Video : मध्य प्रदेश के डिंडोरी में जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर रविवार तड़के (1 बजे के आसपास) भीषण हादसा हुआ. इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ स्त्रीएं रोती हुई नजर आ रही है. देखें वीडियो.
STORY | Five killed after being run over by truck in MP’s Dindori
Five men were killed and one person was injured after being run over by a truck on a highway in Madhya Pradesh’s Dindori district in the early hours of Sunday, police said.
READ | https://t.co/OmKdBRkZGO
VIDEO | pic.twitter.com/bUySf8eBh9
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है जो हादसे के बारे में जानकारी दे रहा है. उसने बताया कि रात के एक बजे के आसपास की घटना है. मैं अपनी दुकान में था और कस्टमर को डील कर रहा था. ठीक उसी वक्त अचानक जोर से आवाज आई. मुझे ऐसा लगा कि कुछ ब्लास्ट हुआ है. इसके बाद मैंने पता किया तो जानकारी मिली कि 1 किलोमीटर दूर दुर्घटना हुई है.
शख्स ने बताया कि एक पिकअप खड़ी थी. उसके पास कुछ लोग खड़े थे. इन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी.
पिकअप ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौके पर मौत
सभी लोग पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे, तभी किकरातालाब के पास गाड़ी का टायर पंचर हो गया. जैसे ही ड्राइवर पंचर ठीक करने लगा, सभी नीचे उतर गए. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. एसपी वाहिनी सिंह के मुताबिक, पिकअप ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
The post Video: मध्यप्रदेश के डिंडोरी में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने 6 को कुचला, 5 की मौत appeared first on Naya Vichar.

