर्देश

  • घर बनाते समय रसोईघर अग्नि कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) में ही बनाना चाहिए. यदि अग्नि कोण में रसोईघर बनाना संभव न हो, तो पश्चिम दिशा रसोईघर के लिए अनुकूल मानी जाती है.
  • रसोईघर की लंबाई और चौड़ाई के गुणनफल को 9 से गुणा कर 8 से भाग देने पर यदि शेषफल 2 आता है, तो इसे शुभ माना जाता है.
  • ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में चूल्हा नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है तथा वंशवृद्धि में बाधा आती है.
  • खाना बनाते समय गृहिणी या खाना बनाने वाले व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. ऐसा करने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
  • रसोईघर में पीने का पानी ईशान कोण अथवा उत्तर दिशा में रखना चाहिए.
  • रसोईघर में भारी सामान और बर्तन आदि दक्षिण दीवार की ओर रखने चाहिए.
  • रसोईघर में गैस बर्नर, चूल्हा, स्टोव या हीटर आदि दीवार से कम से कम 4 इंच की दूरी पर होने चाहिए.
  • यदि रसोईघर में फ्रिज रखना हो, तो उसे अग्नि कोण, अर्थात दक्षिण या पश्चिम, अथवा उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है. नैऋत्य कोण में फ्रिज कभी न रखें, इससे मशीन खराब होने की संभावना रहती है.
  • रसोईघर से पानी की निकासी दक्षिण-पश्चिम या नैऋत्य कोण की ओर होनी चाहिए.

जन्मकुंडली, वास्तु तथा व्रत-त्योहार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
📞 8080426594 / 9545290847

The post Vastu Tips: रसोईघर गलत दिशा में बना है तो बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें सही नियम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top