Hot News

झारखंड नगर निकाय चुनाव: आरक्षण की गुगली में क्लीन बोल्ड हुए दिग्गज, पत्नियों के भरोसे रसूख बचाने की सियासी जंग

Jharkhand Municipal Elections 2026, रांची, (उत्तम महतो): झारखंड में नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. 23 फरवरी को मतदान होगा और 27 फरवरी को मतगणना होगी. लेकिन इस चुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये गये वार्डों के आरक्षण ने नेतृत्व का पूरा समीकरण बिगाड़ दिया है. कहीं सामान्य वार्ड स्त्री के लिए आरक्षित हो गया है, तो कहीं सामान्य सीट अनुसूचित जनजाति या ओबीसी के लिए. सीटों के आरक्षित हो जाने से कई निवर्तमान पार्षद अब अपने वार्ड को छोड़कर दूसरे वार्ड से लड़ने को विवश हैं. वहीं कई वार्ड ऐसे भी हैं जो पूर्व में सामान्य थे, लेकिन अब स्त्री के लिए आरक्षित होने के कारण पार्षद अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने को बाध्य हो गये हैं.

तीन निवर्तमान पार्षदों की पत्नियां एक ही वार्ड से मैदान में

नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 10 में रोमांचक मुकाबला होगा. पूर्व में यह वार्ड सामान्य अन्य के लिए आरक्षित था, लेकिन इस बार स्त्री के लिए आरक्षित किया गया है. नतीजा यह हुआ कि वार्ड संख्या 10 से निवर्तमान पार्षद अर्जुन यादव की पत्नी संगीता देवी, पूर्व पार्षद श्रवण महतो की पत्नी सरस्वती महतो और वार्ड संख्या 11 के पूर्व पार्षद अभय सिंह की पत्नी रंजू सिंह चुनावी मैदान में हैं.

वार्ड 34 में तीन निवर्तमान पार्षद आमने-सामने

नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 34 से तीन निवर्तमान पार्षद मैदान में हैं. निवर्तमान पार्षद विनोद सिंह पहले से ही इस वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं वार्ड संख्या 26 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने से वहां के पार्षद अरुण कुमार झा भी वार्ड संख्या 34 से चुनाव लड़ने को बाध्य हैं. इसी तरह वार्ड संख्या 27 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण वहां के पार्षद ओमप्रकाश भी वार्ड संख्या 34 से चुनावी मैदान में हैं.

Also Read: झारखंड नगर निकाय चुनाव ड्यूटी के लिए बस, ट्रक और बाइक का डेली रेट फिक्स, जानें किस वाहन पर कितना मिलेगा?

संजीव विजयवर्गीय ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया

आरक्षण की मार सबसे अधिक उप महापौर संजीव विजयवर्गीय पर पड़ी है. पूर्व में वे वार्ड संख्या आठ और 10 से चुनाव लड़कर उप महापौर बने थे. लेकिन इस बार ये दोनों वार्ड स्त्री के लिए आरक्षित हैं. इनके आसपास के वार्ड संख्या छह, सात और नौ भी स्त्री के लिए आरक्षित हैं. ऐसे में उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.

पति की जगह पत्नी, पत्नी की जगह पति प्रत्याशी

वार्ड संख्या 35 इस बार अनुसूचित जनजाति स्त्री के लिए आरक्षित है. यहां निवर्तमान पार्षद झरी लिंडा की पत्नी चुनावी मैदान में उतरेंगी. वहीं वार्ड संख्या 42 अनारक्षित स्त्री के लिए आरक्षित है. ऐसे में निवर्तमान पार्षद कृष्णा महतो की पत्नी ममता देवी इस वार्ड से चुनाव लड़ेंगी. वार्ड संख्या दो भी पूर्व में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित था. ऐसे में इस बार यहां पार्षद गोंदरा उरांव की पत्नी सरिता देवी मैदान में हैं. वार्ड 13 भी पूर्व में अनुसूचित जनजाति स्त्री के लिए आरक्षित था. इस बार अन्य हो जाने के कारण यहां पार्षद पूनम देवी के पति प्रभुदयाल बड़ाइक चुनावी मैदान में हैं.

Also Read: आधी रात दहल गया धनबाद, झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन पर बमबारी, इलाके में दहशत

The post झारखंड नगर निकाय चुनाव: आरक्षण की गुगली में क्लीन बोल्ड हुए दिग्गज, पत्नियों के भरोसे रसूख बचाने की सियासी जंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top