UP News: कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा स्त्री के एक युवती के साथ घर छोड़कर चले जाने का मामला सामने आया है. तीन बच्चों की मां 30 वर्षीय स्त्री 6 सितंबर को अपने मायके से लापता हुई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की. करीब 11 दिन बाद बुधवार को पुलिस ने स्त्री को पनकी इलाके से बरामद कर लिया. वह यहां 25 वर्षीय युवती के साथ किराये के मकान में रह रही थी.
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती
पुलिस के अनुसार, स्त्री और युवती की दोस्ती करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी. समय के साथ दोनों की दोस्ती गहरी हो गई, इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया. बताया गया कि स्त्री महाराजपुर की रहने वाली है, जबकि युवती भी इसी क्षेत्र की निवासी है और दिल्ली से आकर पनकी में रहने लगी थी. दोनों को किराये का मकान दिलाने में सरसौल निवासी एक युवक ने मदद की थी.
दोनों ने साथ रहने की जताई इच्छा
पुलिस टीम जब पनकी स्थित मकान पर पहुंची तो स्त्री के साथ युवती भी मिली. थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं और हिंदू समुदाय से हैं. पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं और अपने-अपने घर वापस नहीं जाना चाहतीं. पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: UP Expressway: 7.5 घंटे में गोरखपुर, 6 घंटे में लखनऊ और 8 घंटे में सिलीगुड़ी, 700 KM का एक्सप्रेसवे बदल देगा यूपी की कनेक्टिविटी
The post कानपुर में तीन बच्चों की मां युवती संग लिव-इन में रहने के लिए फरार, पुलिस को 11 दिन बाद पनकी में युवती के साथ मिली स्त्री appeared first on Naya Vichar.

