Hot News

आरा में जमीन विवाद के दौरान फायरिंग, किशोरी के सिर में लगी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी

Arrah Firing : आरा जिले के हल्दिया टोला गांव में रविवार की सुबह जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद होने लगा. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पहले दो पक्षों के बीच झड़प हुई. इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई. फायरिंग में चली गोली एक 16 वर्षीय किशोरी के सिर को छूते हुए निकल गई. गोली लगने से किशोरी जख्मी हो गई. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा.

जख्मी किशोरी की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के हल्दिया टोला गांव निवासी सुरेंद्र यादव की 16 वर्षीय पुत्री शीला कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया. फायरिंग की सूचना मिलने के बाद गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल कुमार महथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

दो बिगहा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

घटना को लेकर जख्मी किशोरी के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि उनके पट्टीदार राजकुमार और राहुल कुमार के साथ पिछले कुछ दिनों से दो बिगहा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोग जबरन उनकी जमीन को अपना बता रहे थे. इसी विवाद को लेकर सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

शीला खेत में काम करने जा रही थी

सुरेंद्र यादव के अनुसार, सुबह उनकी पुत्री शीला कुमारी खेत में रोपनी का काम करने के लिए जा रही थी. इसी दौरान राजकुमार, राहुल कुमार और मुन्ना अपने कुछ अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई.

इसी दौरान आरोपियों की ओर से फायरिंग कर दी गई. फायरिंग के दौरान एक गोली उनकी पुत्री शीला कुमारी के सिर को छूते हुए निकल गई. गोली लगने के बाद वह घायल होकर गिर गई. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना के बाद किशोरी के पिता सुरेंद्र यादव ने राजकुमार, राहुल कुमार और मुन्ना सहित अन्य लोगों पर जमीन विवाद को लेकर फायरिंग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

गजराजगंज ओपी इंचार्ज का बयान

वहीं इस मामले में गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल कुमार महथा ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग की सूचना मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आगे उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

फिलहाल जख्मी किशोरी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है.

The post आरा में जमीन विवाद के दौरान फायरिंग, किशोरी के सिर में लगी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top