नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर समस्तीपुर मंडल के बाजपट्टी और डुमरा स्टेशनों पर गाड़ी सं. 15507/15508 दरभंगा- पाटलिपुत्र-दरभंगा मेमू इंटरसिटी का अस्थायी तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।
दिनांक 01.06.2026 से गाड़ी सं. 15508 पाटलिपुत्र-दरभंगा मेमू इंटरसिटी 22.43/22.45 बजे डुमरा तथा 23.34/ 23.36 बजे बाजपट्टी स्टेशनों पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
इसी तरह दिनांक 02.06.2026 से गाड़ी सं. 15507 दरभंगा-पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी 03.49/03.51 बजे बाजपट्टी तथा 04.25/04.27 बजे डुमरा स्टेशनों पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
