Hot News

जनता दरबार में सामने आये भ्रष्टाचार के मामले

लातेहार. सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सोमवार को विधायक प्रकाश राम की ओर से जनता दरबार लगाया गया. यहां कई गांवों के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपा. इस दौरान जमीन से जुड़े मामलों समेत मनरेगा में भ्रष्टाचार और योजनाओं में अनियमितता को लेकर लोगों ने अपनी बातें रखी. विधायक ने मामलों की जांच कर एक सप्ताह में कार्रवाई का निर्देश दिया. 15वें वित्त के प्रखंड समन्वयक सुमन कुमारी को ग्राम प्रधान के चयन में अनियमितता बरतने पर फटकार लगायी गयी. वहीं मनरेगा योजनाओं में भी कई शिकायतें सामने आयी. विधायक ने कहा कि अंचल और प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. प्रखंड़ और अंचल कर्मी कार्यशैली में सुधार लायें, नहीं तो कार्रवाई होगी. ग्रामीणों को बेवजह दौड़ाना बंद करें. जनता दरबार में कुछ आवेदनों ऑन स्पॉट समाधान किया गया. शेष मामलों को एक सप्ताह में निपटाने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, उपप्रमुख राजकुमार प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, राजधानी प्रसाद यादव, राकेश दुबे, अनिल सिंह, पवन कुमार, संत कुमार गुप्ता, विष्णु गुप्ता, पिंटू रजक, राकेश प्रसाद, बीपीओ रतन कुमारी, सहायक अभियंता विवेक जायसवाल, मिंकू प्रसाद, देवेंद्र राम, राकेश कुमार समेत कई विभागों के कर्मी, पंचायत सेवक, राजस्व कर्मचारी और रोजगार सेवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जनता दरबार में सामने आये भ्रष्टाचार के मामले appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top