हिंदुस्तान की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने ‘ना ना करते’, ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ जैसे कई लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज दी. बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उनका निधन हुआ.
लेखिका और उनकी करीबी सहयोगी मंगला खाडिलकर के मुताबिक, सुमन कल्याणपुर का निधन रात करीब 8 बजे मुंबई के लोखंडवाला स्थित उनके घर पर शांतिपूर्वक हुआ. उनकी मौत की वजह उम्र संबंधी समस्याएं बताई गई हैं. खाडिलकर ने PTI को बताया कि गायिका अपने आखिरी दिनों में अपने ही गाने सुनकर समय बिता रही थीं. मंगला खाडिलकर ने उनके जीवन पर मराठी में प्रशंसित जीवनी ‘सुमन सुगंध’ भी लिखी है.
कल्याणपुर की आवाज की तुलना लता मंगेशकर से होती थी
कल्याणपुर ने 1960 और 70 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से लोकप्रियता बटोरी. उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, असमिया, कन्नड, बांग्ला, ओडिया और अन्य भाषाओं में भी गीत गाए. कई लोग उनकी आवाज की तुलना उस समय की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर से करते थे, हालांकि सुमन कल्याणपुर खुद इस तरह की तुलना को हमेशा खारिज करती रहीं.
The post गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं अमर संगीत की विरासत appeared first on Naya Vichar.

