Hot News

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया, फूट-फूट कर रोई पोती, सामने आया ये वीडियो

दिग्गज एक्ट्रेस आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सात दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने अनगिनत यादगार गाने दिए और अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज किया, अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जा रही हैं. मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके निवास कासा ग्रांडे में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में फैंस और चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं.

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जा रहा है. इस दौरान उनके परिवार के लोग मौजूद थे. इस दौरान आशा भोसले की पोती जनाई भोसले फूट-फूट कर रोते दिखी.

शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार यानी आज (13 अप्रैल) को शिवाजी पार्क में 4 बजे किया जाएगा. महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने कहा,“पूरी दुनिया आशा ताई के निधन पर शोक मना रही है. सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से लोअर परेल स्थित उनके कासा ग्रांडे निवास पर अंतिम दर्शन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. उनके फैंस से अपील है कि वे यहीं आकर श्रद्धांजलि दें और श्मशान घाट की ओर न जाएं. शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.”

बेटे आनंद भोसले की अपील

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने भी लोगों से अपील की है कि वे भीड़ से बचने में सहयोग करें. उन्होंने कहा, “सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग कासा ग्रांडे बिल्डिंग में आकर मेरी मां के अंतिम दर्शन कर सकते हैं. शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. मैं सभी से निवेदन करता हूं कि श्मशान घाट पर भीड़ न लगाएं, क्योंकि वहां ज्यादा भीड़ होने की संभावना है.”

यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड्स की रानी आशा भोसले के जीवन की वो कमी, जिसे वह कभी पूरा नहीं कर सकीं

The post आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया, फूट-फूट कर रोई पोती, सामने आया ये वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top