Hot News

कौन है रितिका श्री? जो बनी पहली महिला ट्रांसजेंडर अंपायर; ऐसी है उनकी कहानी

Rithika Sri का नाम पहले आर. मुथुराज था. रितिका ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की है. इस दौरान उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया. उन्होंने बताया कि साल 2019 में पंजाब के मोहाली में काम करने के दौरान आईपीएल मैच देखते हुए उनके मन में अंपायर बनने का विचार आया. उस समय वह आईटीआई प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रही थीं.

कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नौकरी के सीमित अवसरों के कारण उन्हें अपने गृह नगर सेलम लौटना पड़ा. यहीं से उनके अंपायरिंग करियर की शुरुआत हुई. उन्होंने सेलम डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के अंपायर कमेटी चेयरमैन जयारमन से संपर्क किया. जिसके बाद उन्होंने मौका देने का वादा किया.

शुरुआत में हुई कई गलतियां

शुरुआती दौर आसान नहीं था. रितिका ने स्वीकार किया कि करियर की शुरुआत में उनसे कई गलतियां हुईं और उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा. उन्होंने कहा, “लोग डांटते थे, तब मुझे लगा कि मैं इस काम के लिए फिट नहीं हूं. लेकिन इस दौरान जयारमन ने उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.”

अपने जेंडर को लेकर सच बताने का फैसला भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण था. उन्हें डर था कि इससे उनका करियर प्रभावित हो सकता है. लेकिन जयारमन और उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया. उन्होंने कहा कि जब प्रशासन तीसरे जेंडर को अवसर देने की बात करती है, तो फिर मुझे क्यों नहीं. इस सोच के साथ उन्हें बाकियों का समर्थन मिला.

300 मैचों से ज्यादा मैचों में की है अंपायरिंग

ट्रांजिशन के बाद उन्हें कोयंबटूर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (CDCA) में भी अवसर मिला, जहां उन्होंने स्थानीय लीग मैचों में अंपायरिंग की। रितिका मानती हैं कि एसोसिएशन का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना. रितिका ने इस दौरान 300 से भी ज्यादा मैचों में अंपायरिंग की.

धोनी की फैन है रितिका

उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि एक दिन मैं आईपीएल के मैच में और हिंदुस्तान के लिए इंटरनेशनल मैच में अंपायरिंग करूं. मेरा सपना है कि मैं विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी के मैचों में अंपायरिंग करूं. मैं धोनी की बहुत बड़ी फैन हूं.

यह भी पढ़ें: मनीष पांडे ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने

The post कौन है रितिका श्री? जो बनी पहली स्त्री ट्रांसजेंडर अंपायर; ऐसी है उनकी कहानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top