जमशेदपुर : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है. वहीं, दो मजदूर गंभीर है. गंभीर हालत में टीएमएच के सीसीयू में इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक कंपनी विस्तारिकरण के दौरान बड़ी बाउंड्री बनाई जा रही है. इसी सिलसिले में मिट्टी भरने का काम हो रहा था. इसी दौरान हादसे में मजदूर की मौत हो गई है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक मृतक मजदूर बागबेड़ा का रहने वाला है. वहीं, कंपनी द्वारा अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है.
आधे घंटे में पहुंचे कंपनी के अधिकारी, नहीं तो करेंगे गेट जाम : गुंजन
घटना के बाद विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव टिनप्लेट अस्पताल पहुंचे. उन्हेंने कंपनी के अधिकारियों की जिम्मेवारी को लेकर सवाल खड़ा किया. इसी दाैरान कंपनी से जुड़े एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर बकझक हो गयी. गुंजन यादव ने कहा – कंपनी की भारी लापरवाही है. इस क्षेत्र में भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष हैं. लेकिन, किसी को भी जानकारी नहीं दी गयी. उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आधे घंटे के अंदर कंपनी के अधिकारी बातचीत करें, नहीं तो कंपनी गेट जाम कर दिया जायेगा.
The post टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत, दो घायल, एक हफ्ते में दूसरी दुर्घटना appeared first on Naya Vichar.