Hot News

ईरान पर बरसेंगी 1000 मिसाइलें? ट्रंप ने अपनी हत्या की स्थिति में तेहरान को ‘नक्शे से मिटाने’ का दिया आदेश

Donald Trump Threat Iran: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता के निधन के बाद पहले संबोधन में कहा- उनका देश पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला जरूर लेगा. ईरान में हो रहे शोक कार्यक्रमों में भी ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जान से मारने वाले पोस्टर लहराए गए. ईरानी समाचार पेपर हमशहरी ने भी एक रिपोर्ट छापी है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इतालवी पीएम जियोर्जिया मेलोनी सहित दुनिया के 13 प्रमुख नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है.

क्या राष्ट्रपति की मौत के बाद हमला अपने आप हो जाएगा?

ट्रंप ने भले ही पहले से आदेश देने की बात कही हो, लेकिन अमेरिकी कानून के अनुसार कोई ऐसा ‘डेड मैन्स स्विच’ (यानी कोई ऐसा ऑटोमैटिक सिस्टम) नहीं है, जो राष्ट्रपति की मौत होते ही अपने आप ईरान पर मिसाइलें दाग दे. ‘रेवेन रॉक: द स्टोरी ऑफ द यूएस गवर्नमेंट्स सीक्रेट प्लान टू सेव इटसेल्फ- व्हाइल द रेस्ट ऑफ अस डाई’ के लेखक गैरेट एम ग्राफ ने कहा, “अमेरिका ने कई अलग-अलग कारणों से कभी भी तकनीकी ‘डेड मैन्स स्विच’ का उपयोग नहीं किया है.’’ अमेरिका के पास परमाणु हमले या किसी ऐसी बड़ी आपदा (जिससे वाशिंगटन का अधिकांश या पूरा हिस्सा नष्ट हो सकता है) की स्थिति में प्रशासन का कामकाज जारी रखने के लिए व्यापक आकस्मिक योजनाएं हैं.

अगर ट्रंप को कुछ हुआ, तो आगे क्या होगा?

अमेरिकी कानून के मुताबिक, अगर राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या हो जाती है, तो सत्ता संभालने का एक तय नियम है.

जेडी वेंस बनेंगे नए कमांडर: अमेरिकी संविधान के 25वें संशोधन के तहत, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तुरंत नए राष्ट्रपति और सेना के सर्वोच्च कमांडर बन जाएंगे.

अंतिम फैसला वेंस का होगा: ट्रंप के पुराने आदेश को मानना या न मानना पूरी तरह जेडी वेंस के हाथ में होगा। वह चाहें तो ट्रंप की बात मानकर ईरान पर तुरंत बड़ा हमला कर सकते हैं, या फिर कोई दूसरा रास्ता चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान की नई ‘हिट लिस्ट’: ट्रंप, नेतन्याहू और मेलोनी समेत 13 विश्व नेताओं को दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें: ट्रंप के करीबी नेता की मौत के बाद ईरानी मीडिया की धमकी, कहा- ‘अचानक मौत के लिए तैयार रहो’

ये भी पढ़ें: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी ड्रोन, बंदर अब्बास शहर के ऊपर देखे जाने का दावा

The post ईरान पर बरसेंगी 1000 मिसाइलें? ट्रंप ने अपनी हत्या की स्थिति में तेहरान को ‘नक्शे से मिटाने’ का दिया आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top