बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (5 जुलाई) को कहा कि उनके देश को हिंदुस्तान से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. Fox News को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका के अलावा हमारे और भी दोस्त हैं. हिंदुस्तान भी उनमें से एक है. 1.4 अरब आबादी वाले इस देश से हमें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. नेतन्याहू ने यह भी कहा कि उन्हें हिंदुस्तान से सोशल मीडिया (खासकर फेसबुक पर) पर भारी समर्थन मिलता है. उन्होंने कहा कि फेसबुक पर मेरे कई समर्थक हैं.
हिंदुस्तान और इजरायल के रिश्ते लंबे समय से मजबूत रहे हैं. बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भी अच्छी दोस्ती मानी जाती है. इसी साल नेतन्याहू ने मोदी को अपना पर्सनल फ्रेंड बताया था. साथ ही हिंदुस्तान को एक ग्लोबल पावर कहा था.
क्या कहा था जेडी वेंस ने?
नेतन्याहू के इस बयान के पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को लेकर सख्त टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही इस समय दुनिया के ऐसे नेता हैं जो इजरायल के साथ खड़े हैं. वेंस ने यह भी कहा कि अगर वह इजरायली प्रशासन में होते, तो अपने इकलौते ताकतवर सहयोगी अमेरिका को लेकर क्रिटिसाइज नहीं करते.
यह भी पढ़ें : खामेनेई के जनाजे पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा- एक ही शॉट में सबको खत्म कर सकते थे
वेंस ने यह भी कहा कि पिछले तीन महीनों से इजरायल की सुरक्षा में इस्तेमाल हो रहे ज्यादातर हथियार अमेरिका में बने हैं और उनका खर्च अमेरिकी करदाताओं के पैसे से उठाया गया है. उनका कहना था कि ऐसे में इजरायल को अपने सबसे बड़े सहयोगी अमेरिका की आलोचना करने से बचना चाहिए.
पीएम मोदी ने किया था इजरायल का दौरा
इसी साल (फरवरी 2025) पीएम मोदी ने इजरायल का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान पूरे विश्वास के साथ इजरायल के साथ खड़ा है. यह बयान उस समय आया था, जब दो दिन बाद इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया, जो आगे चलकर बड़े युद्ध में बदल गया.
The post इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, हिंदुस्तान भी हमारे साथ appeared first on Naya Vichar.

