जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट
UPSC Prelims 2026: झारखंड के होनहार युवाओं के प्रशासनिक सेवा में जाने के सपने को अब राज्य प्रशासन की वित्तीय मदद से नयी उड़ान मिलेगी. झारखंड प्रशासन ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी ) वर्ग के उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की है. झारखंड प्रशासन की मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत अब सफल छात्रों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की बेहतर तैयारी के लिए 1.50 लाख की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी. विभाग ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक) तय की गई है.
दो बड़े बदलाव जो बदल देंगे तस्वीर
प्रशासन ने इस बार योजना के नियमों में संशोधन करते हुए छात्रों के लिए दायरा काफी बड़ा कर दिया है. पहले मिलने वाली 1 लाख की सहायता राशि को अब बढ़ाकर 1.50 लाख कर दिया गया है. योजना का लाभ लेने के लिए पारिवारिक वार्षिक आय सीमा को 2.50 लाख से बढ़ाकर सीधे 8 लाख कर दिया गया है. इससे राज्य के सैकड़ों अन्य जरूरतमंद अभ्यर्थियों को लाभ मिल सकेगा.
कौन-कौन उठा सकता है योजना का लाभ
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को इन पैमानों पर खरा उतरना होगा.
- आवेदक अनिवार्य रूप से झारखंड का मूल या स्थायी निवासी हो.
- अभ्यर्थी ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 पास की हो.
- परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 8 लाख से कम या इसके बराबर हो.
- इस योजना का लाभ जीवन में सिर्फ एक बार ही उठाया जा सकता है.
- केंद्र या राज्य प्रशासन की किसी अन्य समान योजना का लाभ ले रहे छात्र इसके पात्र नहीं होंगे.
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- केवल ऑनलाइन सर्टिफिकेट ही मान्य होगा.
- आवेदन फॉर्म के साथ निम्नलिखित कागजात लगाना अनिवार्य है.
- ऑनलाइन जारी आवासीय (डोमिसाइल) प्रमाण-पत्र
- ऑनलाइन जारी जाति प्रमाण-पत्र
- ऑनलाइन जारी आय प्रमाण-पत्र
- शैक्षणिक सर्टिफिकेट्स (मैट्रिक, इंटर और ग्रेजुएशन आदि)
- यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 का एडमिट कार्ड
- परीक्षा पास करने का प्रमाण, रिजल्ट शीट
इसे भी पढ़ें: सुबह 5 बजे मोटर ऑन, 30 मिनट मेडिटेशन, UPSC टॉपर की डेली रूटीन वायरल
आवेदन भेजने की प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस तरह आवेदन कर सकते हैं.
- फॉर्म डाउनलोड: सबसे पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र का फॉर्मेट डाउनलोड करें.
- हार्ड कॉपी जमा करना: फॉर्म को भरकर और दस्तावेजों को संलग्न कर इसे आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय रांची में खुद जाकर हाथों-हाथ जमा किया जा सकता है.
- डाक द्वारा: उम्मीदवार चाहें तो अपने आवेदन को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भी उक्त कार्यालय के पते पर भेज सकते हैं.
- अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक
इसे भी पढ़ें: UPSC : ‘Tina Dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती’- Khan Sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
The post एससी-एसटी छात्रों की लग गई लॉटरी, यूपीएससी प्रीलिम्स क्रैक करने वालों को 1.5 लाख देगी झारखंड प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

