Hot News

ट्रंप का ऐलान-ईरान के साथ सीजफायर डील खत्म, वे घटिया लोग हैं; उनसे बातचीत करना समय की बर्बादी थी

Trump on Ceasefire : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा कर दी है कि ईरान के साथ सीजफायर डील खत्म हो गई है. ट्रंप ने तुर्की के अंकारा में NATO समिट 2026 में यह बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत करना समय की बर्बादी थी.

अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद ट्रंप ने दिया यह बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान मंगलवार देर रात अमेरिका के ईरान पर नए हमले करने के बाद आया है. इस हमले के बाद से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव फिर से बढ़ गया है. अमेरिकी हमले के जवाब में, ईरान ने बहरीन, कुवैत और दूसरे खाड़ी देशों में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर नए हमले किए. ट्रंप ने सीजफायर खत्म होने की बात NATO चीफ मार्क रूट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. उनसे एक पत्रकार ने पूछा था कि क्या सीजफायर खत्म हो गया है, जिसके जवाब में ट्रंप ने लाइव ब्रॉडकास्ट में कहा कि मेरे लिए, मुझे लगता है कि यह खत्म हो गया है. मैं ईरानियों से डील नहीं करना चाहता. वे घटिया लोग हैं, वे बीमार लोग हैं. उन्हें बीमार लोग लीड कर रहे हैं और वे खतरनाक, हिंसक लोग हैं.

अमेरिका ने ईरान पर जोरदार हमला क्यों किया?

ट्रंप ने कहा कि हमने कल रात ईरान पर खतरनाक और जोरदार हमला किया है. हमने उन्हें समय दिया कि जाओ और अपना अंतिम संस्कार करो,लेकिन इसके बजाय, उन्होंने कल जहाजों पर रॉकेट दागना शुरू कर दिया. इसी वजह से हमने कल रात उन्हें बहुत जोरदार तरीके से मारा है.ट्रंप ने खामेनेई के अंतिम संस्कार को इस मुद्दे से जोड़ा, उनका छह दिवसीय अंतिम संस्कार का कार्यक्रम अभी जारी है. 9 जुलाई को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. अमेरिका के अनुसार ईरान पर उनका हमला बदले की कार्रवाई थी, क्योंकि ईरान ने कथित तौर पर स्ट्रेट से गुजर रहे तीन कमर्शियल जहाजों – मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले M/T अल रेकयात, सऊदी अरब के झंडे वाले M/T वेडियन, और लाइबेरिया के झंडे वाले M/T साइप्रस प्रॉस्पेरिटी – को निशाना बनाया था.

ये भी पढ़ें : होर्मुज स्ट्रेट में हमले के बाद अमेरिका का एक्शन, ईरान को दी गई तेल प्रतिबंधों में छूट वापस ली

डोनाल्ड ट्रंप के तंज के बीच ईरान का हमला, होर्मुज में दो जहाजों पर दागीं मिसाइलें

The post ट्रंप का ऐलान-ईरान के साथ सीजफायर डील खत्म, वे घटिया लोग हैं; उनसे बातचीत करना समय की बर्बादी थी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top