Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान की खुशी पर लगा ग्रहण, मायरा की हालत बिगड़ी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में मनीषा, अभीरा और अरमान को बताती है उसके लिए उसने डिजाइनर से आउटफिट तैयार करवाए हैं. अभीरा को अरमान के साथ मैचिंग कपड़े पहनना पसंद नहीं आता. इस बात पर दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक हो जाती है. मनीषा उन्हें समझाती है कि मेहमान आ चुके हैं, इसलिए पहले तैयार हो जाएं और बाद में बहस करें.

दामयंती ने पूछा अभीरा से ये सवाल

सगाई की रस्म शुरू होने वाली होती है, लेकिन तभी दामयंती एक सवाल उठा देती है. वह पूछती है कि अभीरा ने सिंदूर और मंगलसूत्र क्यों नहीं पहना है. अभीरा बात को संभालने की कोशिश करती है और कहती है कि उसे सिंदूर से एलर्जी है और उसका मंगलसूत्र खो गया है. यह सुनकर सब थोड़ा हैरान हो जाते हैं. माहौल को संभालने के लिए अभीरा तान्या को रस्म करने के लिए कहती है, लेकिन दामयंती मना कर देती है.

मायरा की हुई एंट्री

एक गेम रखा जाता है, जिसमें अरमान को अभीरा को पकड़ना होता है. अगर वह जीत जाता है, तो वह उसे अंगूठी पहना सकता है. स्पोर्ट्स के दौरान दोनों अपने पुराने पलों को याद करते हैं. आखिरकार अरमान जीत जाता है और अभीरा को अंगूठी पहना देता है, जिससे सगाई की रस्म पूरी हो जाती है. इस बीच मायरा फंक्शन में पहुंचती है और अभीरा और अरमान को साथ देखकर चौंक जाती है. उसके पुराने जख्म फिर से ताजा हो जाते हैं और वह घबरा जाती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा की हालत बिगड़ जाती है और वह वहां से भाग जाती है. अभीरा और अरमान उसके पीछे दौड़ते हैं, जबकि दामयंती सगाई रोकने का फैसला लेती है.

यह भी पढ़ें– ये रिश्ता क्या कहलाता है: आर्यन ने रखी अजीब शर्त, क्या अभीरा और अरमान बनेंगे नकली पति-पत्नी?

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान की खुशी पर लगा ग्रहण, मायरा की हालत बिगड़ी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top