Hot News

NTPC में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव बनने का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

NTPC Assistant Executive Recruitment 2026: प्रशासनी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए NTPC (नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन) एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है. अगर आप इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं और किसी महारत्न कंपनी में काम करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है. NTPC ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पोस्ट में कुल 250 पदों पर भर्ती निकाली है. ऑनलाइन आवेदन करने की डेट काफी नजदीक है. एप्लीकेशन प्रोसेस 7 मई 2026 तक ओपन है. 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

  • आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए. आपकी डिग्री इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में होनी जरूरी है.
  • आपकी इंजीनियरिंग डिग्री में कम से कम 40% मार्क्स होने चाहिए.
  • आपके पास कम से कम 1 साल का पोस्ट-क्वालिफिकेशन एक्सपिरियंस होना चाहिए. यह अनुभव किसी ऐसे पावर प्लांट में होना चाहिए जिसकी क्षमता 40 MW या उससे अधिक हो.
  • आवेदन करने के लिए आपकी अधिकतम उम्र 35 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

सैलरी और वैकेंसी डिटेल्स 

NTPC में चुने गए असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव को काफी अच्छा वेतन मिलता है. सिलेक्ट किए गए कैंडिडेट्स को हर महीने 55,000 रुपये की फिक्स्ड सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी मिल सकती हैं. नीचे कैटेगरी वाइज वैकेंसी की डिटेल्स दी गई है- 

  • General (UR): 109 पद
  • OBC: 39 पद
  • SC: 42 पद
  • ST: 35 पद
  • EWS: 25 पद

NTPC Assistant Executive Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

  • NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Current Openings सेक्शन में जाएं. 
  • Assistant Executive 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • Apply बटन पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • फिर कैटेगरी के अनुसार फीस भरें 
  •  लास्ट फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.

NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 Check Here

सिलेक्शन प्रोसेस

सबसे पहले आपके अनुभव और डिग्री के आधार पर कैंडिडेट्स  को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद टेस्ट या इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी. कंपनी ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट या सीधा इंटरव्यू कंडक्ट कर सकती है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

The post NTPC में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव बनने का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top