Hot News

गुजरात: अंबाजी मंदिर में लाइव दिखेगी चढ़ावे की गिनती; तीसरी आंख की रहेगी नजर

Gujarat Ambaji Temple Donation: यह फैसला सोशल मीडिया पर मंदिर के खजाना कक्ष का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद लिया गया है. यह घटना इसी साल मई महीने की है, जब मंदिर के खजाने से एक आउटसोर्स कर्मचारी चिराग ठाकोर ने दान में मिले नोटों की गिनती के दौरान कथित तौर पर 1 लाख रुपये की एक गड्डी चुराने की कोशिश की थी. जब ठाकोर वॉशरूम जाने के बहाने कमरे से बाहर निकल रहा था, तो उसकी जेब से नोटों की गड्डी नीचे गिर गई. इससे वहां मौजूद अन्य कर्मचारी सतर्क हो गए. जांच आगे बढ़ी तो इसमें दो अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई. मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया था.

नई एसओपी (SOP) की मुख्य बातें

खुले चौक पर लाइव टेलीकास्ट: चढ़ावे की गिनती की पूरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण पहाड़ी पर स्थित मंदिर परिसर के बाहर खुले प्रांगण यानी ‘चाचर चौक’ पर लगी एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा. अब श्रद्धालु खुद अपनी आंखों से गिनती देख सकेंगे.

20+ कैमरों की नजर और 6 महीने का बैकअप: पूरी प्रक्रिया पर 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी. किसी भी गड़बड़ी की जांच के लिए इस फुटेज को छह महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा.

बिना जेब वाले कपड़े और मेटल डिटेक्टर टेस्ट: गिनती कक्ष में जाने से पहले सभी कर्मचारियों की पुलिस की मौजूदगी में ‘मेटल डिटेक्टर’ से गहन तलाशी ली जाएगी. कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान बड़ी जेब वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी.

दोहरे चरण की तलाशी: गिनती का काम पूरा होने के बाद, परिसर से बाहर निकलने से पहले सभी कर्मचारियों की पुलिस द्वारा एक बार फिर से सघन तलाशी ली जाएगी.

प्रशासन की अपील

कलेक्टर मिहिर पटेल ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह पुराना (मई महीने का) है और ट्रस्ट उस पर बहुत पहले ही सख्त कार्रवाई कर चुका है. उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि नई एसओपी लागू होने के बाद अब मंदिर के खजाने और चढ़ावे की सुरक्षा पूरी तरह पुख्ता है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कब्जे का दावा ठोका: ईरान पर लगाया बैन; बाकी दुनिया के लिए एंट्री पर 20% टैक्स

ये भी पढ़ें: ईरान पर बरसेंगी 1000 मिसाइलें? ट्रंप ने अपनी हत्या की स्थिति में तेहरान को ‘नक्शे से मिटाने’ का दिया आदेश

The post गुजरात: अंबाजी मंदिर में लाइव दिखेगी चढ़ावे की गिनती; तीसरी आंख की रहेगी नजर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top