देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपने ग्राहकों के लिए नया Smart Maintenance Plan पेश किया है. इसके तहत ग्राहक पहले से सर्विस पैकेज खरीदकर अपनी गाड़ी की मेंटेनेंस कॉस्ट को तय कर सकते हैं, जिससे फ्यूचर में सर्विस चार्ज बढ़ने का असर उनकी जेब पर नहीं पड़ेगा. कंपनी का यह प्लान निजी और कमर्शियल दोनों तरह के वाहन मालिकों के लिए उपलब्ध है. ग्राहक इसे नई कार खरीदते समय चुन सकते हैं या बाद में देशभर में मौजूद किसी भी अधिकृत मारुति सुजुकी (Authorized Maruti Suzuki) वर्कशॉप से खरीद सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इस प्लान से ग्राहकों को बचत के साथ-साथ बेहतर सुविधा भी मिलेगी.
जरूरत के हिसाब से चुन सकेंगे सर्विस पैकेज
Maruti Suzuki Smart Maintenance Plan की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है. ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार अलग-अलग सर्विस पैकेज चुन सकते हैं. इनमें लेबर-ओनली प्लान, पार्ट्स और लेबर पैकेज, कमर्शियल व्हीकल सर्विस प्लान, कस्टमर की तरफ से रिक्वेस्ट की गई सर्विस, इंजन ऑयल और कूलेंट रिप्लेसमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी चुनिंदा पार्ट्स के लिए ऑप्शनल वियर-एंड-टियर प्रोटेक्शन भी दे रही है. इसमें क्लच और ब्रेक से जुड़े कुछ प्राइमरी कंपोनेंट्स शामिल हैं, जिससे अचानक आने वाले मेंटेनेंस खर्च को कम किया जा सकेगा.
मेंटेनेंस खर्च में होगी बचत
कंपनी के मुताबिक, इस प्लान को चुनने वाले ग्राहकों को लेबर चार्ज पर कम से कम 10% तक की बचत हो सकती है. वहीं, चुने गए पैकेज के आधार पर पार्ट्स और कंज्यूमेबल्स पर भी एक्स्ट्रा बचत का फायदा मिलेगा. इस प्लान का एक बड़ा फायदा यह भी है कि ग्राहक फ्यूचर में सर्विस कॉस्ट बढ़ने की टेंशन से फ्री रहेंगे. क्योंकि, मेंटेनेंस खर्च पहले ही जमा कर दिया जाएगा, इसलिए बाद में कीमतें बढ़ने का असर ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा.
10 साल तक की मिलेगी कवरेज
Maruti Suzuki Smart Maintenance Plan कई ड्यूरेशन और माइलेज ऑपशंस के साथ आता है. निजी वाहन मालिक 2 साल/20,000 किलोमीटर से लेकर 10 साल/1,00,000 किलोमीटर तक की कवरेज वाला प्लान चुन सकते हैं. वहीं कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए इससे भी ज्यादा कवरेज मिलेगा. उनके लिए प्लान 10 साल या 1.60 लाख किलोमीटर तक की लिमिट के साथ पेश किया गया है.
यह भी पढ़ें: नए फ्यूल सिस्टम के साथ लॉन्च हुई Maruti Wagon R Flex Fuel, कीमत भी आई सामने
The post अब कार की सर्विस बिल नहीं बढ़ाएगी टेंशन, Maruti Suzuki के नए प्लान में मिलेगा 10 साल तक राहत appeared first on Naya Vichar.

