नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर- यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु मंडल द्वारा चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल- लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल – सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- पाटलिपुत्र- डीडीयू के रास्ते रक्सौल और लोकमान्य तिलक के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है ।
गाड़ी सं. 05557 रक्सौल- लोकमान्य तिलक स्पेशल अब रक्सौल से 04.08.2026 से 15.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी ।
इसी तरह गाड़ी सं. 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल अब लोकमान्य तिलक से 06.08.2026 से 17.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी ।