Hot News

September 7, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: UP, बिहार, झारखंड और MP समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम केंद्र रांची (IMD Ranchi) द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, राज्य में 7 सितंबर से 12 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 7-8 सितंबर: आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात और गर्जन की संभावना है. 9 सितंबर: पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 10 से 12 सितंबर: राज्य में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मध्य प्रदेश: 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 7 से 12 सितंबर के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्जन-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. 7 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश: गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान: जयपुर, भरतपुर और कोटा में हल्की बारिश मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 7 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. हालांकि जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. पश्चिम बंगाल के लिए मौसम का अलर्ट (7-12 सितंबर) उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल: 7 से 12 सितंबर के दौरान बड़े या पूरे इलाके में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. गंगा के मैदानी इलाके: 7 से 10 सितंबर के दौरान काफी बड़े या पूरे क्षेत्र में तेज बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट है. कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली (छिटपुट बारिश) गंगा के मैदानी इलाके: 11 और 12 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है. भारी बारिश का अलर्ट उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल: 7-8 सितंबर और 11-12 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. गंगा के मैदानी इलाके: 7 से 9 सितंबर के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. गंगा के मैदानी इलाके: 7 सितंबर को मध्यम से लेकर तेज बिजली कड़कने (Lightning Activity) की विशेष चेतावनी जारी की गई है. The post Heavy Rain Alert: UP, बिहार, झारखंड और MP समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : मुझे बचा लो…मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई.हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है,जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मरने वालों में एक छात्र और एक मजदूर है, 4 की पहचान अभी तक नहीं हुई है. हादसे के बाद 12 का रेस्क्यू कर लिया गया है और अभी भी कईयों के मलबे में दबे होने की आशंका है. 40-50 साल पुरानी थी बिल्डिंग बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी है वो करीब 40-50 साल पुरानी थी और उसके बेसमेंट में पानी जमा हुआ था. बिल्डिंग में हॉस्टल चल रहा था. हादसे के दौरान मौजूद चश्मदीदों ने मीडिया को बताया कि हादसे के वक्त लगभग 50 से ज्यादा छात्र बिल्डिंग के कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई भी चल रही थी. हादसे के तुरंत बाद से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. ये भी पढ़ें: दिल्ली हादसा: बारिश के बीच बेसमेंट में मरम्मत, फिर भरभराकर ढही 5 मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत और पांच की हालत गंभीर मलबे में दबे युवक का वीडियो आया सामने मलबे में दबे एक युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मलबे में फंसा नजर आ रहा है और लोगों से उसे बचाने की अपील करता सुनाई दे रहा है. युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया है. वीडियो में वो बेहद घबराया हुआ नजर आ रहा है और लोगों से उसे बचाने की अपील करता दिखाई देता है. घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने बताया कि मलबे में फंसा युवक उसका दोस्त है और वह बार-बार फोन कर कह रहा है मुझे बचा लो. घटना की जांच कर रही है पुलिस पुलिस ने मामले में बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल, जो गुरुग्राम में रहता है, उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं में FIR दर्ज की है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. ये भी पढ़ें: Explainer: तेल-गैस सप्लाई पर दोहरी मार! अमेरिका-ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध की कीमत चुका रही दुनिया? The post Video : मुझे बचा लो…मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

