Hot News

आत्महत्या या कुछ और? 21 दिन में पति-पत्नी की एक ही कमरे में एक ही तरीके से मौत ने खड़े किए कई सवाल

Patna News, मोनु कुमार मिश्रा,बिहटा: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर गांव से एक ऐसी रहस्यमय और दुखद समाचार सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. एक ही कमरे में, महज़ 21 दिनों के भीतर, पहले पत्नी और फिर पति ने आत्महत्या कर ली. लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है—क्या ये आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है?

पहले पत्नी, अब पति- एक ही कमरे में मौत

मृतकों की पहचान मोहम्मद जावेद उर्फ रिंकू (उम्र 28) और उनकी पत्नी फरजाना प्रवीण उर्फ फरहाना खातून (उम्र 22) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, फरजाना ने 21 दिन पहले शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. और अब, उसी कमरे में, उसी दिन (शनिवार) को जावेद ने भी फांसी लगा ली.

परिवार में डिप्रेशन और तनाव की बात, मगर…

परिजनों का कहना है कि फरजाना पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी, और उसकी मौत के बाद जावेद डिप्रेशन में चला गया था.वह गुमसुम रहने लगा था और किसी से खुलकर बात नहीं करता था. लेकिन एक ही कमरे में दोनों की मौत होना और वो भी ठीक 21 दिन के अंतराल पर—यह एक साधारण मानसिक तनाव की कहानी से ज्यादा कुछ कहता है.

क्या हो सकता है मामला कुछ और?

स्थानीय लोग और कुछ परिजन भी अब यह सवाल उठाने लगे हैं कि कहीं इस मामले में कोई साजिश तो नहीं? क्या किसी तरह का मानसिक या भावनात्मक उत्पीड़न था? या फिर कोई ऐसा रहस्य, जो अब तक सामने नहीं आया?

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले को एक साथ मिलेगी 3 ट्रेनों की सौगात, लाखों लोगों को होगा फायदा

बच्ची का भविष्य अधर में

सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि दंपत्ति की 14 माह की एक बच्ची अब पूरी तरह अनाथ हो चुकी है। उसके भविष्य की जिम्मेदारी किस पर होगी—यह सवाल भी सामने है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

गांव में दहशत और बेचैनी का माहौल

राघोपुर गांव इस दोहरी त्रासदी से गहरे सदमे में है.लोग सहमे हुए हैं और बार-बार यही कह रहे हैं- क्या यह सिर्फ आत्महत्या थी, या पर्दे के पीछे कुछ और?

इसे भी पढ़ें: बिहार की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी, 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

The post आत्महत्या या कुछ और? 21 दिन में पति-पत्नी की एक ही कमरे में एक ही तरीके से मौत ने खड़े किए कई सवाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top