Hot News

कर्ज वापस नहीं करने पर महिला के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामला

बेंगलुरु में कर्ज और ब्याज को लेकर एक स्त्री के साथ कथित तौर पर मारपीट, अपहरण और बंधक बनाने का मामला सामने आया है. स्त्री का आरोप है कि उससे 11 लाख रुपये की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया गया.

पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

50 हजार के कर्ज से शुरू हुआ मामला

  • न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार मामला बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट थाना क्षेत्र का है. शिकायतकर्ता स्त्री घरेलू काम करती है. दर्ज FIR के मुताबिक उसने नजथ बेगम से 50 हजार रुपये उधार लिए थे. जिसे वो हर हफ्ते 5 हजार रुपये की किस्त में चुकाने वाली थी. आर्थिक परेशानी के कारण वह कुछ हफ्तों से किस्त नहीं दे पा रही थी.
  • पीड़ित स्त्री ने एक और स्त्री (रेशमा बानू) से करीब दो साल पहले 1 लाख रुपये उधार लिए थे. इस रकम पर वह हर महीने ब्याज दे रही थी. लेकिन करीब छह महीने से इसका ब्याज भी नहीं दे रही थी.
  • ब्याज नहीं चुका पाने के के कारण कथित तौर पर उस पर लगातार भुगतान का दबाव बनाया जा रहा था.पीड़ित स्त्री का कहना है कि उसने रेशमा के फोन नंबर ब्लॉक कर दिए और डर के कारण कुछ समय तक अपने घर से दूर रही.

नौकरी का झांसा देकर स्त्री को बुलाया

  • शिकायत के मुताबिक 27 अगस्त को नजथ ने स्त्री को फोन कर काम दिलाने और पैसे देने की बात कही.
  • स्त्री अपने छोटे बेटे के साथ शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके घर पहुंची. आरोप है कि इसी दौरान रेशमा, उसका पति सुहैल और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और दरवाजा बंद कर दिया.
  • स्त्री का आरोप है कि सुहैल ने उससे 11 लाख रुपये की मांग की. उसने दावा किया कि कर्ज और ब्याज मिलाकर रकम इतनी हो चुकी थी. विरोध करने पर उसके हाथ पर चाकू से वार किया गया और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया.
  • इसके बाद स्त्री और उसके बेटे को कथित तौर पर एक ऑटो में बैठाकर कुंबलगोडु इलाके के एक घर में ले जाया गया.

ये भी पढ़ें: घर बैठे 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड दे रही प्रशासन, लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

  • स्त्री ने पुलिस को बताया कि कुंबलगोडु के घर में उसके साथ मारपीट की गई और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया. शिकायत में यह भी आरोप है कि उसे वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर करने की धमकी दी गई.
  • सबसे गंभीर आरोप 29 अगस्त की घटना को लेकर है. स्त्री का कहना है कि आरोपियों ने उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और मोबाइल फोन से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया. इसके बाद धमकी दी गई कि अगर कर्ज की रकम नहीं चुकाई तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा.
  • पुलिस के मुताबिक स्त्री को बाद में एक वकील के पास भी ले जाया गया, जहां उससे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप है.

शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही पुलिस

  • स्त्री ने बताया कि उसे जब शौचालय जाने के लिए कमरे से बाहर निकलने का मौका मिला, तब उसने किसी तरह अपने परिवार तक घटना की जानकारी पहुंचाई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्त्री को वहां से बाहर निकाला।
  • चंद्रा लेआउट पुलिस ने शिकायत के आधार पर नज़थ बेगम, रेशमा बानू और सुहैल को गिरफ्तार किया है. एक अन्य आरोपी सैफ के फरार होने की बात सामने आई है.
  • पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं और उनमें मौजूद डाटा की जांच के लिए उन्हें फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. स्त्री की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: हर दिन 6,766 लीटर इंसानी पेशाब से पिघल रहा ग्लेशियर! नेपाल में बाढ़ से क्या है इसका कनेक्शन?

The post कर्ज वापस नहीं करने पर स्त्री के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top