7 सितंबर की टॉप 20 खबरें: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सुदिव्य कुमार सोनू, दिल्ली बिल्डिंग हादसे में 3 मौतें, 5 की हालत गंभीर

1. राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सुदिव्य कुमार सोनू, 12 साल के बेटे ने कांपते हाथों से पिता को दी मुखाग्नि झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनके 12 वर्षीय बेटे हर्ष कुमार ने मुखाग्नि देकर पिता को नम आंखों से विदा किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों समर्थक मौजूद रहे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. सुदिव्य सोनू को पहले ही दी गई थी स्टेंट की सलाह, नहीं लगवाया ; रात में सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत झारखंड प्रशासन के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन हो गया. डॉक्टरों ने उन्हें पहले स्टेंट लगवाने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने अनदेखा किया. रात में सीने में तेज दर्द उठने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. ‘बचपन से सुदिव्य सोनू समर्पित रहे JMM के लिए’, गिरिडीह में पत्रकारों से बात करते वक्त भावुक हुए CM हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सुदिव्य सोनू के योगदान को याद करते हुए भावुक होकर कहा कि उनके जाने से प्रशासन को भारी क्षति हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. नया विचार पर सबसे पहले पढ़ें- सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट, दूसरे कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है. नया विचार द्वारा प्राप्त इस रिपोर्ट में उनकी मृत्यु का सटीक कारण बताया गया है. जानें क्या है पूरी मेडिकल रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची के कई स्कूल 7 सितंबर को बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट रांची के कई प्रमुख स्कूलों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को एक दिन के लिए अपने दरवाजे बंद रखने का फैसला किया है. हालांकि, जिन स्कूलों में परीक्षाएं निर्धारित हैं, वे खुले रहेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. Delhi Building Collapse: 3 की मौत, 2 गंभीर; मालिक आनंद बंसल पर FIR, कैसे ढही 15 कमरों वाली बिल्डिंग? Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद बचाव अभियान जारी है. हादसे में तीन व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि पांच घायलों की हालत गंभीर है. बिल्डिंग के मालिक आनंद बंसल पर FIR दर्ज होने की जानकारी मिली है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग गिरने का कारण बेसमेंट में निर्माण और पानी भर जाना है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. Delhi Building Collapse : मलबे में दबे छात्रों ने किया फोन, वीडियो कॉल पर दिखाया अपना हाल Delhi Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार (6 सितंबर) को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के बाद कई छात्र मलबे में फंस गए और अंदर से मदद के लिए फोन करने लगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. Video : दिल्ली में इमारत गिरी, प्रत्यक्षदर्शी बोला- लगा जैसे भूकंप आ गया हो, मेरा दोस्त मलबे में फंसा है Video : दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरते ही चारों ओर अफरा-तफरी मच गई. लेकिन मदद के लिए कोई इंतजार नहीं करता दिखा. स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शी तुरंत मलबे की ओर दौड़ पड़े. देखें प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. सीमा पर BSF का एक्शन, 17 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, 89 बिस्कुट के साथ बांग्लादेशी तस्कर अरेस्ट BSF Seizes Gold Worth 17 Cr Kolkata: पश्चिम बंगाल के नदिया में बीएसएफ ने हिंदुस्तान-बांग्लादेश सीमा पर 17.40 करोड़ रुपए के 89 सोने के बिस्कुट जब्त किये. 32वीं बटालियन ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. डेंगू के खिलाफ एक्शन मोड में बंगाल प्रशासन, 3 दिन में 22 जिलों की 128 नगरपालिकाओं में चलाया स्वच्छता संकल्प अभियान Swachhata Sankalp Abhiyan Bengal: पश्चिम बंगाल में डेंगू नियंत्रण और सफाई के लिए 3 दिवसीय ‘स्वच्छता संकल्प अभियान’ चलाया गया. 