Hot News

छूट न जाए JHTET 2026 में आवेदन का मौका, झारखंड टीईटी के लिए जल्द करें अप्लाई

JHTET 2026 Application: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी समाचार है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने Jharkhand Teacher Eligibility Test (JHTET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार तय समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2026 है. ऐसे में आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द फॉर्म भर देना बेहतर रहेगा.

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए ताकि पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी जानकारी सही तरीके से समझ सकें. आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाना होगा.

JHTET 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

JHTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2026 तय की गई है. परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है और इसे बाद में आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार जारी किया जाएगा.

JHTET 2026 Application Form Check Here

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

अगर उम्मीदवार केवल पेपर-1 या केवल पेपर-2 के लिए आवेदन करते हैं, तो सामान्य, BC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को 1300 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है.

जो उम्मीदवार दोनों पेपर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सामान्य, BC और EWS वर्ग के लिए 1500 रुपये तथा SC और ST वर्ग के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या निर्धारित ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10+2 के साथ DElEd, BElEd, विशेष शिक्षा डिप्लोमा या निर्धारित योग्यता होनी चाहिए. वहीं स्नातक के साथ DElEd करने वाले या अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी पात्र हैं.

जूनियर स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए अभ्यर्थियों के पास स्नातक के साथ DElEd, BEd, BEd स्पेशल एजुकेशन, BAEd, BScEd या संबंधित मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए. कुछ मामलों में मास्टर डिग्री और इंटीग्रेटेड BEd-MEd कोर्स वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत पात्रता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.

JHTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं.
  • JHTET 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी भरें.
  • मांगे गए सभी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

फॉर्म भरने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें और अपनी शैक्षणिक योग्यता की जांच जरूर कर लें. आवेदन में किसी भी तरह की गलत जानकारी देने से फॉर्म रद्द हो सकता है. इसलिए सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और अंतिम सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म की एक बार अच्छी तरह जांच जरूर करें.

यह भी पढ़ें: JPSC मेन्स एग्जाम सिर पर और फॉर्म भरने का प्रोसेस इतना कठिन! सोशल मीडिया पर उठ रहे हैं सवाल

The post छूट न जाए JHTET 2026 में आवेदन का मौका, झारखंड टीईटी के लिए जल्द करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top