22 जिलों के 1600 से अधिक वार्डों में 27 हजार से ज्यादा मच्छरों के प्रजनन स्थल नष्ट किये गये. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. तेजस्वी यादव ने बिहार प्रशासन पर साधा निशाना, कहा- 40 लाख की आबादी, लेकिन मुसहर समाज में सिर्फ 20 डॉक्टर और 76 इंजीनियर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार प्रशासन पर अनुसूचित जाति-जनजाति और मुसहर-भुइयां समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है. उन्होंने जातीय सर्वे के आंकड़ों का हवाला देते हुए प्रशासन को घेरा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. हाथीदह में टूट सकता है उच्चतम जलस्तर का रिकॉर्ड, 12 जिलों में हाई अलर्ट जारी, बिहार में अगले 3 दिन अहम Bihar Floods: बिहार में गंगा का उफान लगातार बढ़ रहा है और पटना के पंडारक, दानापुर व बंकाघाट में पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं. कोसी का पानी भी बढ़ा है, जबकि कई जिलों में रिहायशी इलाकों तक पानी पहुंच गया है. अगले तीन दिन बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार के लिए खास अहम माने जा रहे हैं.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. Maruti Suzuki Baleno Facelift के किस वेरिएंट में क्या फीचर्स मिलेंगे? खरीदने से पहले जान लें 2026 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट नए लुक, फीचर्स और इंजन के साथ आ गई है. जानिए किस वेरिएंट में क्या मिल रहा है, ताकि आप सही सेलेक्शन कर सकें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. IIT ISM धनबाद में रैंक 4167 पर BTech CSE पक्का, देखें कैटेगरी वाइज सीट अलॉटमेंट IIT ISM Dhanbad Admission 2026: झारखंड के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज IIT ISM धनबाद में BTech कंप्यूटर साइंस ब्रांच सबसे ज्यादा मशहूर है. इस साल JoSAA काउंसलिंग में 5वें राइंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है. 5 राउंड के बाद ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक लिस्ट यहां देख सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15. Ishan Kishan Duleep Trophy 2026 final: ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में जड़ा शतक, क्या अब होगी टेस्ट टीम में वापसी? Ishan Kishan Duleep Trophy 2026 final: रणजी और दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन. क्या ऋषभ पंत और जुरेल को मिलेगी टक्कर? जानिए टेस्ट टीम

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TVS Sport को चलाकर भर गया मन? ये 3 बाइक्स अपग्रेड के लिए हैं परफेक्ट, कीमत सिर्फ ₹59,100 से शुरू

अगर आप लंबे समय से टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport) चला रहे हैं और अब एक नई डेली कम्यूटर बाइक पर अपग्रेड करने का मन बना रहे हैं, तो बाजार में कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. हिंदुस्तानीय टू-व्हीलर मार्केट में किफायती कीमत और शानदार माइलेज वाली कई नई बाइक्स आ चुकी हैं, जो आपकी डेली की राइड को बेहद आरामदायक और पैसा वसूल बना सकती हैं. टीवीएस स्पोर्ट की मौजूदा कीमत टीवीएस स्पोर्ट देश की पॉपुलर और बजट फ्रेंडली बाइक्स में से एक मानी जाती है. इस बाइक की शुरुआती आधिकारिक एक्स-शोरूम कीमत 59,100 रुपये है. अगर आप इससे बेहतर फीचर्स या अलग राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो 59 हजार रुपये की शुरुआती रेंज में कुछ बेहतरीन अपग्रेड ऑप्शंस चुन सकते हैं. हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) होंडा शाइन 100 (सौजन्य: होंडा मोटर) जापानी कंपनी होंडा की यह बाइक 100 सीसी सेगमेंट में एक नया और काफी आरामदायक विकल्प बनकर उभरी है. होंडा शाइन 100 की आधिकारिक एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये से शुरू होती है. इसमें 98.98 सीसी का रिफाइंड इंजन लगा है, जो बेहतरीन पिकअप और शानदार माइलेज देता है. इसका हल्का वजन और आरामदायक सीट शहर के ट्रैफिक में रोज सफर करने वाले राइडर्स के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होता है. ये भी पढ़ें: Hero HF 100 चलाकर हो गए बोर? अपग्रेड के लिए ये 5 बाइक्स हैं बेहतर ऑप्शन, कीमत ₹60 हजार से शुरू बजाज प्लेटिना 110 (Bajaj Platina 110) अगर आप ज्यादा कंफर्ट और थोड़ा बड़ा इंजन चाहते हैं, तो बजाज प्लेटिना 110 आपके लिए सबसे सही अपग्रेड हो सकती है. इस बाइक की शुरुआती आधिकारिक एक्स-शोरूम कीमत 69,284 रुपये है. इसमें 115.45 सीसी का ज्यादा ताकतवर इंजन मिलता है, जो लंबे सफर में भी बढ़िया परफॉरमेंस देता है. खराब सड़कों पर झटकों से बचाने के लिए इसमें खास सस्पेंशन सेटअप दिया गया है, जिससे सफर काफी आरामदायक रहता है. ये भी पढ़ें: रोजाना सफर के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम किसे खरीदना है आपके लिए सबसे बेहतर अगर आपकी प्राथमिकता सबसे कम बजट, सस्ता मेंटेनेंस और मजबूती है, तो हीरो एचएफ डीलक्स आपके लिए सबसे सही विकल्प रहेगी. वहीं अगर आप शहर के ट्रैफिक में रोजाना स्मूथ राइडिंग, बिना आवाज वाला रिफाइंड इंजन और बेहतर माइलेज चाहते हैं, तो होंडा शाइन 100 चुनना एक समझदारी भरा फैसला होगा. लेकिन अगर आपका रोज का सफर थोड़ा लंबा है और आपको खराब सड़कों पर बेहतरीन कंफर्ट के साथ ज्यादा पावरफुल इंजन चाहिए, तो बजाज प्लेटिना 110 सबसे शानदार अपग्रेड साबित होगी. The post TVS Sport को चलाकर भर गया मन? ये 3 बाइक्स अपग्रेड के लिए हैं परफेक्ट, कीमत सिर्फ ₹59,100 से शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संकट में दार्जिलिंग टी इंडस्ट्री, 61 फीसदी गिरा उत्पादन, चाय उद्योग को बचाने के लिए ITA ने मांगा 113 करोड़ का पैकेज

Darjeeling Tea Production Falls 61 Percent: अपनी अनोखी सुगंध और स्वाद के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध दार्जिलिंग टी (Darjeeling Tea) इंडस्ट्री इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. उत्पादन में आयी ऐतिहासिक गिरावट और बढ़ते आर्थिक संकट के बीच इंडियन टी एसोसिएशन (ITA) ने पश्चिम बंगाल प्रशासन से तत्काल नीतिगत हस्तक्षेप और वित्तीय सहायता की गुहार लगायी है. आईटीए ने कहा है कि इस विश्व प्रसिद्ध जीआई (GI Tag) धरोहर को बचाने के लिए यह जरूरी है. 14.49 मिलियन किलो से घटकर 5.6 मिलियन किलो हुआ चाय का उत्पादन आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दार्जिलिंग में चाय का उत्पादन वर्ष 1990 में 14.49 मिलियन किलोग्राम था, जो अब घटकर वर्ष 2025 में महज 5.6 मिलियन किलोग्राम रह गया है. यानी सीधे-सीधे उत्पादन में 61 प्रतिशत की गिरावट. बढ़ती लागत और जलवायु परिवर्तन बनी मुख्य वजह चाय बागान मालिकों और विशेषज्ञों का कहना है कि दार्जिलिंग चाय उद्योग पर एक साथ कई आर्थिक और प्राकृतिक संकट आन पड़े हैं. मजदूरों के वेतन, भविष्य निधि (PF) और अन्य भत्तों के कारण उत्पादन लागत काफी बढ़ गयी है. जलवायु परिवर्तन (Climate Change) भी इसके लिए जिम्मेदार है. अनिश्चित मौसम, कम बारिश और तापमान में बदलाव का सीधा असर चाय की पत्तियों की गुणवत्ता और पैदावार पर पड़ा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अन्य देशों से मिल रही कड़ी चुनौती और श्रमिकों की कमी ने संकट को और गहरा कर दिया है. ये भी पढ़ें: चाय बागान श्रमिकों के लिए 313.30 करोड़ की योजना को मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान दार्जिलिंग के लिए 113 करोड़ और डुआर्स-तराई के लिए 50 करोड़ के पैकेज की मांग इंडियन टी एसोसिएशन (ITA) ने राज्य प्रशासन के सामने एक विशेष वार्षिक सहायता पैकेज (Annual Support Package) का प्रस्ताव रखा है. एसोसिएशन ने कहा है कि दार्जिलिंग टी के लिए 113 करोड़ रुपए का पैकेज दिया जाये. 50 करोड़ रुपए नियोक्ता (Employers) के पीएफ (PF) अंशदान में राहत देने के लिए देने की मांग की गयी है. उच्च गुणवत्ता वाली ऑर्थोडॉक्स चाय (Orthodox Tea) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 28 करोड़ रुपए मांगे हैं. ये भी पढ़ें: ममता की 300 रुपए वाली प्रतिज्ञा से उद्योग जगत चिंतित, क्या चुनावी वादे से बंद हो जायेंगे दार्जिलिंग के चाय बागान? चाय कारखानों के आधुनिकीकरण के लिए भी चाहिए पैकेज परिवहन (Transport), बागानों के मशीनीकरण (Mechanisation) और चाय कारखानों के आधुनिकीकरण (Factory Modernisation) के लिए अलग से पैकेज देने की मांग की गयी है. इसके साथ ही डुआर्स और तराई (Dooars-Terai) के भी लिए राहत देने की अपील की गयी है. पश्चिम बंगाल के कुल चाय उत्पादन का 98 फीसदी हिस्सा कवर करने वाले डुआर्स और तराई क्षेत्रों के चाय बागानों के लिए 50 करोड़ रुपए के पैकेज की सिफारिश की गयी है. ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग टी के नाम पर बिक रहे नकली चाय के खिलाफ की जायेगी सख्त कार्रवाई The post संकट में दार्जिलिंग टी इंडस्ट्री, 61 फीसदी गिरा उत्पादन, चाय उद्योग को बचाने के लिए ITA ने मांगा 113 करोड़ का पैकेज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top